arvind kejriwal Archives - Ad Event Media

अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं और हिसार मेरा सुसराल : सुनीता केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को हिसार में बदलाव जनसभा की। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, डॉ. मनीष यादव, पवन फौजी, संजय बूरा, वीरेंद्र शर्मा, उमेश शर्मा, संजय सतरोडिया, रविंद्र श्योराण, सुभाष कुंडू, दलबीर किरमारा, सीताराम, सतबीर झांझरिया, रामनाथ धुरवारिया, डॉ. सीपी गुप्ता, विजय चौधरीवास और राजेंद्र सोरखी भी मुख्य तौर पर मौजूद रहे। सभा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुफ्त और 24 घंटे बिजली और अच्छे स्कूल-अस्पताल के लिए हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को मौका दे। ‘‘आप’’ की सरकार आपको मुफ्त व 24 घंटे बिजली, अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य, हर युवा को रोजगार व महिलाओं को एक हजार महीना देगी। भाजपा सरकार में हरियाणा के अंदर सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। यहां के बच्चे पढ़ने के लिए कहां जाएंगे। पिछले 10 सालों में भाजपा की सरकार ने आपके लिए कुछ नहीं दिया। इसलिए इस बार के चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलनी।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं। हिसार के ही बेटे हैं और जब मेरी शादी हुई तो मैं यहीं आई थी। हिसार मेरा सुसराल है, 1994 में मेरी इनसे शादी हुई थी। उस समय उनका परिवार हिसार में रहता था। यहां उनके पिता नौकरी करते थे। अरविंद का जन्म तो सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई और परवरिश हिसार में हुई। उन्होंने कहा कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा। ये कोई मामूली बात नहीं है। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है।

उन्होंने कहा कि भगवान आपके बेटे से कुछ बड़ा करवाना चाह रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुनाव लड़ा और वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। ऐसे-ऐसे काम किए, जो कोई भी पार्टी नहीं कर पाई। आज पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल को उनके कामों से जानते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। गरीबों के बच्चों का भविष्य उज्जवल कर दिया। शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कर दिए, जहां मुफ्त और अच्छा इलाज होता है। उन्होंने बिजली फ्री कर दी। महिलाओं को बस में फ्री सफर करने की सुविधा दी। बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा कर दी और अब हर महीने हर महिला को एक हजार रुपए की सम्मान राशि देने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने जनता के लिए ये काम नहीं किए हैं। जनता बताए कि क्या कोई ऐसी पार्टी है, जिसने स्कूल अच्छे किए हों, मोहल्ला क्लीनिक बनाए हों या सरकारी अस्पताल अच्छे किए हों, किसी ने बिजली फ्री की हो? ऐसे काम केवल हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। इसलिए मोदी जी अरविंद केजरीवाल से जलते हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल को फर्जी केस में जेल में डाल दिया। वो कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल चोर है। मैं कहती हूं कि अगर अरविंद केजरीवाल चोर हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।

उन्होंने कहा कि बंग्लादेश में भी विपक्षी नेताओं के जेल में डाला हुआ था, वहां जबरदस्त विद्रोह हुआ तो वहां की प्रधानमंत्री को देश छोड़कर भागना पड़ा। भगवान की लाठी में देर हो सकती है, अंधेर नहीं, तानाशाही का अंत होता है। मोदी जी ने अरविंद केजरीवाल को नहीं हरियाणा के बेटे को जेल में डाला है। मोदी जी ने हरियाणा के लोगों को ललकारा है। मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या हरियाणा की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? केजरीवाल शेर हैं और वो मोदी जी के सामने झुकेंगे नहीं।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं। बीजेपी को एक भी सीट नहीं जानी चाहिए। अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से जीताना है। ये बात अरविंद केजरीवाल की नहीं है, ये हरियाणा की इज्जत का सवाल है। हमें नलवा में जनसभा करनी थी, लेकिन वहां अनाज मंडी ही नहीं है। इसके अलावा न सरकारी स्कूल है और न सरकारी अस्पताल है। बीजेपी ने आयुषमान कार्ड तो दिए हैं लेकिन प्राइवेट अस्पताल में इलाज नहीं करवा सकते। क्योंक सरकार उनको पैसे नहीं देती। किसान को ट्यूबवेल का कनेक्शन नहीं मिलता। जनता हर चीज पर टैक्स देती है। इसलिए जनता को अधिकार है कि सरकार उनको अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दे। बीजेपी ने जनता को 10 साल में कुछ नहीं दिया। उनको विकास से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पहली गारंटी दी है कि दिल्ली और पंजाब की तरह यहां भी घरेलू बिजली फ्री होगी। ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद हरियाणा में घरेलु बिजली फ्री और 24 घंटे मिलेगी। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी। चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने का काम करेंगे। पांचवीं, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे। इसके अलावा किसानों, व्यापारियों, खिलाड़ियों, महिलाओं और बुजुर्गों के विकास और खुशहाली के लिए विस्तृत योजनाएं लेकर आएंगे। इसके लिए आपको झाड़ू के निशान पर वोट देना है।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि पूरे देश में बदलाव की लहर चल रही है। पहले दिल्ली बदली, फिर पंजाब बदला और अब हरियाणा में बदलाव की लहर चल रही है। इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। अरविंद केजरीवाल ने तानाशाही के खिलाफ लड़ाई शुरू की। इसके नतीजे सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा हिसार की मिट्टी के लाल अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली गए तो दिल्ली की जनता ने बाहें खोल कर उनका स्वागत किया। वे जब पंजाब गए तो वहां भी अरविंद केजरीवाल की सोच को मजबूती मिली और एकतरफा सरकार बनाई।

