coronavirus Archives - Ad Event Media
लखनऊ में कोरोना के नए मामले घटे, 24 घंटे में 97 संक्रमित, 12 दिनों में संक्रमण से चौथी मौत
Coronavirus In UP कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी गिरावट जारी रही। करीब एक सप्ताह बाद एक दिन में नए मरीजों की संख्य सौ के अंदर रही है। 24 घंटे में 97 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। केजीएमयू में भर्ती एक महिला की कोरोना से मौत हुई है।
पिछले करीब 12 दिनों में संक्रमण से यह चौथी मौत है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिस महिला की मौत हुई है उसे पहले से गंभीर बीमारी थी। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में मौजूदा समय मे सक्रिय मरीजों की संख्या 887 पहुंच गई है। चिनहट निवासी 46 वर्षीय महिला को सांस लेने में दिक्कत होने पर आठ अप्रैल को केजीएमयू में भर्ती कराया गया था।
स्थिति गंभीर होने पर नौ अप्रैल को मरीज को आक्सीजन का सपोर्ट देना पड़ा। सीएमओ डा. एमके अग्रवाल के मुताबिक, महिला को पहले से गंभीर बीमारी थी। कुछ दिन पहले ही उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। हालांकि, पिछले 12 दिनों में चौथी मौत से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
लोहिया संस्थान में मेडिसिन विभाग के डा. शोभित शाक्य का कहना है कि किसी गंभीर बीमारी के मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। अन्यथा ऐसे लोगों के लिए संक्रमण खतरनाक हो सकता है। लगातार पांचवें दिन अलीगंज में सबसे ज्यादा मरीज सीएमओ डा. एमके अग्रवाल के मुताबिक, अलीगंज में लगातार पांचवें दिन सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। यहां 24 घंटे में 19 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है।
17 मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर चिनहट है। इसके अलावा सरोजनीनगर में 12, आलमबाग में 11, सिल्वर जुबली में 10, इंदिरानगर और एनके रोड में छह-छह लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। इस अवधि में 85 संक्रमित मरीज कोरोना वायरस से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
The post लखनऊ में कोरोना के नए मामले घटे, 24 घंटे में 97 संक्रमित, 12 दिनों में संक्रमण से चौथी मौत appeared first on Ad Event Media.
15 साल से कम उम्र के बच्चों को चपेट में ले रहा कोरोना, इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें पेरेंट्स
देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। खासतौर पर 15 साल से कम उम्र के बच्चों में संक्रमण के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में पेरेंट्स इन बातों का विशेष ध्यान रखें।
देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बीते दिन देश में कोविड-19 के 7,830 नए मामले सामने आए। कोरोना मामलों की यह संख्या बीते सात महीने में सबसे ज्यादा है। इसी के साथ अब भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 40,215 हो गई है। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच यह भी देखने को मिला कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है।
ऐसे में कोरोना के बढ़ते प्रसार के बीच विशेषज्ञों ने पेरेंट्स से वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उपयुक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया है। चूंकि बच्चे वायरल इंफेक्शन और आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिन्सिटियल वायरस), फ्लू, एडेनोवायरस और कोविड जैसी बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, इसलिए यह बेहद जरूरी है कि इस महामारी से बचने के लिए सावधानी बरती जाए। तो चलिए जानते हैं बच्चों में कोरोना के लक्षण और इससे बचाव के तरीकों के बारे में-
बच्चों में कोरोना के लक्षण
बच्चों में कोरोना के संकेत और लक्षण अभी भी वही हैं, जो हमने पहले देखे थे। इनमें से कुछ प्रमुख लक्षण निम्न हैं-
खांसी
थकावट
तेज़ बुखार
बहती नाक
शरीर में दर्द
इसके अलावा आंखों में लालपन, कंजक्टिविटिस, आंखों से पानी आना कुछ ऐसे में लक्षण हैं, जो अन्य फ्लू और एडेनोवायरस के लक्षणों में समान हैं। ऐसे में चिकित्सा पेशेवरों की मदद से ही आप कोविड-19 और एडेनोवायरस के बीच अंतर कर पाएंगे।
बच्चों के लिए कोविड सावधानियां
