Bansuri swaraj Archives - Ad Event Media

सुषमा स्वराज की बेटी की राजनीति में एंट्री, दिल्ली BJP में मिली जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं बांसुरी स्वराज
पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को दिल्ली प्रदेश भाजपा के विधि प्रकोष्ठ का सह संयोजक नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वीरेंद्र सचदेवा की तरफ से की गई यह पहली नियुक्ति है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज की प्रदेश भाजपा के विधि प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाया गया है। इस पद के साथ राजनीति में उनका प्रवेश हुआ है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की नई टीम बनने से पहले इस नियुक्ति से माना जा रहा है कि आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी बांसुरी को आने वाले समय में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

सचेदवा को 23 मार्च को दिल्ली भाजपा का स्थायी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अगले दिन बांसुरी की नियुक्ति का पत्र तैयार कर लिया गया था जिसे रविवार को जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व के सलाह पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा यह नियुक्ति की गई है।

राजनीति में हुआ प्रवेश

विधि प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाकर उन्हें राजनीति में प्रवेश दिया गया है, लेकिन जल्द ही दिल्ली भाजपा में उनकी भूमिका बढ़ाई जाएगी। अगले माह प्रदेश की नई टीम घोषित होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्री को मुख्य टीम में जगह मिलेगी।

नेताओं का मानना है कि इस कदम से दिल्ली में पार्टी को लाभ होगा, क्योंकि उनकी माता सुषमा स्वराज का दिल्ली से गहरा नाता था। वर्ष 1998 में वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। 1996 में वह दिल्ली के रास्ते ही संसद पहुंची थीं और उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया था।

नरेन्द्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वह विदेश मंत्री बनी थीं। अब राजनीति में उनकी पुत्री की पारी शुरू हो रही है। इससे दिल्ली भाजपा को एक कुशल महिला नेता मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री का जताया आभार

प्रदेश भाजपा में जिम्मेदारी मिलने पर बांसुरी स्वराज ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , अमित शाह, जेपी नड्डा, बीएल संतोष और वीरेंद्र सचदेवा का आभार जताया है।

कौन हैं बांसुरी स्वराज?

बंसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी है। वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। स्वराज ने 2007 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में दाखिला लिया और कानूनी पेशे में 16 साल का अनुभव है। अंग्रेजी साहित्य में उन्होंने बीए (ऑनर्स) वारविक विश्वविद्यालय से किया है। इसके बाद वो लंदन में लॉ की पढ़ाई करने चली गईं।

The post सुषमा स्वराज की बेटी की राजनीति में एंट्री, दिल्ली BJP में मिली जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं बांसुरी स्वराज appeared first on Ad Event Media.