उन्होंने कहा कि अब हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है। दिल्ली और पंजाब में बिजली मुफ्त मिल रही है तो हरियाणा में भी लोगों को 24 घंटे बिजली मुफ्त चाहिए। यहां के गरीब बच्चों को सरकारी स्कूल में बेहतर शिक्षा चाहिए। आज भारी संख्या में महिलाएं पहुंची हैं, उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के किसानों को, महिलाओं को, नौजवानों को और व्यापारियों को परेशान करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 25 साल कांग्रेस ने राज किया। 10 साल बीजेपी के राज को हो गए। उन्होंने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आप लोगों को 24घंटे बिजली मुफ्त मिलने लग गई है? क्या आपके बच्चों के लिए शानदार सरकारी स्कूल बन गए क्या? अगर कुछ नहीं मिला तो ऐसी पार्टियों को वोट क्यों देना। उन्होंने कहा अब बदलाव का समय आ गया है।

उन्होंने कहा पूरे देश में नरेंद्र मोदी की तानाशाही के खिलाफ अरविंद केजरीवाल आंखों में आंखें डालकर लड़ाई लड़ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल कहते हैं मैं गरीबों के बच्चों के लिए शानदार सरकारी स्कूल बनाऊंगा। मोदी जी कहते हैं गरीबों के बच्चों को पढ़ने का अधिकार नहीं है। अरविंद केजरीवाल कहते हैं मैं गरीबों के लिए अच्छे अस्पताल बनाऊंगा। मोदी जी कहते हैं गरीबों के बच्चों को अच्छा इलाज नहीं मिलना चाहिए। अरविंद केजरीवाल कहते हैं मैं गरीबों को 24 घंटे बिजली मुफ्त दूंगा। मोदी जी कहते हैं गरीबों को मुफ्त बिजली नहीं मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन्होंने हरियाणा के बेटे अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। ये हरियाणवी खून को चुनौती दे रहे हैं। जिसने हरियाणा के बेटे और हरियाणा के लाल को जेल में डाला उनका सूपड़ा साफ करना है। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को झुकाने और तोड़ने की खूब कोशिश की। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ने पिछले 15 दिनों में पूरे हरियाणा के 45 रैली की। किसी दूसरी पार्टी में इतनी हिम्मत नहीं है।

उन्होंने कहा हरियाणा के लोग कहते हैं एक तरफ कुंआ है, दूसरी तरफ खाई है। जाएं तो जाएं कहां? अब एक पगडंडी है जो सीधे आम आदमी पार्टी की तरफ जाती है, अरविंद केजरीवाल की तरफ जाती है। उन्होंने कहा आप लोगों ने एक मौका सबको देकर देखा है, इस बार एक मौका हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को देना, आपके बच्चों का नसीब सुधर जाएगा। आम आदमी पार्टी की सरकार आयेगी, हरियाणा के बच्चों का सुनहरा भविष्य बनेगा। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लिए पांच गारंटी दी हैं। ये पांच गारंटी हरियाणा के सुनहरे भविष्य की नींव हैं। जिस दिन ये पांच गारंटी पूरी होंगी, हरियाणा विकास की तरफ तेजी से बढ़ जाएगा।

The post अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं और हिसार मेरा सुसराल : सुनीता केजरीवाल appeared first on Ad Event Media.

