Chhattisgarh News Archives - Ad Event Media

हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे, मोदी जी की गारंटी छत्तीसगढ़ में होगी साकार
रायपुर। 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की शपथ होगी। छत्तीसगढ़ की सरकार की कमान एक आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथ में सौंपी गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश में युवा, किसान, गरीब और महिला ऐसे वर्ग हैं जिनके लिए काम किया जाना चाहिए। धान के कटोरे को बनाने में, संवारने में इन चारों वर्गों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण इसी उद्देश्य को लेकर किया था कि छत्तीसगढ़ के दुर्गम भौगोलिक इलाकों तक विकास की रोशनी पहुंचे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को लेकर नारा दिया कि हमने ही बनाया है, हम ही इसे संवारेंगे। बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ मे विकास की ठोस नींव रखी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों के आवास के लिए ठोस पहल की गई। उज्ज्वला योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली। सौभाग्य योजना के माध्यम से उस अंतिम गांव तक भी बिजली पहुंची, जहां बरसों से लोग उजाले की बाट जोह रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में 15 बरसों की सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई जिससे प्रति व्यक्ति आय और आर्थिक संपदा तेजी से बढ़ी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को संवारने के लिए जनता को मोदी की गारंटी दी है। यह गारंटी सभी वर्गों के विकास के लिए है। सबसे बड़ी गारंटी आधी आबादी को लेकर है। महिलाओं को ‘महतारी वंदन योजना‘ के अंतर्गत 12 हजार रुपए वार्षिक दिये जाएंगे। महिला शक्ति को मजबूत करने यह सबसे बड़ी पहल है। महिलाओं की छोटी-छोटी खुशियों को लेकर यह पहल काफी महत्वपूर्ण है। परिवार के बजट को संतुलित रखने से लेकर अन्य जरूरी कार्यों के लिए यह धन महिलाओं को अधिक सशक्त करेगा। महिलाओं को राहत देने घरेलू सिलेंडर में भी 500 रुपए की सब्सिडी देने की गारंटी दी गई है। इस तरह छत्तीसगढ़ की महिलाओं का घरेलू बजट नई सरकार आने के बाद काफी संतुलित हो जाएगा।  बीपीएल परिवार में बालिकाओं के जन्म पर रानी दुर्गावती योजना के अंतर्गत डेढ़ लाख रुपए का आश्वासन प्रमाणपत्र दिया जाएगा। कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए मासिक ट्रेवल एलाउंस दिया जाएगा।
धान के कटोरे में किसानों के लिए भी मोदी का गारंटी है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी के साथ ही 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान की खरीदी और भुगतान की सुविधा भी एकमुश्त की जाएगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भूमिहीन खेतिहर मजदूरों के लिए रखी गई है।
युवाओं के लिए सबसे अधिक रोजगार के मौकों की जरूरत होती है। चरणबद्ध रूप से एक लाख पदों पर नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया है। सरकार तुंहर दुआर योजना में डेढ़ लाख युवाओं को पंचायत स्तर पर तुंहर दुआर सार्वजनिक सेवा अंतर्गत रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही औद्योगिक ढांचे की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना के ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। भारतमाला योजना से लेकर माल-भाड़े के कारीडोर तक छत्तीसगढ़ की मध्य स्थिति को देखते हुए अधोसंरचना पर काफी काम केंद्र सरकार द्वारा किया गया। इसका लाभ छत्तीसगढ़ में औद्योगिक ढांचे के विकास में शीघ्र ही नजर आयेगा। सेंट्रल भारत का इनोवेशन हब बनाने के लिए रायपुर में एक बड़े केंद्र की घोषणा की गई है। इनोवेशन हब के बनने से नये स्टार्टअप को बेहतर अवसर मिलेगा और बड़ी संख्या में युवा उद्यमियों को अवसर उपलब्ध होंगे। इनोवेशन हब से निश्चित रूप से ही युवा उद्यमियों को जो अवसर मिलेंगे, इसे भुनाने के लिए उन्हें वित्तीय जरूरत होगी। इसके लिए युवा उद्यमियों को 50 प्रतिशत की सब्सिडी नये उद्योगों के लिए देने का प्रावधान किया गया है। यह निश्चित रूप से प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को लेकर शानदार पहल की गई है। मोदी की गारंटी में परीक्षाओं में पारदर्शिता भी शामिल है। स्वास्थ्य की सुविधा के लिए मोदी की गारंटी भी दी गई है। अब 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज हो सकेगा। 500 नये जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। एम्स की तर्ज पर हर संभाग में सिम्स स्थापित होगा।