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यह बेहद जरूरी है कि माता-पिता अपने बच्चों को खास ध्यान रखें और उनमें नजर आने वाले इन संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
अगर बच्चे को पांच दिन से अधिक समय तक तेज बुखार है।
जब बच्चे की खांसी लगातार बढ़ रही हो या खराब हो रही है।
आम दिनों के मुकाबले आपका बच्चा अधिक सुस्त हो गया है।
वह कुछ भी खाने या पीने में असमर्थ है।
बच्चे को सांस लेने में परेशानी हो रही हो।
दस्त और होंठ सूखे या छीलने लगे हैं, तो तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें।
कोरोना से बचाव
अगर आप संक्रमित होने से बचना चाहते हैं या अपने बच्चों को इस महामारी की चपेट में आने से रोकना चाहते हैं, तो इसके लिए निम्न बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
सामाजिक दूरी बनाए रखने की कोशिश करें।
भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें।
बाहर जाते समय मास्क पहनें और बार-बार हाथ धोएं।
स्कूलों और बाहर खेलने के लिए बच्चों को भेजते समय उन्हें मास्क पहनाएं।
समय-समय पर खुद को और बच्चों को अच्छी तरह से साफ करें।
बाहर से आने के बाद हाथों और चेहरे को धोएं।
अगर बच्चे में कोई लक्षण नजर आ रहा है, तो तुरंत आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाएं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
The post 15 साल से कम उम्र के बच्चों को चपेट में ले रहा कोरोना, इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें पेरेंट्स appeared first on Ad Event Media.
कोरोना से ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया सतर्क, बोले- बीमार व बुजुर्ग भीड़ में न जाएं
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कोरोना को लेकर बुजुर्ग व बीमार सतर्क रहें। वे भीड़ में न जाएं। भाजपा दक्षिण जिला के यशोदा नगर चौराहा के पास वृंदावन लान में आयोजनत प्रभावी मतदाता सम्मेलन में शामिल होने आए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना को लेकर लेकर पूरी तरह तैयार है। सरकार की हर स्तर पर पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब संगठित अपराध नहीं है। ऐसे लोगों को सरकार ने अदालत में पैरवी कर कड़ी सजा दिलाई है। वहीं महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराध करने वालों को छह-छह माह में फांसी दिलाई गई है।
इससे पहले सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही देन है कि देश में कोरोना के दो वैक्सीन शुरुआती दौर में ही तैयार हो गईं। उनके मुताबिक पहले जो भी वैक्सीन आती थी वह अमेरिका, इंग्लैंड जब उसे बना लेते थे तो उसके पचास वर्ष बाद भारत में आती थी। कोरोना जब आया तो जब अमेरिका और दूसरे देशों ने अपनी वैक्सीन बनाई तो भारत ने दो वैक्सीन बना लीं। उनके मुताबिक यही कारण है कि आज हम पूरी तरह सुरक्षित बिना मास्क के यहां बैठे हैं। इसके लिए सभी को दो वैक्सीन और बूस्टर डोज की व्यवस्था की गई थी। इसीलिए आज देश और प्रदेश में कोरोना का खतरा नहीं है।
मतदाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। इसलिए एक-एक कार्यकर्ता, एक-एक घर जाकर वहां पार्टी का प्रचार करे। पिछली बार भी हम प्रचंड रूप से जीते थे, इस बार केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बता कर जीत को और बड़ा करें। उन्होंने कहा कि पार्टी की चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है। स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उन्होंने आह्वान किया कि चुनाव में पूरी ताकत से जुटना है। इसीलिए सभी को प्रदेश नेतृत्व ने हर जिले में प्रभावी मतदाता सम्मेलन के लिए भेजा है। कानपुर की आवाज आसपास के जिलों में भी पहुंचती है, इसलिए सबसे पहले यहां से इसे शुरू कर रहे हैं।
