bussiness news Archives - Ad Event Media

ग्राहकों को ऋण, ब्याज के बारे में सरल शब्दों में ‘मुख्य तथ्यों का विवरण’ देंगे बैंक : RBI
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को सभी बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को निर्देश दिया कि वे लोन लेने वाले संभावित ग्राहकों को उन ऋणों और ब्याज के बारे में सरल शब्दों में ‘मुख्य तथ्यों का विवरण’ (केएफएस) प्रदान करें, जिनका भुगतान करने की उनसे अपेक्षा की जाती है ताकि उन्हें सूचित निर्णय लेने में मदद मिल सके।

ग्राहकों को बैंकिंग के तकनीकी शब्दों के जाल से बचाने के लिए केंद्रीय बैंक ने यह पहल की है।

निर्देश में कहा गया है कि बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों जैसी सभी विनियमित संस्थाओं को आरबीआई द्वारा दिए गए मानकीकृत प्रारूप के अनुसार, ऋण अनुबंध निष्पादित करने से पहले सभी संभावित उधारकर्ताओं को केएफएस प्रदान करना होगा।

आरबीआई ने कहा, “केएफएस ऐसे ग्राहकों द्वारा समझी जाने वाली भाषा में लिखा जाएगा। इसके कंटेंट को उधारकर्ता को समझाया जाएगा और एक पावती प्राप्त की जाएगी कि उसने इसे समझ लिया है।”

आरबीआई के निर्देश में कहा गया है कि केएफएस को एक यूनीक प्रोपोजल नंबर प्रदान किया जाएगा और सात दिन या उससे अधिक की अवधि वाले ऋणों के लिए कम से कम तीन कार्य दिवसों की वैधता अवधि होगी। सात दिन से कम अवधि वाले ऋणों के लिए एक कार्य दिवस की वैधता अवधि होगी।

आरबीआई ने केएफएस पर सभी निर्देशों और वार्षिक प्रतिशत दर (एपीआर) के प्रकटीकरण में सामंजस्य स्थापित करने का निर्णय लिया है।

यह पारदर्शिता बढ़ाने और विभिन्न विनियमित संस्थाओं द्वारा पेश किए जा रहे वित्तीय उत्पादों पर सूचना विषमता को कम करने के लिए किया जा रहा है, जिससे उधारकर्ताओं को सूचित वित्तीय निर्णय लेने में सशक्त बनाया जा सके।

सामंजस्यपूर्ण निर्देश सभी विनियमित संस्थाओं, जैसे बैंकों और आवास वित्त कंपनियों द्वारा विस्तारित सभी खुदरा और एमएसएमई सावधि ऋण उत्पादों पर लागू होंगे।

The post ग्राहकों को ऋण, ब्याज के बारे में सरल शब्दों में ‘मुख्य तथ्यों का विवरण’ देंगे बैंक : RBI appeared first on Ad Event Media.

अबू धाबी समर्थित निवेश कंपनी ओपनएआई चिप वेंचर को समर्थन देने के लिए बातचीत कर रही
सैन फ्रांसिस्को । अबू धाबी सरकार की समर्थित कंपनी एमजीएक्स ओपनएआई के महत्वाकांक्षी चिप वेंचर में निवेश करने के लिए शुरुआती चरण की बातचीत कर रही है।

फाइनेंशियल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया, कंपनियां एक ऐसा स्ट्रक्चर बनाने पर विचार कर रही है जो दुनिया भर में ग्लोबल भागीदारों के साथ अबू धाबी को इस एआई रणनीति के केंद्र में रखेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन चिप निर्माता एनवीडिया द्वारा बनाए गए अत्याधुनिक चिप्स पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए सेमीकंडक्टर बिजनेस शुरू करने का लक्ष्य बना रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएई के एआई मंत्री उमर सुल्तान अल ओलामा ने कहा कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क खाड़ी राज्य के साथ सहयोग करने में भी रुचि रखते थे। एलन मस्क ने ओपनएआई के साथ प्रतिस्पर्धा करने के प्रयास में एआई मॉडल बनाने वाली कंपनी एक्सएआई की स्थापना की है।

मंत्री ओलामा ने कहा, “मैं एलन मस्क को यहां कुछ एआई से संबंधित करते हुए देखता हूं। मुझे नहीं लगता कि उनके लिए यहां कुछ करना दूर की बात है। अर्थशास्त्र यह तय करेगा कि वह और अन्य यहां क्या करेंगे।”

इंडस्ट्री के सूत्रों ने कहा, ”इस साल की शुरुआत में सैम ऑल्टमैन ने प्रमुख चिप निर्माताओं के साथ एआई चिप निर्माण के लिए एक विश्व नेटवर्क स्थापित करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए दक्षिण कोरिया का दौरा किया था।”

The post अबू धाबी समर्थित निवेश कंपनी ओपनएआई चिप वेंचर को समर्थन देने के लिए बातचीत कर रही appeared first on Ad Event Media.

