agra Archives - Ad Event Media

‘रिवाल्वर गर्ल’ प्रियंका मिश्रा को फिर बनाया आरक्षी, दो दिन में बर्खास्त,यूपी पुलिस के बाबू ने नियम रखे ताक पर|
जांच रिपोर्ट को मुख्यालय न भेजकर लिपिक ने अधिकारी को किया भ्रमित। पुलिस कमिश्नर ने किया बाबू को निलंबित। 2021 में वीडियो रहा था चर्चा में। पुलिस में 2020 में भर्ती हुई थी प्रियंका मिश्रा। आगरा में मिली थी तैनाती। प्रियंका मिश्रा को तत्कालीन एसएसपी मुनिराजजी ने वीडियो चर्चा में आने के बाद किया था लाइन हाजिर जिसके बाद इस्तीफा दे दिया था।

आगरा। दो वर्ष पूर्व वर्दी में सरकारी रिवाल्वर के साथ वीडियो बनाकर चर्चा में आई महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा को बाबू ने नियमों से खिलवाड़ कर दोबारा नौकरी दिला दी थी। 18 अक्टूबर को नौकरी मिलने के 48 घंटे बाद ही धोखाधड़ी का खुलासा हो गया और उसकी नौकरी दोबारा चली गई।

उसका इस्तीफा मंजूर होने के बाद दोबारा नौकरी पर रखने के आवेदन पर जांच के बाद बिना पुलिस मुख्यालय सूचना दिए दोबारा नौकरी में नियोजित करने का आदेश जारी करने वाले लिपिक जितेंद्र को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

2020 में यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात हुई थी

कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा 2020 में यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात हुई थी। ट्रेनिंग के बाद उन्हें आगरा के मदन मोहन गेट थाने पर तैनाती मिली थी। महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा द्वारा अगस्त 2021 माह में वर्दी पहनकर नौकरी के समय में थाने के एक दारोगा की रिवाल्वर हाथों में लेकर फिल्मी संवाद पर एक वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित किया गया था।

The post ‘रिवाल्वर गर्ल’ प्रियंका मिश्रा को फिर बनाया आरक्षी, दो दिन में बर्खास्त,यूपी पुलिस के बाबू ने नियम रखे ताक पर| appeared first on Ad Event Media.

हमपे बीता तब हमने जाना कि इंसान पंखे से क्यों लटकता है आगरा में वाट्सऐप स्टेट्स लगाकर फंदे पर लटकी विवाहिता
आगरा के थाना सिकंदरा अंतर्गत लवकुश विहार कालोनी में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। महिला ने मरने से पहले अपने वाट्सएप पर शायरी का स्ट्‌टेस लगाया था, जिसमें लिखा था कि हमपे बीता तब हमने जाना कि इंसान पंखे से क्यों लटक जाता है। पुलिस की शुरुआती जांच घर में झगड़े के बाद आत्महत्या करने का इशारा कर रही है।

परिजनों के मुताबिक, पूजा अचानक ऊपर गई, फिर फंदे पर लटकी हुई देखी गई
पुलिस ने बताया कि इटावा के नौरंगाबाद निवासी पूजा शर्मा की 2016 में लवकुश विहार निवासी दीपक शर्मा से शादी हुई थी। उनका 5 साल का बेटा भी है। दीपक दिल्ली में नौकरी करता है। हाल में घर आया है। शनिवार रात को परिवार के लोग खाना खाने के बाद आपस में बात कर रहे थे। पूजा पहली मंजिल पर अपने कमरे में चली गई। रात को दीपक जब कमरे में गया तो दरवाजा अंदर से बंद था।

दीपक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन पूजा ने कोई रेस्पांस नहीं दिया। दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर नीचे से परिजन भी आ गए। दीपक ने पूजा के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद खिड़की से देखा तो पूजा पंखे से बंधे फंदे पर लटकी हुई थी। दीपक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना पर पूजा के मायका पक्ष के लोग भी आ गए।

मौत के सही कारण के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला ने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाया था। इसमें लिखा था कि हमपे बीती तब हमने ये जाना कि इंसान पंखे से क्यों लटक जाता है। इससे आशंका है कि महिला ने आत्महत्या की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पूछताछ में गृह क्लेश की बात सामने आई है। शादी को सात साल से अधिक हो चुके हैं। रविवार शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

The post हमपे बीता तब हमने जाना कि इंसान पंखे से क्यों लटकता है आगरा में वाट्सऐप स्टेट्स लगाकर फंदे पर लटकी विवाहिता appeared first on Ad Event Media.

अग्निपथ अभ्यार्थी को आगरा पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर में मारा! कोर्ट ने दिए FIR के आदेश
Agra News: मध्य प्रदेश के 20 वर्षीय युवक की मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की आगरा पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर कर गोली मार हत्या कर दी. जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को केस दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं.

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस पर फेक एनकाउंटर का आरोप लगा है. आगरा की एक कोर्ट ने पुलिस को फर्जी मुठभेड़ का केस दर्ज करने का आदेश दिया है. दरअसल मध्य प्रदेश के 20 वर्षीय युवक की मां ने आरोप लगाया था कि उसके बेटे की आगरा पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर कर गोली मार हत्या कर दी. युवक को तीन गोलियां मारी गई थी. घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां ज्यादा खून बहने के कारण युवक को ब्लड की जरूरत पड़ी तो पुलिसकर्मियों ने उसे ब्लड डोनेट किया. लेकिन युवक की जान नहीं बच सकी.

मां का आरोप है कि बेटे ने मरने से पहले बातचीत के दौरान बताया था कि उसे सादा कपड़े पहने पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया था, उसे नहीं पता ऐसा उसके साथ क्यों किया गया. मां ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने पहले बेटे को किडनैप किया और फिर उसे गोली मार दी. ये मामला तकरीबन 6 महीने पुराना है, लेकिन आगरा के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट के पुलिस को कथित फेक एनकाउंटर केस में एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने के बाद, एक बार फिर से इस मामले ने आग पकड़ ली है.

अग्निपथ भर्ती की तैयारी कर रहा था आकाश

पीड़िता के वकील भरतेंद्र सिंह ने कहा कि ‘आगरा में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने पुलिस को शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया है. आगरा पुलिस आयुक्त को इस संबंध में एक स्वतंत्र जांच कराने का भी निर्देश दिया है.’ वकील ने बताया कि मृतक आकाश गुर्जर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गढ़ौरा का रहने वाला था. वकील के मुताबिक वह अग्निपथ भर्ती की तैयारी कर रहा था और 26 सितंबर 2022 की शाम को अपने चचेरे भाई विष्णु जो केंद्रीय आयुध डिपो में काम करता है, के साथ रहने के लिए घर से निकला था, लेकिन 27 सितंबर को इरादतनगर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि वह मुठभेड़ में मारा गया है.

The post अग्निपथ अभ्यार्थी को आगरा पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर में मारा! कोर्ट ने दिए FIR के आदेश appeared first on Ad Event Media.