aemglimpse Archives - Ad Event Media

फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में दीपावली पर शॉप एंड विन ऑफर, 8 लाख रुपये के उपहार जीतने का मौका
दीपावली के त्योहार को खास बनाने के लिए फीनिक्स यूनाइटेड बरेली लेकर आया है ‘शॉप एंड विन’ ऑफर। 15 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस ऑफर के तहत ग्राहक 11,999 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी पर निश्चित उपहार पा सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें लकी ड्रॉ के जरिए 8 लाख रुपये तक के उपहार जीतने का मौका भी मिलेगा।

त्योहारों के मौसम में खरीदारी को और खास बनाने के लिए इस ऑफर में ग्राहकों के लिए कई आकर्षक उपहार रखे गए हैं। इनमें एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, डिशवॉशर और अन्य उपहार शामिल हैं। इसके अलावा, ग्राहक जावा येज़्दी रोडस्टर बाइक और क्लब महिंद्रा के 2 रात और 3 दिन के स्टे जैसे खास इनाम जीतने का मौका भी पा सकते हैं।

फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा, “दीपावली खुशियां बांटने और अपनों के साथ खास पल बिताने का त्योहार है। फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में हम अपने ग्राहकों के खरीदारी के अनुभव को और खास बनाने की कोशिश करते हैं। शॉप एंड विन ऑफर के जरिए ग्राहक त्योहार की खरीदारी के साथ आकर्षक उपहार जीतने का मौका भी पा सकते हैं। हमें उम्मीद है कि यह ऑफर ग्राहकों की दीपावली की खुशियों को और बढ़ाएगा।”

फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में ग्राहक अपने पसंदीदा ब्रांड्स से खरीदारी करने के साथ इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। यह पहल दीपावली के दौरान ग्राहकों के खरीदारी के अनुभव को और बेहतर बनाने और त्योहार की खुशियों को बढ़ाने का एक खास मौका है।

यह ऑफर सोमवार से शनिवार तक लागू रहेगा। ऑफर से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता और नियमों एवं शर्तों के लिए ग्राहक फीनिक्स यूनाइटेड बरेली से संपर्क कर सकते हैं।

The post फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में दीपावली पर शॉप एंड विन ऑफर, 8 लाख रुपये के उपहार जीतने का मौका appeared first on Ad Event Media.

पिता की जिंदगी बचाने के लिए बेटे ने घटाया 20 किलो वजन, अपोलोमेडिक्स में सफल लिवर ट्रांसप्लांट
14 अक्टूबर 2026, अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ में डॉक्टरों की विशेषज्ञ देखरेख में एक बेटे ने करीब चार महीने में 20 किलो वजन घटाकर अपने पिता को लिवर दान किया। लिवर सिरोसिस से जूझ रहे अंकुश सिंह (बदला हुआ नाम), को ट्रांसप्लांट की जरूरत थी, लेकिन उनके परिवार में कोई भी उपयुक्त डोनर उपलब्ध नहीं था।

उनके 24 वर्षीय पुत्र लिवर डोनेट करने के लिए तैयार हुए। परन्तु उनका वज़न लगभग 90 किलो से भी ऊपर था और शुरुआती जांच में पता चला कि उनके लिवर में ग्रेड-3 से भी अधिक फैट जमा है। डॉक्टरों ने उसे डोनर बनने के लिए अनुपयुक्त बता दिया। परिवार को कोई दूसरा मैचिंग डोनर नहीं मिला, तो बेटे ने अपनी सेहत सुधारने की ठान ली। विशेष डाइट, नियमित जांच और डॉक्टरों की निगरानी में उसने करीब चार महीने में 20 किलो वजन घटाया। लिवर की स्थिति में सुधार के बाद उसे लिवर डोनेशन के लिए उपयुक्त पाया गया और उसके लिवर की सहायता से डॉक्टरों ने रोगी का सफलतापूर्वक लिवर ट्रांसप्लांट कर उसके पिता को नया जीवन दिया। ऑपरेशन के सातवें-आठवें दिन कौशल सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने बताया इस दौरान समय रहते बेटे की बीमारी का भी पता चल गया। यदि बेटे के लिवर में जमा फैट का पता न चलता और वह अपना वजन काम न करता तो आने वाले वर्षों में उसके फैटी लिवर की समस्या गंभीर होकर सिरोसिस में बदल सकती थी और हो सकता है उसको भी लिवर ट्रांसप्लांट की आवश्यकता पड़ती।

