CM Yogi Adityanath Archives - Ad Event Media
देवरिया नरसंहार में एसडीएम-सीओ समेत 15 निलंबित, CM ने जमीन के विवाद में हुए खूनी संघर्ष के बाद उठाया कठोर कदम
देवरिया के फतेहपुर गांव में आठ बीघा जमीन के विवाद में छह लोगों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कठोर कदम उठाया है। नौ साल से चल रहे इस विवाद में शिकायतों का निस्तारण न होने पर गुरुवार को उनके निर्देश पर रुद्रपुर तहसील के एसडीएम योगेश कुमार गौड़ व क्षेत्राधिकारी जिलाजीत समेत राजस्व व पुलिस के 15 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।देवरिया के फतेहपुर गांव में गत दो अक्टूबर को सपा से जिला पंचायत सदस्य रह चुके प्रेमचंद यादव की हत्या के बाद उनके परिवार के लोगों और समर्थकों ने प्रतिशोध में गांव के ही सत्य प्रकाश दुबे व उनके परिवार के पांच सदस्यों की पीटकर व गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में 27 नामजद 50 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है और 20 लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
जांच में सामने आया कि सत्य प्रकाश दुबे ने प्रेमचंद के विरुद्ध सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने की कई शिकायतें आइजीआरएस पोर्टल पर की थीं, लेकिन स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। हत्यारोपितों ने खलिहान, परती या ग्राम समाज की भूमि पर भी कब्जा किया था।मुख्यमंत्री ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था।
इस क्रम में गुरुवार को रुद्रपुर तहसील के एसडीएम व सीओ के अलावा कुल 15 कर्मचारी निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है। इनमें आइजीआरएस के निस्तारण में लापरवाही के दोषी पाए गए पूर्व प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर सुनील कुमार (उपनिरीक्षक) के अलावा तीन आरक्षी भी शामिल हैं, जबकि तत्कालीन क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर दिनेश कुमार सिंह यादव के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही आरंभ करने का निर्देश दिया गया है।
पूर्व में निलंबित हुए तहसीलदार अभय राज को अतिरिक्त आरोपपत्र भी जारी होगा। मुख्यमंत्री ने पूर्व में एसडीएम रहे राम विलास, ओम प्रकाश, ध्रुव शुक्ला व संजीव कुमार उपाध्याय के अलावा सेवानिवृत्त तहसीलदार वंशराज राम व राजस्व निरीक्षक रामानन्द पाल के विरुद्ध भी विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया।
जमीन विवाद के संबंध में एक पक्ष के स्वर्गीय सत्य प्रकाश दुबे की ओर से ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में आइजीआरएस में कई शिकायतें की थीं, जो आनलाइन पुलिस विभाग व राजस्व विभाग को भेजी गई थीं। जांच में सामने आया कि समय-समय पर की गई शिकायतों को दोनों विभाग के संबंधित अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया।
The post देवरिया नरसंहार में एसडीएम-सीओ समेत 15 निलंबित, CM ने जमीन के विवाद में हुए खूनी संघर्ष के बाद उठाया कठोर कदम appeared first on Ad Event Media.
KGMU पहुंचे सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ लखनऊ कोर्ट में हुए शूटआउट में घायल मासूम बच्‍ची से म‍िलने
लखनऊ में न्यायालय परिसर के बाहर अधिवक्ता के वेश में माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पकड़ा गया आरोपित विजय यादव जौनपुर के केराकत क्षेत्र के सुल्तानपुर सर्की गांव का निवासी है। जो दो माह से लखनऊ में रहकर पेयजल पाइप लाइन डालने का काम करता था।
पिता श्यामा यादव ने बताया कि चार पुत्रों में दूसरे नंबर नंबर का 24 वर्षीय विजय यादव दो माह से लखनऊ में रहकर सीवर व पेयजल पाइप लाइन डालने का काम कर रहा था। इसके पहले वह मुंबई में टाटा कंपनी में मजदूरी का काम करता था। बताया कि विजय दो माह से लखनऊ में रह रहा था। गत 15 दिन से उसका मोबाइल फोन बंद था। परिवार के किसी भी से उसका संपर्क नहीं हो पा रहा था। हम लोग परेशान थे। बताया कि विजय यादव की पढ़ाई जौनपुर से ही हुई है।
The post KGMU पहुंचे सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ लखनऊ कोर्ट में हुए शूटआउट में घायल मासूम बच्‍ची से म‍िलने appeared first on Ad Event Media.
CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में लगातार तीसरे दिन सुनी फरियाद, जनता दर्शन में आए लोगों को दिया न्याय का भरोसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर दौरे के दौरान लगातार तीसरे दिन जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें समाधान के प्रति आश्वस्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने अपनी समस्या लेकर पहुंचे सभी लोगों के पास एक-एक कर पहुंचे और उनके प्रार्थना पत्रों को लेते हुए समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए गोरखपुर दौरे पर हैं सीएम
बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में नवीन देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे। शुक्रवार शाम और शनिवार-रविवार दोनों पहर वह मंदिर परिसर के कार्यक्रमों से में शामिल हुए। इसके अलावा सोमवार पूर्वाह्न वह महराजगंज के चौक बाजार में स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने पहुंचे। इस बीच गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान तीन दिन (शनिवार, रविवार व सोमवार) लगातार उन्होंने अनुष्ठान से जुड़ने से पहले जनता दर्शन का आयोजन किया। सोमवार को जनता दर्शन में उन्होंने करीब तीन सौ लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं अधिकारियों को शीघ्रता से निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाने पहुंचे लोग
सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार करने वाले अधिक रहे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उपचार के लिए धन की व्यवस्था वह कराएंगे। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में आर्थिक मदद संबंधी आवेदनों पर अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराकर शासन को भेजें।
बिहार से जनता दर्शन में पहुंची महिला
इस दौरान जनता दर्शन में बिहार से एक महिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंची थी। उन्होंने महिला की समस्या सुनी। पूछा, क्या बिहार में उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। महिला द्वारा नहीं में जवाब देने पर उन्होंने उसका आवेदन अधिकारियों को हस्तगत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा।
The post CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में लगातार तीसरे दिन सुनी फरियाद, जनता दर्शन में आए लोगों को दिया न्याय का भरोसा appeared first on Ad Event Media.
