atiq ahmad Archives - Ad Event Media

अतीक-अशरफ का चालीसवां आज, रस्म पूरी करने को चकिया आ सकती है शाइस्ता व जैनब; STF अलर्ट
माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की मौत हुए गुरुवार को 40 दिन हो जाएंगे। मुस्लिम धर्म में चालीसवा की रस्म मनाई जाती है। अतीक-अशरफ के जनाजे में उनकी बीवियां नहीं आई थी, ऐसे में क्या उनके चालीसवां पर वो चकिया पहुंचेंगी? क्या शौहर की कब्र पर वे फातिहा पढ़ने जाएंगी? इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

एसटीएफ अलर्ट पर

इधर, पुलिस और एसटीएफ उनके आने की आशंका से अलर्ट है। चकिया से लेकर कब्रिस्तान तक सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों के साथ क्राइम ब्रांच के जवानों को मुस्तैद किया गया है। 24 फरवरी को उमेश पाल और दो गनर की हत्या में नामजद आरोपित अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस ने पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड पर लिया था।

15 अप्रैल की रात 10.30 बजे पुलिस दोनों भाइयों को काल्विन अस्पताल में चेकअप कराने ले गई थी, जहां तीन शूटरों ने उन्हें गोलियां बरसाकर मार डाला था। उस समय भी पुलिस को आशंका थी कि उमेश पाल की हत्या के बाद से फरार अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा जनाजे में शामिल होने के लिए कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंच सकती हैं।

पुलिस ने कब्रिस्तान में की घेराबंदी

पुलिस ने चकिया में निवास स्थान से कब्रिस्तान तक घेराबंदी कर रखी थी। सादे कपड़ों में महिला सिपाहियों को भी मुस्तैद किया गया था, लेकिन दोनों नहीं आईं थीं। बाद में असद के दोस्त अतीन जफर को गिरफ्तार करने पर उससे पूछताछ में पता चला था कि शाइस्ता परवीन 16 अप्रैल को पति का आखिरी बार दीदार करने के लिए शूटर साबिर के साथ चकिया आई थी।

दोनों अतीन के घर में ठहरे थे, लेकिन पुलिस की जबरदस्त चौकसी की वजह से कब्रिस्तान तक नहीं पहुंच सके थे। दूसरे दिन साबिर के साथ शाइस्ता वहां से चली गई थी। अब तक न तो शाइस्ता का कुछ पता चल रहा है और न जैनब तथा साबिर का।

अतीक के चालीसवां पर आ सकती है शाइस्ता

अब अतीक और अशरफ की मौत के बाद चालीसवां का दिन आ गया है, फिर पुलिस और चकिया के निवासियों को शाइस्ता के साथ जैनब फातिमा के आने की आशंका है। ऐसा इसलिए कि रस्म के तहत चालीसवां पर मृतक की पत्नी समेत खून के रिश्ते के लोग फातिहा पढ़ते हैं।

ऐसा कयास लगाया गया है कि जनाजे में नहीं पहुंच पाने की कसक शाइस्ता और जैनब चालीसवां में शामिल होकर दूर करना चाहेंगी। इस बात की भनक पुलिस के साथ एसटीएफ को भी लगी है। ऐसे में खुफिया तंत्र को सक्रिया किया गया है। साथ ही महिला तथा पुरुष पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में चकिया से कसारी मसारी तक तैनात किया गया है।

बुर्काधारी महिलाओं पर खासतौर पर पैनी निगाह रहेगी, क्योंकि ऐसा अनुमान है कि शाइस्ता और जैनब कई महिलाओं के साथ नकाब की आड़ में पहुंच सकती हैं।

The post अतीक-अशरफ का चालीसवां आज, रस्म पूरी करने को चकिया आ सकती है शाइस्ता व जैनब; STF अलर्ट appeared first on Ad Event Media.

Asad Ahmed के एनकाउंटर की खबर सुनते ही रोने लगा माफिया
अतीक अहमद ने जैसे ही अपने बेटे असद अहमद के एनकाउंटर की खबर सुनी वह जमीन पर गिर पड़ा। रोने लगा। यूपी एसटीएफ ने अतीक के तीसरे बेटे असद को झांसी के पास एनकाउंटर में मार गिराया है। इस खबर ने पिता अतीक को हिलाकर रख दिया।

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद अहमद को यूपी पुलिस ने झांसी के पास मार गिराया है। 24 फरवरी को प्रयागराज के सुलेमसराय में जीटी रोड पर अपनी कार से उतरने के दौरान उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। असद अहमद हत्यारों के गैंग को लीड कर रहा था। हत्यारों ने उमेश पाल के साथ दो सरकारी गनरों को भी गोलियों से भी छलनी कर दिया था। इसके बाद से लगातार असद अहमद और अन्य शूटरों की तलाश चल रही थी। उमेश पाल मर्डर केस में हत्यारों तक पहुंचने के लिए अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल और उसके भाई अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज लाया गया है। गुरुवार को प्रयागराज कोर्ट में अतीक और अशरफ को यूपी पुलिस की ओर से रिमांड पर लेने के लिए पेश किया गया। इसी दौरान असद के एनकाउंटर की खबर आई। माफिया अतीक को इस घटना की जानकारी दी गई। जैसे ही अतीक ने बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनी, वह जमीन पर गिर पड़ा। खौफ का साम्राज्य खड़ा करने वाला अतीक फूट-फूटकर रोने लगा। कोर्टरूम में उसकी स्थिति को देखकर वकीलों ने योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

उमेश पाल मर्डर केस में उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने नौ लोगों पर केस दर्ज कराया था। इसमें माफिया डॉन अतीक अहमद, उसका भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, बेटों के अलावा शूटर गुड्‌डू मुस्लिम, मोहम्मद गुलाम, साबिर आदि शामिल हैं। उमेश पाल केस में दो अपराधी पहले ही पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। शाइस्ता पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। असद समेत तमाम शूटरों पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

दो डिप्टी एसपी ने किया एनकाउंटर

डिप्टी एसपी नरेंद्र के साथ एक अन्य डिप्टी एसपी के नेतृत्व में असद और गुलाम के एनकाउंटर का मामला सामने आया है। इस खबर के प्रयागराज में पहुंचते ही यूपी में अपराधियों का यही हाल होने की बात कही गई। वहीं, माफिया डॉन अतीक अहमद ने जैसे ही बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनी, वह कोर्ट रूम में गिर गया। दहाड़ मार कर रोने लगा। असद अहमद के झांसी के पास छुपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद यूपी एसटीएफ की ओर से कार्रवाई की गई। असद और गुलाम को यूपी एसटीएफ की टीम ने ललकारा तो उनकी तरफ से फायरिंग शुरू की गई। जवाबी कार्रवाई असद और गुलाम ढेर हो गया।

The post Asad Ahmed के एनकाउंटर की खबर सुनते ही रोने लगा माफिया appeared first on Ad Event Media.