cm naib singh saini Archives - Ad Event Media

पूंडरी में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने निकाला रोड शो, दिखाई भाजपा की ताकत’
पुण्डरी में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 4 अक्टूबर को आप सभी लोग थानेदार होंगे और जो आप लोग कहेंगे, सरकार उसी दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि अगर आप एक महीना और मेहनत कर देंगे, तो आपकी डबल इंजन की सरकार हर गरीब के घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उन्हें सशक्त करने का काम करेगी।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा को ऊंचा उठाने और युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची सरकारी नौकरी देने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की पहचान भ्रष्टाचार है, जबकि भाजपा ने प्रदेश की जनता के विकास के लिए काम किया है। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से भी अपील करते हुए कहा कि 4 अक्टूबर को कमल का फूल खिलाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं। श्री सैनी ने विश्वास जताते हुए कहा कि पूंडरी की विधानसभा में कमल का फूल खिलकर चंडीगढ़ पहुंचेगा।

’मुख्यमंत्री ने भाजपा को वोट देने की अपील की’

रोड शो में युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं की पहुंची भीड़ ने अपने जोश से मुख्यमंत्री को भी यह विश्वास दिलाया कि पुण्डरी में भी कमल खिलाकर देंगे। सभी भारत माता के जयकारे लगाते हुए हाथों में भाजपा का झंडा लहराकर भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे थे।

भाजपा के झंडों से सराबोर हो गया पुण्डरी

पुण्डरी भाजपा के झंडों से सराबोर हो गया। जगह-जगह मुख्यमंत्री नायब सैनी का फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। हर बाजार और हर गली में युवाओं ने संकल्प लिया कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे और नायब सैनी को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाकर चंडीगढ़ भेजेंगे।

युवाओं ने क्रेन से बरसाए फूल

पूंडरी में युवाओं ने एक क्रेन का प्रबंध किया हुआ था, इस क्रेन पर चढ़कर युवा मुख्यमंत्री नायब सैनी पर फूल बरसा रहे थे। पूंडरी के युवा नेता और समाज सेवी सतपाल जाम्बा की अगुवाई में बड़ी संख्या में रोड़ शो में शामिल हुए। ट्रेक्टरों का एक लंबा काफिला रोड शो में शामिल हुआ। युवाओं में दिवानगी इस प्रकार देखने को मिली कि उन्होंने अपने सीने पर अपने मुख्यमंत्री नायब सैनी और अपने नेताओं के नाम लिखे हुए थे। मुख्यमंत्री ने भी जगह-जगह रुककर लोगों से बातचीत की। लोगों ने उन्हें मांग पत्र के अलावा धन्यवाद पत्र भी सौंपा। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड, सतपाल जांबा, दिनेश कौशिक आदि नेता मौजदू रहे।

The post पूंडरी में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने निकाला रोड शो, दिखाई भाजपा की ताकत’ appeared first on Ad Event Media.

भाजपा के कार्यों से विपक्ष बौखलाया हुआ है : सैनी
भारतीय जनता पार्टी ने रोहतक में अपने प्रदेश स्तरीय चुनाव कार्यालय की शुरूआत कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने हवन के साथ कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को उसका कुशासन याद दिलाया और भारतीय जनता पार्टी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां गिनवाई। मुख्यमंत्री ने रोहतक में बोलते हुए कहा कि चुनाव में बूथों पर कांग्रेस का बस्ता उठाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोल-बोलकर सत्ता में आना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पूरी तरह जनता का विश्वास खो चुकी है। यही कारण है कि भाजपा फिर से एक बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि हमारे युवाओं का उत्साह इन 10 सालों में बढ़ा है। कांग्रेस को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में युवाओं का विश्वास खो चुका था, लेकिन भाजपा की सरकार ने युवाओं के विश्वास को बढ़ाने का काम किया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री डा. कमल गुप्ता, राज्यसभा के सांसद रामचंद्र जांगड़ा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश सचिव उमेश शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, सह मीडिया प्रमुख शमशेर सिंह खरक व सुनीता डांगी आदि नेता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में हरियाणा के युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी जिससे युवा भी खुश हैं और उनके परिवार तथा रिश्तेदार भी खुश हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने का काम हमारी सरकार ने किया है। तीज पर्व पर भाजपा सरकार ने महिलाओं को 500 रुपये में गैस के सिलेंडर का तोहफा दिया है।
नायब सैनी ने कहा कि भाजपा के जनहितैषी कामों में विपक्ष बौखला गया है। विपक्ष के नेताओं को ललकारते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने खाली घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि घोषणाओं को इम्पलीमेंट भी किया है, हमारी सरकार ने सभी कामों को धरातल पर उतारा है। सरकार ने जो कहा है उसे समय पर लागू किया है। भाजपा का 10 साल का कार्यकाल गौरवशाली रहा है।