जल्द सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, सरकार कर रही बड़ी तैयारी
देश में जल्द ही पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर बड़ी खबर सामने आ सकती है। दरअसल, पिछले 20 महीनों से तेल की कीतमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब जो रिपोर्ट सामने आ रहा है। इससे लग रहा है कि जल्द ही देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार लोकसभा चुनाव से पहले वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की योजना पर विचार कर रही है। साल 2022 में पेट्रोल पर 17 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर के नुकसान के बाद अब ओमसी पेट्रोल पर 8-10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3-4 रुपये प्रति लीटर का प्रॉफिट कमा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोलियम मंत्रालय पहले ही ओएमसी के साथ कच्चे तेल और रिटेल प्राइस को लेकर चर्चा कर चुका है।

रिपोर्ट में आगे बताया या हा कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) अब मुनाफा कमा रही हैं। इसलिए सरकार ने लोगों को कुछ राहत देने के लिए इस मामले पर चर्चा शुरू कर दी है। वित्त मंत्रालय और तेल मंत्रालय मौजूदा कच्चे तेल की कीमत पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओएमसी प्रोफिटेबिलिटी के अलावा, वे ग्लोबल फैक्टर्स पर भी चर्चा कर रहे हैं।

फ्यूल धन सस्ता होने की उम्मीद क्यों?
पिछली तीन तिमाहियों में मजबूत मुनाफे के कारण ओएमसी का कुल घाटा कम हुआ है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि तीन ओएमसी आईओसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल का ज्वॉइंट प्रॉफिट पिछली तिमाही में 28,000 हजार करोड़ रुपये था। चूंकि ओएमसी की अंडर-रिकवरी खत्म हो गई है, इसलिए सरकार सोच रही है कि कंज्यूमर्स को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। इस सप्ताह की शुरुआत में, मांग में गिरावट और ओपेक+ सप्लाई कटौती को बढ़ाने को लेकर पैदा हुई अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है।

इससे पहले मिंट ने एनालिस्टों के हवाले से खबर दी थी कि तेल की गिरती कीमतों से भारत को महंगाई कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने यह भी बताया था कि तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय इक्विटी बाजार को बढ़ावा मिलेगा, खासकर उन क्षेत्रों को जो कच्चे माल के रूप में कच्चे तेल का उपयोग करते हैं। इसके विपरीत, तेल की कीमतों में गिरावट के कारण कुछ क्षेत्रों में गिरावट आ सकती है।

कितनी हो गई कच्चे तेल की कीमतें
अगर बात कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो काफी दिनों से 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चल रही है। बीते एक महीने से खाड़ी देशों का तेल औसनत 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चल रहा है। जबकि अमेरिकी तेल की कीमतें एक महीने से औसत कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बनी हुई हैं। खाड़ी देशों का तेल सोमवार को 75.99 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है। जबकि अमेरिकी तेल की कीमत 71.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

The post जल्द सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, सरकार कर रही बड़ी तैयारी appeared first on Ad Event Media.

टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ: 20 साल बाद टाटा ग्रुप ला रहा आईपीओ, GMP में जबरदस्त धूम; खाते में रखें पैसा इस दिन खुला रहा
Tata Technologies IPO: वैसे तो इस हफ्ते प्राइमरी बाजार में सरकारी कंपनी से लेकर कई निजी कंपनी के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे हैं। इस हफ्ते छह कंपनियों के आईपीओ उतर रहे हैं और इन कंपनियों का आईपीओ साइज 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है। हालांकि निवेशकों को जिस आईपीओ का इंतजार है, वह टाटा ग्रुप की कंपनी के आईपीओ का है। बीते 20 साल बाद टाटा ग्रुप अपनी किसी कंपनी का आईपीओ लेकर आई है और यह फर्म टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड है। इससे पहले टाटा ग्रुप ने अपनी आईटी कंपनी टीसीएस का आईपीओ लॉन्च किया था। उसके बाद से ग्रुप ने अपनी किसी भी फर्म का आईपीओ नहीं उतारा। भारत सहित विदेशों में टाटा ग्रुप एक प्रतिष्ठत कारोबारी ग्रुपों में से एक है, इसलिए निवेशकों को इस ग्रुप के आईपीओ से काफी उम्मीदें लगी हुई हैं। निवेशक खाते में पैसा जमाकर रखे हैं, जैसे आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा, वैसे लोग निवेश करने के लिए टूट पड़ने वाले हैं, जैसा कि लोगों के उत्साह को देखकर लगा रहा है।