आज अरविंद केजरीवाल की सोच देश के करोड़ों घरों में पहुंच चुकी है: डॉ. सुशील गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट ने तानाशाह के मुंह पर तमाचा मारा, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत देने का काम किया। उन्होंने कहा कि तानाशाह ने हरियाणा के लाल और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक बंदी बनाकर रखा हुआ है। जिस अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने का काम किया। अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी जब हिंदुस्तान में आई तो उन्होंने दिल्ली के स्कूलों जिनकी पूरे विश्व में चर्चा है, उनको देखने की बात कही।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में केजरीवाल की गारंटी लॉन्च की है। हरियाणा में भी 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलेगी, सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा, हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाया जाएगा, 18 वर्ष से उपर हर महिला को 1000 रुपए प्रति महीना दिया जाएगा और युवाओं को 100% रोजगार दिया जाएगा। देश के तानाशाह प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रखा है। क्योंकि वो डरते हैं कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब को विकसित कर दिया। यदि ऐसा ही रहा तो पूरो देश 24 घंटे बिजली और अच्छे स्कूल व अस्पताल मांगेगा। मोदी जी अरविंद केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन उनकी सोच को नहीं। आज अरविंद केजरीवाल की सोच देश के करोड़ों घरों में पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा कि इन्होंने जो जुल्म अरविंद केजरीवाल के साथ किया वो विनेश फोगाट के साथ भी किया। इस तानाशाह ने जंतर मंतर से विनेश फोगाट के खिलाफ साजिश की थी। पहलवान बेटियों को बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर लिखवाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट तक जाजाना पड़ा था। उनको साजिश करके जंतर मंतर से उठा दिया था। जो साजिश इन्होंने देश में रची वही विदेश में रची। जो बेटी तीन मुकाबले जीतकर फाइनल तक पहुंची और अचानक कहा कि 100 ग्राम वजन बढ़ गया। मैं पूछना चाहता हूं कि देश का प्रधानमंत्री और हरियाणा का मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे। जब देश की बेटी जीतती जा रही थी तो इनसे एक ट्वीट भी नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि ये साजिश प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर रची गई। यदि मोदी जी की नियत ठीक होती तो विनेश फोगाट का गोल्ड मेडल नहीं रुकता। आम आदमी पार्टी विनेश फोगाट और हरियाणा की बेटियों को आमंत्रित करती है कि आप आइये और इस तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़िये। मैं यकीन दिलाता हूं कि जब हम मिलेंगे तो इस तानाशाह को जड़ से उखाड़कर फेंक देंगे। मैं घोषणा करता हूं कि कल हर जिले में आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता विनेश फोगाट को समर्थन देगा। आज इस व्यवस्था को बदलने के लिए और हरियाणा के लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार देने के लिए हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल की जरूरत है।

The post आज अरविंद केजरीवाल की सोच देश के करोड़ों घरों में पहुंच चुकी है: डॉ. सुशील गुप्ता appeared first on Ad Event Media.

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली-पंजाब को बदल कर दिखाया है, अब हरियाणा में बदलाव की बारी है : सुनीता केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को नारनौल में बदलाव जनसभा की। सभा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा पिछले 10 साल से है, लेकिन कोई काम नहीं किया। अब विधानसभा चुनाव नजदीक है। मेरी हरियाणा के लोगों से अपील है कि इस बार आप अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को अपना घर ठीक करने की जिम्मेदारी दें। उन्होंने दिल्ली-पंजाब में बदलाव कर के दिखाया है और अब हरियाणा में बदलाव की बारी है। ‘‘आप’’ की सरकार बनने पर हरियाणा के लोगों को भी दिल्ली-पंजाब की तरह मुफ्त और 24 घंटे बिजली मिलेगी। हर गांव-शहर में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे, सरकारी स्कूल-अस्पताल अच्छे किए जाएंगे और सबको मुफ्त व शानदार शिक्षा व इलाज मिलेगा। इसके अलावा, हर महिला को एक हजार रुपए प्रतिमाह और बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, रविंदर सिंह मटरू, डॉ. मनीष यादव, सतनारायण यादव, गिरीश खेड़ा, नरेंद्र राव, ऊषा रानी, राकेश गुप्ता, सुनीता खन्ना, जीतू कपिल, शशिकांत, सुनील यादव, हरि सिंह, अजीत जैन, जय सिंह सैनी, ज्योति सैनी, गोपीचंद, मुनीर खान, बलवंत सिंह, डॉ. तुषार शर्मा, मुकेश सैनी, भगत सिंह सैनी, राजकुमार चौधरी, अजीत यादव, गोकुल दायमा और संजय गुर्जर मौजूद रहे।