तेंदूपत्ता संग्राहकों को अतिरिक्त संग्रहण पर प्रोत्साहन बोनस की व्यवस्था की गई है। वनोपज संग्राहकों के पैरों की सुरक्षा के लिए चरण पादुका योजना की पहल भी की गई है। किसानों के लिए जो घोषणाएं सरकार ने की हैं, उसका सीधा असर बाजार पर पड़ेगा और बाजार के तेज विकास में इससे मदद मिलेगी। स्वाभाविक रूप से इससे प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी और बड़े पैमाने पर लोग गरीबी रेखा से बाहर आयेंगे। गरीबों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास हेतु धन राशि का आबंटन पहले कैबिनेट बैठक में करने की गारंटी दी गई है।
अगले साल अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार होगा। प्रदेशवासियों को रामलला का दर्शन कराने श्री रामलला दर्शन योजना तैयार की गई है। पांच शक्तिपीठों के लिए 1000  किमी की शक्तिपीठ परियोजना तैयार की गई है। छत्तीसगढ़ विकास के नये सूरज के स्वागत के लिए तैयार है, जिस तरह से छत्तीसगढ़ में सभी वर्गों के लिए विकास योजनाएं तैयार की गई हैं, उससे निश्चित रूप से ही प्रदेश उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ेगा।

The post हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे, मोदी जी की गारंटी छत्तीसगढ़ में होगी साकार appeared first on Ad Event Media.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देवताओं की पूजा कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की
छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीराम, माता जानकी हनुमान जी और शिवजी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहंुमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।

The post मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देवताओं की पूजा कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की appeared first on Ad Event Media.

चुनाव जीतते ही बृजमोहन अग्रवाल ने बना दिया शानदार रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले छत्तीसगढ़ के इकलौते नेता
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को सर्वाधिक 67,719 मतों से हराया है। इस जीत के साथ अग्रवाल लगातार आठवीं बार विधायक बन गए हैं। लगातार 8 बार चुनाव जीतने वाले बृजमोहन अग्रवाल इकलौते नेता हैं। इस विधानसभा चुनाव में अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 1,09,263 मत हासिल किए और कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को 67,919 मतों के अंतर से हराया। महंत को 41,544 मत मिले।

Brijmohan Agrawal Makes Record माना जा रहा है कि राजधानी रायपुर में कांग्रेस के पास अग्रवाल के कद का कोई नेता नहीं है। बृजमोहन अग्रवाल अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं के साथ लगातार संपर्क में रहे हैं। वहीं रायगढ़ सीट से ओपी चौधरी ने 64,443 मतों से जीत हासिल की है। चौधरी 90 सदस्यीय विधानसभा में दूसरे नेता हैं, जिन्होंने 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। राज्य में इस चुनाव में अन्य उम्मीदवारों की तुलना में भाजपा के विजय शर्मा को सबसे अधिक 1,44,257 वोट मिले हैं। शर्मा ने कवर्धा सीट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मंत्री मोहम्मद अकबर को 39,592 वोटों के अंतर से हराया है। वहीं कांकेर सीट पर भाजपा के आशाराम नेताम ने कांग्रेस उम्मीदवार शंकर ध्रुवा के खिलाफ सबसे कम 16 वोटों के अंतर से चुनाव जीता है। पहली बार विधायक चुने गए नेताम को कुल 67,980 वोट मिले जबकि ध्रुवा को 67,964 वोट मिले। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उपमुख्यमंत्री सिंह देव भी अंबिकापुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राजेश अग्रवाल से 94 वोटों के मामूली अंतर से हार गए। सिंहदेव को 90,686 वोट मिले जबकि अग्रवाल को 90,780 वोट मिले। छत्तीसगढ़ चुनाव में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस को 35 सीटें मिली है। राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में सफल रही।

The post चुनाव जीतते ही बृजमोहन अग्रवाल ने बना दिया शानदार रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले छत्तीसगढ़ के इकलौते नेता appeared first on Ad Event Media.