2017 से पहले की सपा सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय प्राथमिक स्कूल तबेलों में बदल गए थे। लोग अपनी भैंस बांध रहे थे। आज भाजपा सरकार ने उनका कायाकल्प किया है। एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान में सभी बच्चों को स्कूल में पढ़ाने की व्यवस्था की गई है। 2017 से पहले प्रदेश में मात्र 13 राजकीय मेडिकल कालेज थे। आज 30 निजी और 35 सरकारी मेडिकल कालेज हैं। सिर्फ 14 जिलों में मेडिकल कालेज रह गए हैं। वहां भी बन रहे हैं और जल्दी चालू हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में संगठित अपराध नहीं है। सरकार ने अदालत में ठीक से पैरवी कर इन लोगों को सरकार ने पैरवी कर ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम किया है। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों के प्रति जो अपराध किए गए हैं, उनमें पैरवी कर छह-छह माह में फांसी तक पहुंचाया है। सपा शासनकाल में अपराध के संबंध में उन्होंने कहा कि पहले सभी जिलों में गुंडे कारों पर घूमते थे और उन्हें सपा नेता का संरक्षण हासिल था। बहू बेटियां शाम को घर नहीं पहुंचती थीं तो लोग परेशान हो जाते थे। अब हमने बहू-बेटियों को परेशान करने वालों पर 25 हजार मुकदमे दर्ज किए हैं। इसके अलावा किसी प्लाट पर कब्जा करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
कार्यक्रम में दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. वीना आर्या, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नगर निगम चुनाव के सह प्रभारी रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी, प्रकाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल किशोर, रामदेव शुक्ला, राधेश्याम पांडेय, पूर्व महापौर रवीन्द्र पाटनी, अरुण चैतन्य पुरी, कृष्ण दास आदि रहे।
The post कोरोना से ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया सतर्क, बोले- बीमार व बुजुर्ग भीड़ में न जाएं appeared first on Ad Event Media.
देश में कोरोना के मामलों में आए उछाल से UP भी चिंतित, डिप्टी सीएम बोले- हमारी तैयारी पूरी
देश में कोरोना के मामलों में आए उछाल ने एक बार चिंताओं को बढ़ा दिया है। गुरुवार को कोविड-19 के तीन हजार से ज्यादा ताजे मामले सामने आने के बाद महामारी के खिलाफ तैयारियों को लेकर चर्चा तेज होने लगी। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोगों को आश्वस्त किया है कि हमारी तैयारी पूरी है।
उत्तर प्रदेष में कोरोना की स्थिति
उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह तक प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 344 पहुंच गई है, जिसमें 40 नए मरीज शामिल हैं।
देश में कोरोना की स्थिति
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,016 मामले दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले छह महीनों में ये कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। बीते साल दो अक्टूबर को कोरोना के 3,375 केस सामने आए थे।
The post देश में कोरोना के मामलों में आए उछाल से UP भी चिंतित, डिप्टी सीएम बोले- हमारी तैयारी पूरी appeared first on Ad Event Media.
मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ आवास विहीन लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन का विशेष अभियान
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर क्रासिंग, देहरादून में आवास विहीन लोगों को राशन किट एवं मास्क वितरित किए। यह राशन किट अक्षय पात्र फाउंडेशन के सौजन्य से उपलब्ध कराई हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आवास विहीन लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन का शुभारंभ भी किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा झुग्गी झोपड़ी एवं मलिन बस्तियों में जाकर कोविड टीकाकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी चार माह में प्रदेश में शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक कोविड टीकाकरण के लिए लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में टीकाकरण की गति में बहुत तेजी आई है। मलिन बस्तियों एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले सभी लोगों का निर्धारित मानक के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर के लिए राज्य सरकार की पूरी तैयारी है। कोविड के दौरान सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भी जन सहयोग के लिए सरकार को अच्छा सहयोग दिया जा रहा है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक श्री खजान दास, श्री उमेश शर्मा काऊ, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार उपस्थित थे।
The post मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ आवास विहीन लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन का विशेष अभियान appeared first on Ad Event Media.