भाजपा सरकार के कामों से हरियाणा के किसान उत्साहित

सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा के ईमानदारी से किए गए कामों से प्रदेश के किसानों में जोश और उत्साह है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। भाजपा सरकार ने खाद का दाम बढ़ने नहीं दिया। श्री सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की 100 प्रतिशत फसल को एमएसपी पर खदीने की गारंटी दी है। बरसात कम होने के कारण किसानों का खर्च ना बढ़ पाए, इसलिए भाजपा सरकार ने किसानों के खातों में प्रति एकड़ के हिसाब से 2000 रुपये ट्रांसफर किए। 525 करोड़ रुपये किसानों के खातों में सीधे डाले जा चुके हैं।

भाजपा ने गरीबों को प्लाट दिया, कागज भी दिए और कब्जा भी दिया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को लॉलीपोप देने का काम किया। गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट देने का झूठा वादा कर कांग्रेस ने उनका वोट लिया और फिर बाद में ना कागज दिए और ना ही प्लॉट पर कब्जा दिया। गरीब लोग प्लॉट के लिए भटकते रहे। श्री सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट भी दिए, कब्जा भी दिया और कागज भी दिया। उन्होंने कहा कि अगर अभी आचार संहिता नहीं लगती तो हम 50 से 60 हजार गरीब लोगों को प्लॉट दे देते। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि जो लोग प्लॉट से वंचित रह गए हैं उन्हें 4 अक्टूबर के बाद प्लाट दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने बड़े गांवों में 50 गज और शहीरों में शहरी आवास योजना के तहत 30-30 गज प्लॉट देने का गारंटी दी है। हमारी सरकार अब तक शहरों में भी 15 हजार 240 लोगों का प्लॉट दे चुकी है।

हमाने भर्तियां निकाली, कांग्रेस ने भर्तियों को रूकवाने का काम किया

नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने भर्ती रोको गैंग बनाया हुआ है। भर्ती निकलती है कांग्रेस का भर्ती रोको गैंग कोर्ट जाकर भर्ती रुकवा देता है। अभी भी भर्तियां हो रही थी, लेकिन कांग्रेस को दर्द हो गया और हाईकोर्ट चले गए। युवाओं को भरोसा देते हुए नायब सैनी ने कहा कि युवा चिंता ना करें और कांग्रेस की अफवाह से बचें। डबल इंजन की सरकार योग्य युवाओं को नौकरियां देगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने 10 वर्षों में गरीबों के लिए बहुत काम किए हैं। अब हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि 1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों की छतों पर निशुल्क 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगाएगी। गरीबों को फ्री बिजली देना हमारा लक्ष्य है जिस पर काम शुरू हो चुका है। हैपी कार्ड योजना का लाभ गरीबों को मिल रहा है।

सिर गर्व से उंचा कर घर-घर जाएं कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी सरकार ने हर वर्ग के लिए बहुत काम किए हैं। अपना सिर गर्व से उंचा कर घर-घर जाएं और लोगों को सरकार के काम बताएं। अगर कोई व्यक्ति सरकार की योजनाओ से वंचित रह गया है तो उसे भरोसा दें कि 4 अक्टूबर के बाद उनके काम भी हो जाएंगे। नायब सैनी ने सभी लोगों से आग्रह किया कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अपना सहयोग दें।

जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है : पंडित मोहन लाल कौशिक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि रोहतक में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन से 90 की 90 विधानसभाओं में चुनाव अभियान की शुरूआत हो गई है। हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। श्री कौशिक ने कहा कि 10 वर्षों से भाजपा जनहित में लगातार काम करती आ रही है। सीएम नायब सैनी हर वर्ग के लोगों के लिए काम कर रहे हैं और हरियाणा की जनता नायब सैनी की कार्यशैली से खुश है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरक्की के लिए जनता जर्नादन का तीसरी बार भी भाजपा को आशीर्वाद मिलेगा और नायब सैनी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी।

The post भाजपा के कार्यों से विपक्ष बौखलाया हुआ है : सैनी appeared first on Ad Event Media.

बेटियों की शिक्षा के लिए सरकार ने खोले हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज – नायब सिंह सैनी
रियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के विस्तार के लिए नई-नई कार्य योजनाएं तैयार की जा रही हैं। आज 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज खोला गया है, जिससे प्रदेश की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्र में जाने से राहत मिली है।