यह प्रत्यारोपण अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल, लखनऊ के हेड लिवर ट्रांसप्लांट डॉ. अभिषेक यादव और लिवर ट्रांसप्लांट के कंसल्टेंट डॉ. उत्कर्ष श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ सफलतापूर्वक किया।

डॉ. अभिषेक यादव, हेड लिवर ट्रांसप्लांट, अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अनुसार, करीब छह महीने पहले लिवर सिरोसिस की गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत थी और परिवार में उनका बेटा ही ब्लड ग्रुप के लिहाज से संभावित मैचिंग डोनर था। हालांकि, शुरुआती मूल्यांकन में बेटे के लिवर में ग्रेड-3 से अधिक फैट पाया गया। इस स्थिति में उसे डोनर के रूप में स्वीकार करना संभव नहीं था। डॉक्टरों ने परिवार को दूसरे संभावित डोनर की तलाश करने की सलाह दी, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद कोई दूसरा मैचिंग डोनर नहीं मिला।

इसके बाद बेटे ने डॉक्टरों की सलाह पर विशेष डाइट अपनाई और नियमित फॉलोअप शुरू किया। लिवर में फैट की स्थिति और डाइट के असर का आकलन करने के लिए चार से पांच बार एमआरआई जांच की गई। धीरे-धीरे उसके लिवर की स्थिति में सुधार होने लगा। करीब चार महीने में उसने लगभग 20 किलो वजन घटाया और विस्तृत चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद उसे लिवर दान के लिए उपयुक्त पाया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक, उसने वजन घटाने के लिए किसी इंजेक्शन या दवा का इस्तेमाल नहीं किया। यह बदलाव विशेष डाइट, नियमित फॉलोअप और चिकित्सकीय निगरानी के जरिए संभव हुआ।

डॉ. अभिषेक यादव ने कहा, “बेटे ने अपने पिता की जान बचाने के लिए जिस तरह मेहनत की, वह काबिले तारीफ है। उसे खुद पता नहीं था कि उसके लिवर में इतना फैट जमा है। पिता को लिवर दान करने के लिए जब वह हमारे पास आया, तब जांच में इस बीमारी का पता चला। अगर समय रहते इसका पता नहीं चलता, तो आने वाले वर्षों में उसे भी लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर समस्या हो सकती थी। अंगदान किसी की जिंदगी बचाने का जरिया है, लेकिन इसके लिए डोनर का स्वस्थ होना भी उतना ही जरूरी है। इस मामले में हमने बेटे की सेहत में सुधार के साथ यह भी सुनिश्चित किया कि वह सुरक्षित रूप से लिवर दान करने के योग्य हो।”

डॉक्टरों के अनुसार, फैटी लिवर शुरुआती चरण में अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के रहता है। इस मामले में भी बेटे को अपनी बीमारी का पता तब चला, जब वह पिता को लिवर दान करने के लिए अस्पताल पहुंचा था। फैटी लिवर को नजरअंदाज करने पर कुछ मरीजों में लिवर में सूजन, फाइब्रोसिस और सिरोसिस जैसी गंभीर समस्याएं विकसित हो सकती हैं। इसलिए वजन नियंत्रित रखना, संतुलित आहार अपनाना और जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय जांच कराना महत्वपूर्ण है।

अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के सीईओ एवं एमडी डॉ. मयंक सोमानी ने कहा, “इस मामले में बेटे ने अपने पिता की जान बचाने के लिए खुद को स्वस्थ बनाने की ठानी और लगातार मेहनत की। हमारे डॉक्टरों की टीम ने उसकी सेहत में सुधार से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट के लिए उपयुक्त पाए जाने तक हर चरण पर बारीकी से निगरानी की। अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है, क्योंकि एक व्यक्ति का अंगदान किसी दूसरे को नई जिंदगी दे सकता है और पूरे परिवार की उम्मीदें फिर से जगा सकता है।”

The post पिता की जिंदगी बचाने के लिए बेटे ने घटाया 20 किलो वजन, अपोलोमेडिक्स में सफल लिवर ट्रांसप्लांट appeared first on Ad Event Media.