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा – गृह संपर्क अभियान 1 जनवरी से 15 जनवरी तक : 35 लाख परिवार तक किया जाएगा संपर्क
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा – गृह संपर्क अभियान  1 जनवरी से 15 जनवरी

एक प्रेस वार्ता में आज श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान छत्तीसगढ़ आज अयोध्या से पूजित अक्षत छत्तीसगढ़ के सभी 34 जिलो में वितरित किया गया । आज छत्तीसगढ़ के सभी जिलो में अयोध्या से पूजित अक्षत कलश का भव्य स्वागत होगा ।

छत्तीसगढ़ के 19700 से अधिक गाँव में संपर्क कर कार्यक्रम करने का लक्ष्य रखा गया है

पूरे छत्तीसगढ़ में १ से १५ जनवरी तक घर घर संपर्क अभियान चलाया जायेगा छत्तीसगढ़ में 35 लाख परिवार तक संपर्क किया जाएगा – सभी को पूजित अक्षत प्रदान किया जाएगा व राम मंदिर का निमंत्रण व राम मंदिर अयोध्या का लेमिनेटेड चित्र दिया जाएगा ।

छत्तीसगढ़ का पूरा हिंदू समाज 22 जनवरी को पूर्वाहन 11 से अपरान्ह 1 बजे तक अपने ग्राम, नगर, मोहल्ला, कॉलोनी मैं स्थित किसी भी मंदिर में सभी रामभक्त को एकत्र होकर भजन कीर्तन करेंगे

। आगे बताया कि नीधि समर्पण अभियान के समय 33 लाख परिवार तक पहुंच कर नीधि एकत्रित किये थे जिसमें 16 हजार 500 गांवों तक पहुंचे थे।

बड़े पर्दे पर अयोध्या का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव साथ में देखें जायेंगे। शंखध्वनि, घंटानाद, प्रसाद वितरण भी किया जायेगा।

सभी मंदिरों में स्थित देवी देवता का भजन-कीर्तन-आरती- पूजा किया जायेगा ।

श्री राम जय राम जय जय राम विजय महामंत्र की 108 बार सामूहिक किया जायेगा । हनुमान चालीसा, सुंदरकांड्, रामर्शी स्तोत्र आदि का सामूहिक पाठ कर किया जायेगा। मंदिरों को अच्छे से सजाया जा किया जायेगा।

पूरा हिंदू समाज अपने अपने घर को अच्छे से सजायेंगे, जैसे तोरण, रंगोली, झालर इत्यादि सजावट करेंगे

। अपने क्षेत्र के सभी हिन्दू घरों में भगवा पताका लगा लगायेगे हैं।हिंदू समाज भंडारे का आयोजन भी करेंगे

सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिये दीपक जलायें, दीपमालिका सजायें, दीपोत्सव मनायें।

आगे बताया कि हर घर में राम विराजमान करवाना है । गांव-गांव अयोध्या बनाना है। पूर्व तैयारी अपने अपने क्षेत्र में प्रतिदिन प्रभात फेरी करके समाज में वातावरण बनायेंगे

प्रत्येक मंदिर समिति, पुजारी के साथ बैठकर 22 की तैयारी में अधिक से अधिक समाज जन को सहभागिता सुनिश्चित करेंगे कार्यक्रम में सभी जाति, मत, पंथ से लोग जुड़े। यह कार्यक्रम संपूर्ण हिन्दू समाज का है यह संदेश भी जाना चाहिये । कार्यक्रम में माती- बहिन, बालक-युवा, किसान-कर्मचारी-व्यापारी, अबाल वृद्ध सभी को जोड़ना है। यह कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता स्थापित हो यह अपेक्षित है। यह कार्यक्रम हिन्दू समाज में कार्यक्रम नहीं अपितु संपूर्ण हिन्दू समाज का कार्यक्रम बनेगा पूरा छत्तीसगढ़ भगवामय बनेगा