मुख्यमंत्री रविवार को पलवल में मंदिर श्री सीताराम जी सेवा समिति द्वारा बनाए जा रहे महारानी पद्मावती कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास करने के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पलवल के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में करीब 14 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पलवल में महारानी पद्मावती कन्या महाविद्यालय के बनने से इस क्षेत्र की बेटियों को पढ़ने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेशभर में 20 किलोमीटर की दूरी पर एक महाविद्यालय की स्थापना करवाई गई है। अब प्रदेश में बेटियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ता। इससे अभिभावक भी अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलवाकर उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महारानी पदमावती का बहुत ही गौरवमयी इतिहास रहा है। इस नाम से बनने वाले कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में भी अच्छे संस्कार आएंगे। बेटियों के लिए कॉलेज का निर्माण एक पुण्य का कार्य है। इससे नई पीढ़ी को आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने कॉलेज के निर्माण के लिए ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के निर्माण के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस कॉलेज के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा और उनका प्रयास रहेगा कि महाविद्यालय का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो सके।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पलवलवासियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक पेड़ मां के नाम मुहिम में भागीदार बनने का आह्वान किया और कहा कि सभी व्यक्ति अपने आसपास, खेत-खलिहान व खाली मैदानों में कम से कम एक पेड़ लगाएं और उसका पालन-पोषण भी करें। आज लगाए गए पेड़ भविष्य की पीढिय़ों को नया जीवन प्रदान करेंगे।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश-प्रदेश में चहुंमुखी हो रहा है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। पिछले 10 सालों में प्रदेश में 31 नए कॉलेज खोले गए, जिसमें से चार कॉलेजों की सौगात जिला पलवल को भी मिली। उन्होंने कॉलेज के निर्माण के लिए अपने कोष से 21 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव और खेल राज्य मंत्री श्री संजय सिंह ने कहा कि इस कॉलेज से इस क्षेत्र की बेटियों को आगे बढऩे में बहुत मदद मिलेगी। समिति व समाज के लोगों का कालेज के निर्माण का फैसला सराहनीय कदम है। प्रदेश सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र मे आगे लाने के लिए जहाँ कालेजों की संख्या  बढ़ा रही है, वहीं नए-नए कोर्स व सीटों में भी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने अपने कोष से कॉलेज के निर्माण में सहयोग हेतु 31 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक श्री दीपक मंगला, श्री जगदीश नायर, श्री प्रवीन डागर, उपायुक्त डा. हरीश वशिष्ठ, श्री सीताराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ हरेन्द्र पाल राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

The post बेटियों की शिक्षा के लिए सरकार ने खोले हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज – नायब सिंह सैनी appeared first on Ad Event Media.

“मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत में निरंकारी सेवा मिशन के कार्यक्रम में 21 हजार पौधे रोपे”
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पानीपत के गांव आटा में संत निरंकारी सेवा मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मिशन मानव सेवा के साथ-साथ प्रकृति की सेवा का भी अनूठा कार्य कर रहा है जो हम सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि यह मिशन पूरे देश में निस्वार्थ सेवा का जीता जागता उदाहरण है और यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस मिशन से जुड़ने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि यह मिशन सेवा को आधार स्तंभ मानते हुए काम कर रहा है जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं, रक्तदान और नेत्रदान मेडिकल कैंप इत्यादि का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मिशन अंदर के प्रदूषण के साथ-साथ बाहर के प्रदूषण से भी बचाने का काम कर रहा है क्योंकि अंदर और बाहर का प्रदूषण हम सबके लिए हानिकारक हैं। उन्होंने कहा कि लगातार वृक्षों की कटाई के कारण वातावरण की जो दुर्दशा हुई है उसको हम ने ठीक करना है और यह काम पेड़ लगाने से ही होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पौधा रोपण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दूरदर्शिता के साथ एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आह्वाहन किया है और आने वाले समय में हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर इस वातावरण को सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों प्रदेश में भी तापमान 50 डिग्री को पार कर गया जिसके कारण लोगों को बड़ी परेशानी हुई। हमें इसके बारे में सोचना होगा और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने होंगे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और संस्कार संभालने होंगे। पेड़ की रक्षा के साथ-साथ अपने घर के बुजुर्गों की देखभाल भी करनी चाहिए। प्रदेश में एक करोड़ 60 लाख पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। पिछले दिनों करनाल में आयोजित वन महोत्सव में एक ही दिन मे 20 हजार पौधे लगाए गए थे और वर्तमान में एक करोड़ के करीब पौधे इस अभियान के तहत लगाए जा चुके हैं। यह प्रक्रिया निरंतर जारी है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आमजन के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके समक्ष आ सकता है। आज गरीब परिवार के बच्चे प्रशासनिक सेवा में आ रहे हैं। यही नहीं हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना के तहत 1 लाख 20 हजार युवाओं की नौकरी को सुरक्षित किया गया है और यह केवल प्रदेश सरकार की सोच का ही परिणाम है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे प्रकृति को संरक्षित करने की पहल करें और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं ताकि वातावरण को प्रदूषण मुक्त किया जा सके।

इस मौके पर पानीपत शहरी विधायक श्री प्रमोद विज, उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत, एडीसी डॉक्टर पंकज यादव, एसडीएम समालखा श्री अमित कुमार, डीएसपी श्री नरेंद्र सिंह के अलावा विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी और वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

The post “मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत में निरंकारी सेवा मिशन के कार्यक्रम में 21 हजार पौधे रोपे” appeared first on Ad Event Media.