‘बदलाव जनसभा’ को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं। 1994 में मेरी इनसे शादी हुई थी। उस समय उनका परिवार हिसार में रहता था। वहां उनके पिता नौकरी करते थे। अरविंद का जन्म तो सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई और परवरिश हिसार में हुई थी। उन्होंने कहा कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा। ये कोई मामूली बात नहीं है। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि भगवान उनसे कुछ बड़ा करवाना चाह रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुनाव लड़ा और वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। ऐसे-ऐसे काम किए, जो कोई भी पार्टी नहीं कर पाई। आज पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल को उनके कामों से जानते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। गरीबों के बच्चों का भविष्य उज्जवल कर दिया। शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कर दिए, जहां मुफ्त और अच्छा इलाज होता है। उन्होंने बिजली फ्री कर दी। महिलाओं को बस में फ्री सफर करने की सुविधा दी। बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा कर दी और अब हर महीने हर महिला को एक हजार रुपए की सम्मान राशि देने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने जनता के लिए ये काम नहीं किए हैं। जनता बताए कि क्या कोई ऐसी पार्टी है, जिसने स्कूल अच्छे किए हों, मोहल्ला क्लीनिक बनाए हों या सरकारी अस्पताल अच्छे किए हों, किसी ने बिजली फ्री की हो? ऐसे काम केवल हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। इसलिए मोदी जी अरविंद केजरीवाल से जलते हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल को एजेंसियों का दुरुपयोग करके लोकसभा चुनाव से फर्जी केस में जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल को ऐसे व्यक्ति के बयान पर जेल में डाला गया जिसका बेटे को ईडी ने पांच महीने से जेल में रखा हुआ था। अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने वाल जज ईडी के वकील के भाई थे।

उन्होंने कहा कि बंग्लादेश में भी विपक्षी नेताओं के जेल में डाला हुआ था, वहां जबरदस्त विदरोह हुआ तो वहां की प्रधानमंत्री को देश छोड़कर भागना पड़ा। भगवान की लाठी में देर हो सकती है अंधेर नहीं, तानाशाही का अंत होता है। जब दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत दी तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिना किसी सबूत के जेल में रखना गलत है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अरविंद केजरीवाल को नहीं हरियाणा के बेटे को जेल में डाला है। मोदी जी ने हरियाणा के लोगों को ललकारा है। मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या हरियाणा की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? केजरीवाल शेर है और वो मोदी जी के सामने झुकेंगे नहीं। हम अब चुप नहीं बैठेंगे। मोदी जी गुजरात से हैं। जब 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो गुजरात ने सारी सीटें बीजेपी को दे दी। आपके अरविंद केजरीवाल ने देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रौशन किया है। अब आप भी उनका साथ दीजिए।

उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं। बीजेपी को एक वोट नहीं जाना चाहिए। अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से जीताना है। ये बात अरविंद केजरीवाल की नहीं है, ये हरियाणा की इज्जत का सवाल है। जनता हर चीज पर टैक्स देती है। इसलिए जनता को अधिकार है कि सरकार उनको अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दे। बीजेपी ने जनता को 10 साल में कुछ नहीं दिया। उनको विकास से कोई मतलब नहीं है। हरियाणा में सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है, यहां के बच्चे पढ़ने के लिए कहां जाएंगे। बीजेपी सरकार ने आपको आयुषमान कार्ड दे दिया लेकिन प्राइवेट अस्पताल में इलाज नहीं करा सकते। क्योंकि सरकार प्राइवेट अस्पताल को पैसे नहीं देती।

उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पहली गारंटी दी है कि दिल्ली और पंजाब की तरह यहां भी घरेलू बिजली फ्री होगी। ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद हरियाणा में घरेलु बिजली फ्री और 24 घंटे मिलेगी। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी। चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने का काम करेंगे। पांचवीं, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे। इसके अलावा किसानों, व्यापारियों, खिलाड़ियों, महिलाओं और बुजुर्गों के विकास और खुशहाली के लिए विस्तृत योजनाएं लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदला है। अब हरियाणा में बदलाव की बारी है। आपको अपने लाल अरविंद केजरीवाल को अपना घर ठीक करने की जिम्मेदारी देनी है और झाड़ू के निशान पर वोट देना है।

The post अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली-पंजाब को बदल कर दिखाया है, अब हरियाणा में बदलाव की बारी है : सुनीता केजरीवाल appeared first on Ad Event Media.

