congress party Archives - Ad Event Media

लोकसभा चुनाव से पहले गुड न्यूज! एक साल में BJP हुई इतनी अमीर; कांग्रेस से सात गुना अधिक पैसे मिले
भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुनावी बांड से झोले भर-भर कर पैसे मिले हैं। वर्ष 2022-23 में चुनावी बांड के जरिए भाजपा को करीब 1300 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। वहीं, इस अवधि में कांग्रेस (Congress) को चुनावी बांड से भाजपा की तुलना में सात गुना कम पैसे मिले हैं।

भाजपा को कितने पैसे मिले?

चुनाव आयोग को सौंपी गई पार्टी की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में भाजपा को कुल 2120 करोड़ प्राप्त हुए, जिसमें जिसमें से चुनावी बांड से 61 प्रतिशत पैसे मिले हैं, जो 1294 करोड़ रुपये हैं।

कांग्रेस को मिले इतने करोड़

बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 में भाजपा का कुल योगदान 1775 करोड़ रुपये था। वहीं, वर्ष 2022-23 में पार्टी की कुल आय 2360.8 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 1917 करोड़ रुपये थी।

दूसरी ओर चुनावी बांड से पैसे अर्जित करने के मामले में कांग्रेस, भाजपा से बहुत पीछे है। कांग्रेस ने वर्ष 2022-23 में चुनावी बांड से 171 करोड़ रुपये की कमाई की, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 236 करोड़ रुपये थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दल हैं।

The post लोकसभा चुनाव से पहले गुड न्यूज! एक साल में BJP हुई इतनी अमीर; कांग्रेस से सात गुना अधिक पैसे मिले appeared first on Ad Event Media.

मुख्यमंत्री गहलोत ने ‘टिकट वितरण फॉर्मूले’ का किया खुलासा राजस्थान कांग्रेस कैसे करेगी उम्मीदवारों का चयन?
राजस्थान विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और कांग्रेस अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर चुकी है। कांग्रेस राजस्थान राज्य चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नामों पर भी मंथन शुरू किया। इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत टिकट बंटवारे में आजमाये जाने वाले फॉर्मूले का खुलासा किया।

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री गहलोत ने बताया कि फीडबैक के आधार पर टिकट दिए जाएंगे। सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं है। जनता को हमसे कोई शिकायत नहीं है और अगर किसी विधायक के खिलाफ शिकायत है तो हम उनके विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। सर्वे रिपोर्ट को भी आधार बनाया जाएगा।

क्या कुछ बोले मुख्यमंत्री गहलोत?

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हम विधानसभा क्षेत्र में जाकर फीडबैक लेंगे और फीडबैक पर ही सबकुछ निर्भर करेगा। जीतने की क्षमता के आधार पर ही टिकट दिए जाएंगे। स्क्रीनिंग कमेटी केवल उसी को ही प्राथमिकता देगी।

उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय के बाद आरपीसीसी की स्क्रीनिंग कमेटी को जिलों में जाकर फीडबैक लेने का अधिकार दिया गया है। कल पार्टी प्रमुख ने कमेटी अध्यक्षों को दिल्ली आकर अपनी राय देने के लिए कहा।

The post मुख्यमंत्री गहलोत ने ‘टिकट वितरण फॉर्मूले’ का किया खुलासा राजस्थान कांग्रेस कैसे करेगी उम्मीदवारों का चयन?  appeared first on Ad Event Media.

कांग्रेस आम जनता के मूल भूत सुविधाओं को बहाल करने और अपने वचन को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है- बृजलाल खाबरी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में चल रहे नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने (घोषणा पत्र) ‘‘जनता को वचन’’ जारी किया।

प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के नगर निकायों में अधिकतर नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतों पर केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी काबिज है और हालात यह हैं कि सत्ताधारी दल ने बड़े-बड़े वादे जनता से किये लेकिन वह सभी खोखले साबित हुए हैं। नगरीय क्षेत्रों में चाहे कूड़ों का अम्बार हो, अशुद्ध पेयजल हो, छृट्टा जनवर हों, बजबजाती नालियां हो, अंधेरे में डूबी गलियां हों, सहित बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थय, सुरक्षा, भोजन, परिवहन, की भीषण समस्या से प्रदेश के नागरिक जूझ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इन सभी समस्याओं से आम जनता को निजात दिलाने के लिए अपना वचन देती है।