सीएम योगी ने बाबासाहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर क‍िया माल्यार्पण फ‍िर कही ये बड़ी बात
बाबासाहब डा. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंबेडकर महासभा भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सैकड़ों वर्षों की गुलामी की विकृतियों से भारतीय समाज भी अछूता नहीं रहा है। उस कालखंड में दलितों, पीड़ितों, शोषितों और वंचितों की आवाज बनकर डा. भीमराव आंबेडकर उभरे।
दुनिया के सबसे बड़े संविधान की रचना कर उन्होंने एक नए युग का सूत्रपात किया। उन्हें उन विकृतियों, सामाजिक कुरीतियों का आजीवन सामना करना पड़ा जो भारतीय समाज को सदैव कमजोर करती रहीं। इसके बावजूद उन्होंने गरीबों, शोषितों की आवाज को धार देने के अपने मिशन पर आजीवन कार्य किया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को ध्यान में रखकर ही 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का केंद्र सरकार ने निर्णय किया।
योगी ने कहा कि आंबेडकर के नाम पर राजनीति तो बहुत लोगों ने की लेकिन उनसे जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया। आंबेडकर महासभा के प्रस्ताव को ध्यान में रखकर जून 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों राजधानी लखनऊ में डा.भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी गई। इसका निर्माण अंतिम चरण में है और जल्द ही लखनऊवासियों को यह उपहार स्वरूप मिलेगा।
योगी ने कहा कि बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों और वंचितों को उपलब्ध कराना ही मानवता की असली सेवा है और यह काम केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने किया है। उन्होंने आंबेडकर महासभा के पदाधिकारियों को डा. आंबेडकर की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित करने और उनके मिशन को आगे बढ़ाने के लिए साधुवाद दिया। कहा कि महासभा के कार्यों से प्रभावित होकर ही राज्य सरकार ने निर्णय किया कि जिस गरीब के पास जमीन का पट्टा नहीं होगा, उसे वह जमीन का पट्टा उपलब्ध कराएगी।
आज प्रदेश में हर घर नल योजना से एक करोड़ परिवार अच्छादित किए जा चुके हैं। पहले गरीबों को पानी के लिए भटकना पड़ता था। आज कोई किसी दलित को पीड़ित नहीं कर सकता है। सरकार जियो और जीने दो के सिद्धांत पर चल रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हजरतगंज स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जाकर बाबासाहब को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
The post सीएम योगी ने बाबासाहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर क‍िया माल्यार्पण फ‍िर कही ये बड़ी बात appeared first on Ad Event Media.
सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में कहा- जीरो टालरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचारियों पर हो कठोर कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टालरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचार के मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए हैं। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की जांचों की अब हर माह समीक्षा होगी। याेगी ने विजिलेंस अधिकारियों को हर माह जांच/विवेचनाओं की प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
योगी ने यूपी 112 तथा महिला व बाल संरक्षण संगठन के बाद बुधवार को पांच कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर राज्य विशेष अनुसंधान दल (एसएसआइटी), विजिलेंस व साइबर क्राइम की समीक्षा की। तीनों ही शाखाओं के अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण भी दिए। योगी ने कहा कि एसएसआइटी व विजिलेंस लंबित जांच/विवेचनाओं को समयबद्ध ढंग से गुणवत्ता व गोपनीयता के साथ पूरा करें।
विजिलेंस हर माह मुख्यमंत्री कार्यालय को जांच/विवेचनाओं से अवगत कराए। भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे लोगों की जांच कर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही जांच एजेंसियों में तैनात पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक का ज्ञान कराया जाए। बुनियादी ढांचे व लाजिस्टिक्स की जरूरतों को पूरा किया जाए।
योगी ने साइबर क्राइम की भी समीक्षा की। कहा कि साइबर अपराध के नियंत्रण व रोकथाम के लिए जोन तथा जिला स्तर पर गठित की गईं साइबर सेल का प्रभावी उपयोग किया जाए। सभी थानों पर साइबर हेल्प डेस्क की मदद से साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। गृह मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित विभिन्न पोर्टल का भी प्रभावी उपयोग किया जाए। इसके लिए पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण की गति भी तेज की जाए।
साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किए जाने का भी निर्देश दिया। कहा कि साइबर सेफ पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराध के मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। हर माह के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस का आयोजन भी किया जाता है।
The post  सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में कहा- जीरो टालरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचारियों पर हो कठोर कार्रवाई appeared first on Ad Event Media.