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने से राष्ट्र मंदिर का निर्माण होगा ।

The post श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा – गृह संपर्क अभियान 1 जनवरी से 15 जनवरी तक : 35 लाख परिवार तक किया जाएगा संपर्क appeared first on Ad Event Media.

सेवामुक्त हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह को आयोग में दी गयी भावभीनी विदाई
मय के पाबंद, सहज, व्यवहारकुशल और दक्ष व्यक्तित्व के धनी हैं  सिंह- सचिव कैसर अब्दुल हक़विदाई समारोह में ठाकुर राम सिंह के कार्यकाल की सबने की खुले मन से तारीफ़मोमेंटो और फूलों का ग़ुलदस्ता देकर यादों को संजोने की कोशिश की

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह सेवामुक्त हो गये हैं। आज इसी के मद्देनज़र राज्य निर्वाचन आयोग में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। आयोग के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से आहूत इस समारोह को संबोधित करते हुए सचिव श्री कैसर अब्दुल हक़ ने कहा कि बतौर आयोग के सचिव के अल्प कार्यकाल में भी उन्हें श्री सिंह से बहुत कुछ सीखने मिला। कार्य के प्रति समर्पण, ज़िम्मेदारी लेकर काम पूरा करना और समय की पाबंदी श्री सिंह के व्यक्तित्व की ऐसी ख़ासियत है जो उनके शांत, सौम्य व्यक्तित्व में चार चाँद लगा देती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर आयोग के सभी अधिकारी कर्मचारी इन गुरों को अपना लेंगे तो उन्हें सफलता पाने में कोई दिक़्क़त नहीं आएगी। श्री सिंह अपने प्रशासनिक कार्यकाल में हमेशा सही और कड़े फ़ैसले लेते रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग में भी हमेशा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य को अपने अनुभव से आसानी से संपादित करते रहे हैं। उन्होंने अंत में कहा कि सेवामुक्त होकर श्री सिंह स्वस्थ, खुशहाल और दीर्घायु रहें यही प्रार्थना है।

उप सचिव  दीपक अग्रवाल ने कहा कि ना केवल राज्य निर्वाचन आयोग बल्कि दो ज़िला बिलासपुर और रायपुर में जब श्री सिंह कलेक्टर के तौर पर पदस्थ रहे तब उनके साथ काम करने का मौका मिला और हमेशा से उनके साथ काम करना सहज रहा क्योंकि वे डटकर और पूरी मेहनत झोंक कर काम करते रहे। वे हमेशा से सरल और सुलझे हुये रहे और अपने अधीनस्थों को भी पूरी ज़िम्मेवारी से काम करने का अवसर देते रहे।

इस मौक़े पर उप सचिव श्रीमती अंकिता गर्ग ने खुले कंठ से श्री सिंह की तारीफ़ की। उनका अपने अधीनस्थों के प्रशासनिक और व्यक्तिगत जीवन में आने वाली दिक़्क़तों में हर संभव सही सलाह और सपोर्ट करने की ख़ासियत को सबके साथ साझा किया। विदाई बेला में अवर सचिव द्वय श्री आलोक श्रीवास्तव, श्री प्रणय वर्मा, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्री सिंह के कार्यकाल के दौरान उनके साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उन अनुभवों को काफ़ी सुखद और यादगार बताया।

आज श्री सिंह को विदाई के अवसर पर उनका आयुक्त के तौर पर कार्यकाल को मोमेंटो में सहेज कर सप्रेम भेंट किया गया। सभी अधिकारी कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके प्रति आभार जताया।

The post सेवामुक्त हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह को आयोग में दी गयी भावभीनी विदाई appeared first on Ad Event Media.