bjp mps Archives - Ad Event Media

हेमा मालिनी से लेकर पचौरी तक कई BJP सासंदों के कट सकते हैं टिकट, विवादित मामलों से लेकर बढ़ती उम्र बनी संकट
लोकसभा चुनाव अभी दूर है लेकिन सत्ताधारी भाजपा के कई सांसदों के टिकट पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। इनमें से कुछ तो उम्र के तकाजे से पार्टी के 75 पार वाले फार्मूले की कसौटी पर खरे नहीं उतरेंगे तो कुछ इस आयुसीमा के करीब पहुंचने के कारण अपनी दावेदारी को लेकर सशंकित हैं।

कुछ ऐसे भी हैं, जिनका विवादों में घिरे रहने के कारण पत्ता कटने के आसार हैं। कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी 75 पार होने के कारण टिकट की रेस से बाहर हो सकते हैं। ऐसी स्थिति का सामना बरेली के सांसद संतोष गंगवार को भी करना पड़ सकता है।

फिल्म जगत से राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश करने वाली हेमा मालिनी को शायद तीसरी लोकसभा में मथुरा का प्रतिनिधित्व करने का मौका न मिले। वह भी इसी आधार पर टिकट पाने से वंचित हो सकती हैं।

प्रयागराज की सांसद डा.रीता बहुगुणा जोशी का टिकट भी पार्टी की ओर से निर्धारित किये गए उम्र वाले फार्मूले के फेर में फंसना तय है। वैसे कई और भाजपा सांसद अगले लोकसभा चुनाव के टिकट वितरण तक 75 वर्ष की आयु सीमा के करीब पहुंच जाएंगे। इनमें डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल, फिरोजाबाद के सांसद चंद्रसेन जादौन, मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल शामिल हैं।

आठवले को भरोसा यूपी में चार सीटों पर मौका देगी भाजपा

उत्तर प्रदेश की दलित राजनीति में पैठ बढ़ाने की कोशिशों में जुटे भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आरपीआइ) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने यूपी में भाजपा के साथ चार सीटों पर चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है।

गुरुवार को वीवीआइपी गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा यूपी में उन्हें तीन से चार सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका देगी। कहा, सीटों के तालमेल को लेकर वह जल्द ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।

इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न दलों के नेताओं ने आठवले की पार्टी आरपीआइ की सदस्यता ग्रहण की। आठवले ने मोदी सरकार को दलितों का असली हितैषी बताते हुए वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। उनकी मानें तो भाजपा उत्तर प्रदेश में कम से कम 70 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

प्रबुद्धजन से संवाद की मुहिम जारी रखेगी भाजपा

मोदी सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को आने वाले दिनों में शिक्षकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, साहित्यकारों, कलाकारों तक पहुंचाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में प्रबुद्धजन सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी नौ जून को श्रावस्ती, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास डुमरियागंज, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या गाजियाबाद, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही राबर्टसगंज, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया मुरादाबाद, सांसद नीरज शेखर घोषी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह गौतमबुद्ध लोक सभा क्षेत्र में प्रबुद्धजन के बीच मोदी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर पहुंचेंगे।

The post हेमा मालिनी से लेकर पचौरी तक कई BJP सासंदों के कट सकते हैं टिकट, विवादित मामलों से लेकर बढ़ती उम्र बनी संकट appeared first on Ad Event Media.