नगर निकाय चुनाव 2023 हेतु कांग्रेस का जनता को वचन
नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों में साफ सुथरी सड़के, नालियां और गलियां होंगी।
प्रत्येक नागरिक को शुद्ध पेयजल निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।
धार्मिक स्थानों एवं पार्कों का सौन्दरीकरण।
पर्यावरण की उच्च गुणवत्ता का पालन।
हर गरीब, बेसहारा व निशक्तजन को इन्दिरा कैंटीन के माध्यम से मुफ्त भोजन की व्यवस्था की जायेगी।
हर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उच्च कोटि के पुस्तकालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर प्रकार के अखबार एवं पत्रिकाओं की व्यवस्था होगी।
छुट्टा जानवरों से पूर्ण रूप से निजात हेतु आश्रय स्थल का निर्माण कराया जायेगा।
संचारी रोग के रोकथाम के लिए समय-समय पर दवाओं एवं कीटनाशकों का नियमित रूप से छिड़काव कराया जायेगा।
नालियों में जलभराव न हो, सड़कें साफ-सुथरी रहें इसलिए जल निकासी का बेहतर प्रबन्धन किया जायेगा।
नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अधीन अस्पतालों, विद्यालयों को उच्च गुणवत्तायुक्त बनाया जायेगा।
नगर निगमों के अलावा नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में बेहतर चिकित्सीय सुविधा आम नागरिकों के लिए मुफ्त सुनिश्चित करायी जायेगी।
रेहड़ी, ठेला और साप्ताहिक बाजारों के लिए उचित स्थान का प्रबन्ध निःशुल्क रूप से सुनिश्चित कराया जायेगा।
सीवर लाइन को एस0टी0पी0 (सीवर ट्रीटमेन्ट प्लांट) से निश्चित तौर पर जोड़ने की व्यवस्था होगी।
कूड़ा निस्तारण के लिए सुनिश्चित व्यवस्था करायी जायेगी।
मकान और जलकर व्यवस्था को सस्ता और सुलभ बनाया जायेगा।
सार्वजनिक स्थलों जैसे स्कूल, अस्पताल, मॉल आदि के पास स्थित पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित, सुन्दर और सस्ता किया जायेगा।
धार्मिक उत्सवों और आयोजनों पर बिना भेदभाव के सभी धर्मस्थलों के साफ-सफाई, लाइटिंग और शुद्ध पेयजल की मुफ्त व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी।
ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशनों की फ्री उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायेगी

The post कांग्रेस आम जनता के मूल भूत सुविधाओं को बहाल करने और अपने वचन को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है- बृजलाल खाबरी appeared first on Ad Event Media.

कांग्रेस में टिकट को लेकर खींचतान, प्रांतीय अध्यक्ष की गाड़ी रोकी; 90 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी
कांग्रेस में नगर ग्रामीण कमेटी प्रत्याशी घोषणा में सबसे आगे रही। सहमति बनाकर क्षेत्र के 18 वार्डों के पार्षद व तीन वार्डों के पालिका व पंचायत प्रत्याशी तय कर दिए हैं। इसके बाद 90 और प्रत्याशियों की सूची जारी की। कुल 108 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। सुबह सिंबल पाने के लिए भी गहमागहमी रही।

वहीं, अर्से से शून्यता की ओर जा रही पार्टी नामांकन के अंतिम दिन सुबह तक बाकी पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर सकी, जिसका असर निकाय चुनाव में भी पड़ना तय माना जा रहा है। छोटे से लेकर बड़े नेताओं के बीच टिकटों को लेकर जबरदस्त खींचतान व नाराजगी दिखी।

रविवार को देर रात तक तमाम नेता लखनऊ में जमे रहे पर निर्णय नहीं कर पाए। अब सीधे सिंबल बांटने की तैयारी है। देरी के पीछे बड़े नेता व विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी और संबंधित पूर्व विधायको का अपनों को टिकट दिलाने का अड़ंगा कारण बताया जा रहा है। कुछ ने दबी जुबान पैसे लेकर टिकट बांटे जाने का आरोप भी लगाया है।

नगर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की मुहर के बाद बिल्हौर नगर पालिका से रामेश्वर दयाल की पत्नी वरुणाराज कठेरिया, नगर पंचायत शिवराजपुर से सुनील की पत्नी सपना व बिठूर से प्रदीप कुमार द्विवेदी को प्रत्याशी घोषित किया है। इसी तरह 18 वार्डों में भी प्रत्याशी तय कर दिए हैं।

रात में हंगामा, गाली गलौज

प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव की कार रोककर कार्यकर्ताओ ने रात में हंगामा किया। सोमवार सुबह भी उनके घर के बाहर हंगामा कर गाली गलौज किया।