बॉलीवुड के बड़े सितारे भी डिजिटल स्कैम के शिकार, शोहरत भी नहीं बचा सकी साइबर ठगी से
मुंबई, अक्टूबर, 2026: फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाए गए स्कैम दर्शकों को हमेशा से आकर्षित करते रहे हैं। जामतारा: सबका नंबर आएगा में फोन के जरिए होने वाली ठगी से लेकर स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी में बड़े वित्तीय घोटाले की कहानी तक, मनोरंजन जगत ने धोखाधड़ी के कई रूप पर्दे पर दिखाए हैं। लेकिन, जब ऐसी घटनाएँ असल जिंदगी में बॉलीवुड सितारों और लोकप्रिय चेहरों के साथ होती हैं, तो यह कहानी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि एक गंभीर चेतावनी बन जाती है।

हाल ही में अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने अपने क्रेडिट कार्ड से 2.43 लाख रुपए के कथित अनधिकृत अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन का मामला साझा किया। हिंदुस्तान टाइम्स को अगस्त 2026 में दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान उन्हें अपने कार्ड से डॉलर में भुगतान होने का नोटिफिकेशन मिला। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में मोबाइल पर हमारी जिंदगी से जुड़ी लगभग हर जानकारी मौजूद है और ऐसे में धोखाधड़ी को पहचानना आसान नहीं है।

वहीं, कंटेंट क्रिएटर अंकुश बहुगुणा ने जनवरी 2025 में डिजिटल अरेस्ट स्कैम का अपना अनुभव साझा किया था। उनके मुताबिक, ठगों ने उन्हें करीब 40 घंटे तक मानसिक दबाव में रखा। इस घटना ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मानसिक और आर्थिक प्रभाव को सामने रखा।

टेलीविजन कलाकार पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने भी एक वित्तीय धोखाधड़ी में अपनी बचत गंवाने की बात कही थी। पूजा ने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए कहा था कि पिछले दो-तीन महीने उनके परिवार के लिए बेहद कठिन रहे और उन्हें आगे क्या होगा, इसका अंदाजा नहीं था। एक अन्य मामले में टीवी अभिनेता राहुल सिंह तोमर ने कथित तौर पर एक अनजान व्यक्ति के फोन कॉल के बाद 85,000 रुपए गंवाने की जानकारी दी थी। एबीपी लाइव के अनुसार, उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपना ओटीपी या यूपीआई पिन साझा नहीं किया था।

पर्दे पर स्कैम, असल जिंदगी में सबक

जामतारा, स्कैम 1992 और स्कैम 2003: द टेल्गी स्टोरी जैसी सीरीज ने धोखाधड़ी की अलग-अलग कहानियों को दर्शकों तक पहुँचाया है। लेकिन, असल जिंदगी में ठगी किसी स्क्रिप्ट के मुताबिक नहीं होती। कभी एक फोन कॉल, कभी अनजान ट्रांजैक्शन और कभी भरोसेमंद व्यक्ति के जरिए लोग इसका शिकार बन जाते हैं।

अक्टूबर को साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में, मनोरंजन जगत से सामने आए ये मामले याद दिलाते हैं कि डिजिटल धोखाधड़ी किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है। शोहरत और पहचान के बावजूद कोई भी व्यक्ति इसका शिकार बन सकता है।

The post बॉलीवुड के बड़े सितारे भी डिजिटल स्कैम के शिकार, शोहरत भी नहीं बचा सकी साइबर ठगी से appeared first on Ad Event Media.

