#aemglimpse #adeventmedia #news #upnews #trending #religious Archives - Ad Event Media

Cold Storage Building Collapses: पूर्व विधायक चंद्रवीर सहित चार पर मुकदमा, सात लोगों की हुई थी मौत
मेरठ, जागरण टीम। मेरठ के दौराला स्थित जनशक्ति कोल्ड स्टोर में कंप्रेशर फटने से अमोनिया गैस रिसाव की वजह से हुए हादसे में कोल्ड स्टोर की पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर कोल्ड स्टोर के मालिक पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह, मैनेजर सुरेश राणा और टेक्नीशियन समेत एक अन्य पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हादसे की वजह कंप्रेशर फटना सामने आई

क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि जनशक्ति कोल्ड स्टोर में अभी तक हादसे की वजह कंप्रेशर फटने से अमोनिया गैस रिसाव माना जा रहा है। अमोनिया गैस रिसाव से ही कोल्ड स्टोर की बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई थी, जिसमें सात मजदूरों की मौत हो गई। आठ मजदूर अभी घायल हैं, घायलों में भी तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद जांच कमेटी की टीम पड़ताल करने के लिए जन शक्ति कोल्ड स्टोर में पहुंची।

सील कर दिया कोल्ड स्टोरेज

एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि सभी तथ्यों को समझते हुए विस्तार से जांच की जा रही है। फिलहाल कोल्ड स्टोर सील कर दिया गया है, ताकि आधी अधूरी बिल्डिंग ना किसी के ऊपर गिर जाए। साथ ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उनकी तरफ से दी गई तहरीर में चंद्रवीर समेत चार पर लापरवाही, हादसा और विस्फोटक पदार्थ रिसाव करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दौराला में डीपीएस स्कूल के पीछे स्थित कोल्ड स्टोरेज में आलू की बोरियां रखने का काम शुरू हुआ था। आलू की 800 बोरी स्टोर परिसर में रखी हुईं थीं। कोल्ड स्टोर के ठेकेदार जगदीश शुक्रवार को जम्मू के ऊधमपुर नगर स्थित रामनगर तहसील के रहने वाले 26 मजदूरों को साथ लेकर पहुंचे थे। मजदूरों ने खाने का सामान खरीदा और बरामदे में खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे।

पिट्ठू बनाने का काम कर रहे थे मजदूर

ठेकेदार जगदीश, हेमराज और श्यामलाल बाजार से सामान की खरीदारी करने चले गए। दोपहर पौने तीन बजे कुछ मजदूर स्टोर के अंदर आलू के बाेरे कमर पर रखने के लिए पिट्ठू बनाने की तैयारी करने में लगे थे। इसी बीच अमोनिया गैस का कंप्रेशर फट गया। चंद मिनटों में गैस पूरे स्टोर में फैल गई। उसके बाद स्टोर की पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरने लगी। स्टोर के अंदर पिट्ठू बना रहे मजदूर मलबे में दब गए। जबकि बरामदे में खाना बनाने की तैयारी में लगे मजदूर दीवार के सहारे खड़े होने से सुरक्षित बच गए। जगदीश ने बताया हादसे की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई और राहत बचाव कार्य शुरू हुआ था।

The post Cold Storage Building Collapses: पूर्व विधायक चंद्रवीर सहित चार पर मुकदमा, सात लोगों की हुई थी मौत appeared first on Ad Event Media.