वार्डवार घोषित प्रत्याशी

वार्ड 28- हरजिन्दरनगर से अंकित कनौजिया, 11-सफीपुर से बबीता, 26-गांधीग्राम से चंद्रपाल गौतम, 58-तिवारीपुर से आफताब हसन, 24-कृष्णानगर से रोहित कुमार, 12-चकेरी से विनती यादव, 31-सनिगवां से किरन कुशवाहा, 62-स्वर्ण जयंती विहार से राजन गुप्ता, 46-यशोदा नगर पूर्वी से सुशीला देवी, 63-नौबस्ता पूर्वी से रानी दीक्षित, 68-राजीव नगर नौबस्ता से अजरा जाहिद, 95-यशोदा नगर से राधा देवी, 41-हंसपुरम से प्रिया त्रिवेदी, 22-हंसपुरम आवास विकास से मनोज सोनकर, 87-बिनगवां से अनिल कुमार, 21-खाड़ेपुर से डा सुरेंद्र वर्मा, 70-कर्रही से प्रशांत शर्मा व 82-जरौली से साधना दुबे।

अच्छे प्रत्याशियों के बजाय मनमर्जी तरीके से नाम थोपे जा रहे हैं। कई चुनाव में अच्छा करने वालों के नाम काट दिए गए हैं। सूची आज जारी होने की उम्मीद है। प्रत्याशी चयन में देरिव मनमर्जी का असर पड़ना तय है। फिर भी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। -नौशाद आलम मंसूरी, जिलाध्यक्ष, महानगर कांग्रेस कमेटी उत्तर।

पहले ही सहमति के आधार पर प्रत्याशी तय कर दिए थे, लेकिन घोषणा में देरी हुई। इससे चुनावी तैयारी पर असर पड़ सकता है। कार्यकर्ता जी-जान से जुटेंगे।

The post  कांग्रेस में टिकट को लेकर खींचतान, प्रांतीय अध्यक्ष की गाड़ी रोकी; 90 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी appeared first on Ad Event Media.

उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ रहा है असंतोष, हाईकमान तक पहुंचा मामला; बढ़ती अनुशासनहीनता की थाह लेंगे पर्यवेक्षक
उत्तराखंड में नगर निकाय और लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश संगठन और प्रभारी वरिष्ठ नेताओं के निशाने पर हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के अंदरूनी परिस्थितियों की जानकारी पार्टी हाईकमान को पहुंचा दी है। पार्टी क्षत्रपों में समन्वय बनाने और बढ़ते असंतोष को थामने को पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश में शीघ्र पर्यवेक्षक भेजे जा सकते हैं।

पर्यवेक्षक पार्टी के भीतर बढ़ती अनुशासनहीनता की थाह भी लेंगे। प्रदेश में बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में पार्टी नेताओं के बीच दूरियां कम होने के स्थान पर बढ़ी हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश संगठन और विधानमंडल दल में किए गए परिवर्तन के बाद भी असंतोष थम नहीं पाया है।

लंबे समय से नाराज चल रहे नेता गाहे-बगाहे प्रदेश संगठन के साथ ही प्रदेश प्रभारी को निशाने पर ले रहे हैं। हाल ही में किच्छा से विधायक एवं पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश प्रभारी की भूमिका पर प्रश्न खड़े कर चुके हैं। अब इस कड़ी में एक और नाम विधायक मदन बिष्ट का भी जुड़ चुका है। उन्होंने भी विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश प्रभारी को नहीं हटाने के पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय पर सवाल दागे।

यही नहीं उन्होंने अवैध रूप से मजार हटाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान का समर्थन कर पार्टी को असहज कर दिया। कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन सुधारने की है।

पिछले दो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को प्रदेश की पांच में से एक भी सीट नसीब नहीं हो पाई है। लोकसभा चुनाव से पहले नगर निकाय चुनाव भी होने हैं। इन दोनों ही चुनाव से पहले पार्टी के भीतर जिस प्रकार बयानबाजी का दौर चल रहा है, उससे मुश्किलें बढ़ना तय है।

प्रीतम सिंह का चर्चाओं पर कड़ा रुख

उधर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने उनके भाजपा में सम्मिलित होने को लेकर इंटरनेट मीडिया पर चलाई जा रही चर्चाओं पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जो इस तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, भाजपा में सम्मिलित होने को लेकर पहले वे अपना मंतव्य स्पष्ट करें। इस तरह का अनर्गल प्रलाप नहीं किया जाना चाहिए। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने इस प्रकार की चर्चाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप मढ़ा।

The post उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ रहा है असंतोष, हाईकमान तक पहुंचा मामला; बढ़ती अनुशासनहीनता की थाह लेंगे पर्यवेक्षक appeared first on Ad Event Media.