वर्ष 1930 से चली आ रही आभूषण कला और विश्वास की विरासत को आगे बढ़ा रही तीसरी पीढ़ी
संजय अग्रवाल राम कुमार अग्रवाल परिवार की तीसरी पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं, जो वर्ष 1930 से चली आ रही उत्कृष्ट आभूषण कला, बेजोड़ कारीगरी और ग्राहकों के अटूट विश्वास की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। पारिवारिक विरासत से गहरे जुड़ाव और आभूषणों के प्रति विशेष लगाव ने उन्हें इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।

महज 16 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने दादाजी, स्वर्गीय राम कुमार अग्रवाल के साथ कार्य करना प्रारंभ कर दिया था। बचपन से ही आभूषणों की दुनिया को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलने के कारण उनके भीतर आभूषणों की बारीक कारीगरी, उत्कृष्ट गुणवत्ता और पारंपरिक कला के प्रति गहरी रुचि विकसित हुई। समय के साथ यही रुचि उनका जुनून बन गई और उन्होंने पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ग्राहकों के विश्वास और व्यक्तिगत पसंद को देते हैं प्राथमिकता

संजय अग्रवाल अपने सरल, विनम्र और सहज स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं। उनका मानना है कि आभूषण केवल सुंदरता बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि भावनाओं, रिश्तों और जीवन के अनमोल पलों से जुड़ी एक विशेष पहचान हैं। इसी सोच के साथ वे प्रत्येक ग्राहक की पसंद, आवश्यकता और भावनाओं को समझते हुए उन्हें उपयुक्त आभूषण चुनने में मार्गदर्शन प्रदान करने पर जोर देते हैं।

उनके लिए प्रत्येक ग्राहक विशेष है और प्रत्येक आभूषण की अपनी एक अलग कहानी है। यही व्यक्तिगत दृष्टिकोण और वर्षों का अनुभव उनके कार्य को विशिष्ट बनाता है।

‘विरासत’ राम कुमार अग्रवाल जेम्स एंड ज्वेल्स’ की परिकल्पना

अपने लंबे अनुभव, पारंपरिक आभूषण कला की समझ और आधुनिक ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए संजय अग्रवाल ने ‘विरासत बाय राम कुमार अग्रवाल जेम्स एंड ज्वेल्स’ की परिकल्पना की है। यह पहल वर्षों से अर्जित विश्वास, अनुभव और पारिवारिक परंपरा को एक नए स्वरूप में आगे बढ़ाने का प्रयास है।

इस नई शुरुआत के माध्यम से उनका उद्देश्य पारंपरिक मूल्यों को संजोते हुए आधुनिक ग्राहकों की अपेक्षाओं के अनुरूप आभूषणों की दुनिया को और अधिक विशिष्ट बनाना है।
वर्ष 1930 में स्थापित इस विरासत की पहचान आज भी गुणवत्ता, विश्वास, आत्मीयता और उत्कृष्ट कारीगरी जैसे मूल्यों से जुड़ी हुई है।

संजय अग्रवाल की यह यात्रा दर्शाती है कि जब अनुभव, परंपरा और आधुनिक सोच का संगम होता है, तो विरासत केवल अतीत की पहचान बनकर नहीं रह जाती, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बनती है।

‘विरासत’ केवल एक नाम नहीं, बल्कि पीढ़ियों से संजोए गए विश्वास, संस्कार और अपनों के आशीर्वाद का प्रतीक है।

Advertisements……

The post वर्ष 1930 से चली आ रही आभूषण कला और विश्वास की विरासत को आगे बढ़ा रही तीसरी पीढ़ी appeared first on Ad Event Media.

थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ की आरती बिराजदार और अंकिता बहुगुणा ने नवरात्रि पर महालक्ष्मी मंदिर में लिया आशीर्वाद
12 अक्टूबर, 2026: नवरात्रि का समय ऐसा होता है, जब आस्था और भी मजबूत हो जाती है, प्रार्थनाएँ दिल के करीब महसूस होती हैं और मंदिर में दर्शन करना एक खास अनुभव बन जाता है। ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ में वैदेही का किरदार निभा रहीं आरती बिराजदार और अनुप्रिया का किरदार निभा रहीं अंकिता बहुगुणा ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर कोल्हापुर के प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में जाकर माँ का आशीर्वाद लिया। यह उनके लिए अपनी आस्था से जुड़ने का एक खूबसूरत अनुभव रहा। धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध इस मंदिर में देशभर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। लोग यहाँ सुख, समृद्धि और जीवन में शक्ति पाने की कामना के साथ माँ के सामने प्रार्थना करते हैं।