बुधवार को खुलेगा आईपीओ

आईपीओ की मांग होने की वजह से टाटा ग्रुप के टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के आईपीओ की ग्रे मार्केट में भी धूम मची हुई है। बीते दिनों से आईपीओ का प्रीमियम ऊपर चल रहा है। आज की बात करें तो इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 300 रुपये के पार चल रहा है। बाजार पर्यवेक्षकों के मुताबिक, टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर सोमवार को ग्रे मार्केट में 352 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। टाटा टेक्नोलॉजीज का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) 22 नवंबर को खुल रहा है, जो तीन दिन तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। बुधवार को आईपीओ खुल रहा है।

इस बंद होगा आईपीओ

टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 24 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद होगा। यानी निवेशक तीन दिन के अंदर इस आईपीओ के लिए अपनी बोली लगा सकता है। कंपनी इसका प्राइस बैंड 475 रुपये से 500 रुपये प्रति शेयर तक किया है।

जीएमपी के भाव पर आई कुछ गिरावट

बाजार पर्यवेक्षकों ने कहा कि टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) सोमवार को रु352 है, जो लगभग अपरिवर्तित है। यह पिछले सप्ताह जीएमपी रु369 प्रति शेयर पर चल रहा था, जो आज के भाव से 17 रुपये से कम है। इस गिरावट पर बाजार पर्यवेक्षकों ने कहा कि रु17 की गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का विषय नहीं होनी चाहिए क्योंकि टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ जीएमपी अभी भी रु475 से रु500 के टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ मूल्य बैंड के 70 प्रतिशत के करीब है।

इस प्रीमियम भाव को हर कोई रखना चाहिएगा

बाजार पर्यवेक्षकों का कहना है कि टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ जीएमपी आज निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया का संकेत देता है क्योंकि 70 प्रतिशत प्रीमियम एक ऐसी चीज है जिसे हर कोई अपने पोर्टफोलियो में रखना चाहेगा। हालाँकि, उन्होंने आगाह किया कि अगर टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ सदस्यता की स्थिति टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ सदस्यता की तारीख के दौरान उच्च बनी रहती है,तो शेयर आवंटन की संभावना कम हो सकती है।

जानिए निवेशक को कितने शेयर लेने होंगे

निवेशकों कम से कम एक लॉट खरीदना होगा। एक लॉट में 30 शेयर शामिल हैं। टी+3 शेड्यूल के मद्देनजर टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ आवंटन की तारीख 27 या 28 नवंबर 2023 को होने की संभावना है। वहीं, टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ लिस्टिंग 29 नवंबर को हो सकती है।

The post टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ: 20 साल बाद टाटा ग्रुप ला रहा आईपीओ, GMP में जबरदस्त धूम; खाते में रखें पैसा इस दिन खुला रहा appeared first on Ad Event Media.

जियो और डिज्नी को टक्कर देगी अमेजन प्राइम वीडियो:कंपनी ने फैनकोड के साथ पार्टनरशिप के बाद अपना पहला स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च किया
अमेजन प्राइम वीडियो ने ड्रीम स्पोर्ट्स की सब्सिडियरी कंपनी फैनकोड (Fan Code) के साथ पार्टनरशिप के बाद अपना पहला डेडिकेटेड स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च किया है। यह प्राइम वीडियो चैनल क्रिकेट और फुटबॉल समेत दुनिया भर में 15 से ज्यादा स्पोर्ट्स की लाइव स्ट्रीमिंग की पेशकश करेगा।

स्पोर्ट्स सर्विसेस प्रोवाइड करने वाली कंपनी बनी अमेजन
अमेजन ने पहले भी लाइव मैचों को स्ट्रीम किया था। जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के क्रिकेट मैच भी शामिल थे। अमेजन इस सेक्टर में अपने खेल को बेहतर बनाने के प्रयास कर रहा है। फैनकोड के साथ लेटेस्ट पाटर्नरशिप के बाद अमेजन अब स्पोर्ट्स सर्विसेस प्रोवाइड करने वाली कंपनी भी बन गई है।

जेफ बेजोस की कंपनी के लिए यह एक बड़ा मौका है, जो इस आकर्षक बाजार में एंटर करना चाहती है। खासकर भारत में जहां लाखों खेल प्रशंसक रहते हैं। यहां डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक क्रिकेट गेम में व्यूअरशिप 5 करोड़ के पार भी जा सकती है। फैनकोड के पास कुछ देशों में खेले जाने वाले भारतीय क्रिकेट मैचों को स्ट्रीम करने के को-राइट्स हैं।

पार्टनरशिप को लेकर अमेजन प्राइम ने क्या कहा?
अमेजन प्राइम ने कहा, ‘प्रमुख स्पोर्ट्स लीगों और ऑर्गेनाइजेशंस के साथ अपनी पार्टनरशिप के माध्यम से फैनकोड भारत में खेल प्रशंसकों के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, रग्बी, कबड्डी, बास्केटबॉल और हॉर्स रेसिंग सहित 15 से ज्यादा स्पोर्ट्स की पेशकश करती है।’

