BCCI ने इन पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की Archives - Ad Event Media

BCCI ने इन पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की, देखें लिस्ट
नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने खेल रत्न के लिए 2 और अर्जुन पुरस्कार के लिए तीन खिलाड़ियों के नाम केंद्र सरकार को भेजे हैं। बीसीसीआइ ने जिन खिलाड़ियों के नाम खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड के लिए प्रस्तावित किए हैं, उनमें एक महिला खिलाड़ी भी शामिल है, जबकि चार पुरष भारतीय खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल किया गया है। हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्रालय ने नए खेल पुरस्कारों के लिए नाम मांगे थे।

बीसीसीआइ ने खेल रत्न के लिए भारतीय महिला टीम की कप्तान और महान महिला खिलाड़ी मिताली राज और भारतीय पुरुष टेस्ट टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन को चुना है, जबकि अर्जुन अवॉर्ड के लिए हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के कप्तान नियुक्त किए गए शिखर धवन, ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम को भेजा है। हालांकि, ये नाम प्रस्तावित हैं और क्या ये खिलाड़ी इन पुरस्कारों के योग्य है, इसका फैसला खेल पुरस्कारों की कमेटी को करना है।

खेल पुरस्कारों के लिए क्रिकेटरों की लिस्ट

खेल रत्न – मिताली राज और आर अश्विन

अर्जुन अवॉर्ड – शिखर धवन, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह

अभी खेल संघ अपने खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश करेंगे और 29 नवंबर को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर इन खेल पुरस्कारों को दिया जाता है। हालांकि, इससे पहले एक लंबी प्रक्रिया इन पुरस्कारों के लिए चलती है। यही कारण है कि जून के आखिर में ही नामों की सिफारिश की जा रही है।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कारों की बात करें तो ये सिर्फ अभी तक चार ही क्रिकेटरों को मिला है। इनमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धौनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम शामिल है। तेंदुलकर को साल 1998, धौनी को साल 2007, विराट को 2018 और रोहित को पिछले साल 2020 में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अगर मिताली राज को इस साल ये सम्मान मिलता है तो वे खेल रत्न पाने वाली देश की पहली महिला क्रिकेटर बन जाएंगी।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री के नाम की सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए की है। एक अधिकारी ने कहा है कि इस संबंध में आवश्यक दस्तावेज जल्द ही जमा कर दिए जाएंगे।

The post BCCI ने इन पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की, देखें लिस्ट appeared first on Ad Event Media.