मंदिर में दर्शन के अपने अनुभव के बारे में आरती बिराजदार ने कहा, “जब भी नवरात्रि का समय हो और आप कोल्हापुर में हों, तो महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन जरूर करने चाहिए। इस मंदिर में कुछ खास है। जैसे ही आप मंदिर के अंदर जाते हैं, मन को शांति और सुकून महसूस होता है। महालक्ष्मी मंदिर महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद लेने आते हैं। लोगों की माँ पर गहरी आस्था है। उनका मानना है कि माँ जीवन की मुश्किलों से निकलने में रास्ता दिखाती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि लाती हैं। मुझे जब भी मौका मिलता है, मैं इस मंदिर में दर्शन करने जरूर आती हूँ। यहाँ आकर एक अलग तरह का सुकून मिलता है, जिसे शब्दों में बताना मुश्किल है। नवरात्रि के दौरान जब पूरा माहौल भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा होता है, तो यह अनुभव और भी खूबसूरत हो जाता है। एक अभिनेत्री के तौर पर शूटिंग और काम के कारण मेरे दिन काफी व्यस्त रहते हैं। ऐसे में, ये पल मुझे रुकने, अपने जीवन के लिए आभार जताने और खुद से जुड़ने का मौका देते हैं। मेरा मानना है कि आस्था हमें ताकत, उम्मीद और आगे बढ़ते रहने का हौंसला देती है। मैं इस विश्वास को अपने रोजमर्रा के जीवन में भी साथ लेकर चलती हूँ। मेरे लिए मंदिर आना सिर्फ आशीर्वाद लेने के बारे में नहीं है, बल्कि मन की शांति पाने और माँ ने मुझे जो कुछ दिया है, उसके लिए उनका धन्यवाद करने का भी एक तरीका है।”

अंकिता बहुगुणा के लिए यह यात्रा और भी खास रही, क्योंकि उन्हें एक बार फिर उस जगह पर जाने का मौका मिला, जहाँ वे पहले भी आ चुकी थीं। इस बार वे मंदिर के धार्मिक महत्व को पहले से बेहतर समझते हुए वहाँ पहुँचीं। अपना अनुभव साझा करते हुए, उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा से नई जगहों पर घूमना और उन्हें जानना पसंद है। जब शो की शूटिंग शुरू होने के बाद मैं पहली बार कोल्हापुर आई थी, तब मैंने महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन किए थे। उस समय मैंने मंदिर को देखा और वहाँ घूमी, लेकिन मुझे इसके इतिहास और माँ महालक्ष्मी के प्रति लोगों की गहरी आस्था के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। अब नवरात्रि के दौरान यहाँ दोबारा आना मेरे लिए बहुत खास है। सच कहूँ, तो मुझे ऐसा लगता है कि शायद माँ ने ही मुझे सही समय पर दोबारा अपने पास बुलाया है। इस मंदिर से लोगों की बहुत गहरी आस्था और भक्ति जुड़ी हुई है। नवरात्रि के दौरान यहाँ आकर यह अनुभव और भी खास हो जाता है। ऐसे शुभ अवसर पर दोबारा यहाँ आकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूँ। मुझे जिन जगहों पर जाने का मौका मिलता है, उनसे जुड़ी कहानियों और परंपराओं को जानना अच्छा लगता है। इससे वहाँ की संस्कृति और लोगों की मान्यताओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है। इस यात्रा ने मुझे यह भी याद दिलाया कि कई बार हम किसी जगह पर जाते हैं, लेकिन उसके पूरे महत्व को नहीं समझ पाते। फिर जीवन हमें उसी जगह पर दोबारा लेकर आता है, ताकि हम उसे एक नए नजरिए से महसूस कर सकें। मैं इस अवसर के लिए आभारी हूँ और उम्मीद करती हूँ कि माँ का आशीर्वाद, सकारात्मकता और अच्छी ऊर्जा हमेशा मेरे साथ रहेगी।

The post थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ की आरती बिराजदार और अंकिता बहुगुणा ने नवरात्रि पर महालक्ष्मी मंदिर में लिया आशीर्वाद appeared first on Ad Event Media.