अब मुझे है जेल में डालने प्लान…, CBI द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर बोले सीएम केजरीवाल
सीबीआई द्वारा दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित पूछताछ के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बुलाने के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। अब खुद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

सीबीआई द्वारा दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित पूछताछ के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बुलाने के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। आतिशी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया की प्रेस वार्ता के बाद अब खुद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

एजेंसियों के पास नहीं है और कोई काम: केजरीवाल

दिल्ली के सीएम ने प्रेसवार्ता में कहा- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई के सामने पेश होने से 23 घंटे पहले बुलाई प्रेसवार्ता। बता दें कि सीबीआई की मुख्यमंत्री से पूछताछ को इसलिए भी अधिक महत्व दिया जा रहा है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने इस पूछताछ के पीछे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने की आशंका जताई है। आज देश में सबसे बड़ी जांच एजेंसियां हैं, लेकिन वह आजकल शराब घोटाले की जांच करने में लगी हुई हैं। उनके पास देश में और कोई काम नहीं है।

ईडी पर लगाया झूठे बयान लेने का आरोप

केजरीवाल ने आगे कहा कि मनीष सिसोदिया पर सबसे बड़ा आरोप है कि सिसोदिया ने 14 फोन तोड़ पर साक्ष्य नष्ट कर दिए, जबकि इसमें से चार फोन ईडी और एक फोन सीबीआई के पास हैं और नौ फोन अभी चल रहे हैं, जो सिसोदिया के पास नहीं कर्मचारियों के पास हैं। यह इनकी जांच है, अब इसे आप क्या कहेंगे।

कोई चंदन रेड्डी हैं, मैं उन्हे जानता नहीं हैं, उसे ईडी ने इतना मारा है कि उसके कान के पर्दे फट गए। साथ ही अरुण पिल्लई सहित पांच लोगों को टार्चर कर झूठे बयान लिए गए हैं।

फिर कहा गया है कि 100 करोड़ का घपला किया गया, कहा गया कि गोवा चुनाव में पैसा खर्च किए गए, जबकि हमने गोवा चुनाव में सभी पैसे चेक से दिए, जांच में कहीं कुछ नहीं निकला, इन्होंने सभी पर छापा डाल दिया।

मैं कहता हूं कि अगर केजरीवाल भ्रष्टाचारी है तो देश में कोई भी ईमानदार नहीं है जो देश का प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है उसके लिए भ्रष्टाचार मुद्दा नहीं हो सकता है। पहले हमारे नंबर तीन को जेल में डाला गया, मेरे नंबर 2 को जेल में डाला दिया। अब हम तक पहुंच रहे हैं। यह क्यों हो रहा है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने देश को उम्मीद दी है।

केजरीवाल ने गिरफ्तार किए जाने की आशंका की बात पर कहा कि भाजपा वाले कल से कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे, अगर भाजपा ने सीबीआई को आदेश दे दिया है तो सीबीआई नकार कैसे सकती है।

The post अब मुझे है जेल में डालने प्लान…, CBI द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर बोले सीएम केजरीवाल appeared first on Ad Event Media.

PM Modi wishes Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal on his birthday
Today is the birthday of Delhi Chief Minister and AAP convenor Arvind Kejriwal. Although he will not celebrate his birthday. Addressing the workers on Saturday on the occasion of Independence Day, Kejriwal said that he was not celebrating his birthday.

Prime Minister Narendra Modi on Sunday congratulated Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal on his birthday. PM Modi tweeted that Happy Birthday to Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal. Wish him a long and healthy life. After this, Arvind Kejriwal thanked the Prime Minister for his good wishes.

Birthday wishes to Delhi CM Shri @ArvindKejriwal Ji. Praying for his long and healthy life.

— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2020

Kejriwal asks for gifts from workers

On Saturday, Arvind Kejriwal told his workers that there is an appeal to everyone not to come to my house, but in the gift, you can give an oxy meter. He said that start an oxygen center in your area in your village. It is an appeal to all the activists, supporters, and donors that we are planning that within every village, every person in every village should be given the responsibility of that village by giving one oximeter.

Arvind Kejriwal responded by saying thank you to PM Modi.

Thank you sir for your warm wishes. https://t.co/DuAWGwspXy

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 16, 2020

Union Minister Nitin Gadkari also congratulated Kejriwal and tweeted, ‘Happy birthday to Chief Minister of Delhi, Shri Arvind Kejriwal. May you be healthy and long live, this is my wish to God. The CM thanked him and wrote, ‘Thank you very much Nitin Ji’.

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) August 16, 2020

Today is the 52nd birthday of Chief Minister Arvind Kejriwal. Kejriwal was born on August 16, 1968, in Hisar, Haryana. His father’s name is Govind Ram Kejriwal and his mother’s name is Geeta Devi. Arvind Kejriwal’s wife’s name is Sunita Kejriwal.

The post PM Modi wishes Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal on his birthday appeared first on Ad Event Media.