प्राइम मेंबर्स को ₹249 में फैनकोड का एनुअल ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा
प्राइम मेंबर्स को 249 रुपए की शुरुआती कीमत पर फैनकोड का एनुअल ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। फैनकोड के पास ICC पाथवेज, क्रिकेट वेस्ट इंडीज, EFL, CONMEBOL, वॉलीबॉल वर्ल्ड और FIBA समेत कई एंटिटीज के एक्सक्लूसिव राइट्स हैं और पार्टनरशिप भी है।

सब्सक्राइबर्स फीफा U17 वर्ल्ड कप और युवा कबड्डी जैसे टूर्नामेंट्स देख सकते हैं
सब्सक्राइबर्स काराबाओ कप, विमेन बिग बैश लीग, फीफा U17 वर्ल्ड कप, बार्कलेज विमेन सुपर लीग, AFC चैंपियंस लीग, AFC कप और युवा कबड्डी जैसे टूर्नामेंट्स भी देख सकते हैं। इसके अलावा, सब्सक्राइबर्स को सुपर स्मैश और साल के आखिरी में होने वाले वेस्टइंडीज के इंग्लैंड दौरे जैसे अपकमिंग इवेंट्स भी देखने मिलेंगे।

प्राइम वीडियो चैनल के हेड विवेक श्रीवास्तव ने क्या कहा?
​​​​​​​प्राइम वीडियो इंडिया और प्राइम वीडियो चैनल के हेड विवेक श्रीवास्तव ने कहा, ‘प्राइम वीडियो चैनलों में फैनकोड के जुड़ने से हमें इंटरनेशनल और लोकल लैंग्वेज के कंटेंट से लेकर किड्स फोकस्ड और अब लाइव स्पोर्ट्स तक एंटरटेनमेंट का एक बड़ा बकेट पेश करने की अनुमति मिलती है।’

जियो और डिज्नी को टक्कर देना चाहती है अमेजन ​​​​​​​
फैनकोड के साथ अमेजन की पार्टनरशिप पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मीडिया राइट्स को लेकर भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी और डिज्नी स्टार के बीच एक हाई-स्टेक्स वाले टकराव के बाद हुई है। तब डिज्नी स्टार को टेलीविजन राइट्स हासिल हुए, जबकि अंबानी को दुनिया की दूसरी सबसे अमीर लीग के डिजिटल राइट्स मिले थे। अमेजन अब इस सेक्टर में जियो और डिज्नी को टक्कर देना चाहती है।

इसके अलावा अंबानी ने सोनी को पछाड़ते हुए भारत के सभी घरेलू क्रिकेट मैचों के मीडिया राइट्स भी हासिल कर लिए थे। यह 10 बिलियन डॉलर की नई मीडिया दिग्गज कंपनी बनाने के लिए ZEE के साथ मर्जर को पूरा करने से कुछ ही दिन दूर है। दरअसल, ऐसी खबरें थीं कि भारतीय क्रिकेट रेगुलेटर ने अपनी टीम के मैचों के मीडिया राइट्स की नीलामी में भाग लेने के लिए ग्लोबल दिग्गज अमेजन और अल्फाबेट को आकर्षित करने के प्रयास किए थे।

इस बीच रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि रिलायंस डिज्नी स्टार के इंडियन एसेट्स को खरीदने की दौड़ में आगे है। यह इस मार्केट में तेजी से होते बदलाव का संकेत है और दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में खेल दर्शकों के लिए नए दावेदारों के लिए अवसर पैदा कर रहा है। पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि अमेजन वॉल्ट डिज्नी कंपनी के साथ डिज्नी+ के मालिक द्वारा विकसित की जा रही ESPN स्ट्रीमिंग सर्विस में माइनॉरिटी स्टेक्स लेने के बारे में बातचीत कर रहा था।

फैनकोड देश भर में हर खेल प्रशंसक तक पहुंचना चाहता है
फैनकोड के को-फाउंडर यानिक कोलाको ने कहा, ‘फैनकोड देश भर में हर खेल प्रशंसक तक पहुंचना चाहता है और प्राइम वीडियो के साथ यह जुड़ाव उसी दिशा में एक कदम है। हम अपने प्रीमियम कंटेंट को प्राइम वीडियो चैनलों पर लाने और अपनी पहुंच को और बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं। फैक्ट यह है कि फैनकोड इस सर्विस का पहला स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म होगा, जो इस सहयोग को और भी खास बनाता है।’

The post जियो और डिज्नी को टक्कर देगी अमेजन प्राइम वीडियो:कंपनी ने फैनकोड के साथ पार्टनरशिप के बाद अपना पहला स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च किया appeared first on Ad Event Media.