प्रवासी कामगारों की वापसी पर प्रबन्धन प्रोटोकाॅल जारी
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण्स अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारियों को प्रवासी कामगारों के कोविड-19 के दृष्टिगत प्रदेश में वापस लौटने पर क्वारेन्टाईन करने के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है राज्य में संक्रमण न फैले इसके लिए प्रोटोकाॅल निर्धारित किया जा रहा है।
प्रोटोकाॅल के तहत प्रवासियों के अगमन के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा उनकी स्क्रीनिंग करायी जायेगी। स्क्रीनिंग में संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल या घर में आइसोलेट किया जायेगा। लक्षण वाले ऐसे व्यक्ति जो संक्रमित नही है वे 14 दिन होम क्वारेन्टाईन रहेंगे। लक्षणविहीन 07 दिन होम क्वारेन्टाईन रहेंगे।
सामुदायिक सर्विलांस तथा सहयोग के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समिति एवं शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला निगरानी समिति का प्रयोग किया जायेगा। क्वारेन्टाईन के दौरान कोविड-19 से सम्बन्धित सावधानियों का पालन किया जायेगा। आशा कार्यकत्री द्वारा क्वारेन्टाईन किए गए घरों में तीन दिन में एक बार भ्रमण कर परिवारजनों में खांसी, बुखार एवं सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षणों की जानकारी ली जाएगी। अपने भ्रमण के दौरान आशा द्वारा कोविड प्रोटोकाॅल का ध्यान रखा जायेगा और परिवार के सदस्यों को भी संवेदीकृत किया जायेगा। आशा कार्यकत्री द्वारा भ्रमण के दौरान किसी परिवार के सदस्यों में कोविड लक्षणों की जानकारी मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को अवगत कराने एवं 108 एम्बुलेंस से क्वारेन्टाईन सेंटर भेजने की व्यवस्था की जायेगी।
निगरानी समिति जहाँ परिवार द्वारा नियमों के उल्लंघन की सूचना जिला प्रशासन को देगी वही परिवार को राजकीय सुविधाओं का लाभ दिलाने सामाजिक कठिनाइयों पर आवश्यक कार्यवाही के लिए भी सूचित करेगी।
सम्पर्क सूत्र: डाॅ0 सीमा गुप्ता

The post प्रवासी कामगारों की वापसी पर प्रबन्धन प्रोटोकाॅल जारी appeared first on Ad Event Media.

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की संवेदनहीनता से कोरोना महामारी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। लोग बेमौत मर रहे हैं, श्मसान घाटों में शवों की कतारें लग रही हैं। कोरोना के अलावा अन्य गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को भी इलाज नहीं मिल रहा है। अस्पतालों में भी बेड, दवाइयों का टोंटा है। हर तरफ अव्यवस्था है और आपदा को अवसर बना जेब भरने में लगे सत्ता संरक्षितों के अलावा अपराधियों के भी पौ बारह हैं।
भाजपा सरकार में न स्वास्थ्य की सुरक्षा है और नहीं जानमाल की। सरकार अपनी नाकामियों की वजह से दूसरों की जान जोखिम में अवश्य डाल रही है। अस्पतालों में आक्सीजन और वेंटीलेटर की भी कमी है। डाक्टर भी बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं। इस बार व्यवस्था और उपचार के नाम पर शासन-प्रशासन के हाथपांव फूले हैं। जिन्हें महामारी से बचाव तथा प्रबंधन का काम सौपा गया है वे खुद अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। न उनके फोन उठते है, न वे समय से मरीजों की देखभाल करते हैं।
अजीब हाल है कि कानपुर में कोरोना संक्रमितों से भी चुनाव ड्यूटी कराई गई है। किसी ने दो दिन तो किसी ने चार दिन काम किया। इस लापरवाही से गांवों में संक्रमण फैल रहा है। एक ही दिन में इटावा में विधायक समेत 19 लोग संक्रमित मिले है। मेरठ में जिला उद्यान अधिकारी सहित चार लोगों की मौत हुई। गोरखपुर में 10 मरे जबकि एक दिन में 572 नए केस मिले। वाराणसी में 1376 कानपुर में 1274 नए केस एक दिन मे मिले। लखनऊ में तो सारे रिकार्ड टूट गए। राजधानी में सबसे ज्यादा 5433 नए मरीज एक दिन में मिले। अब तक कुल 1,22,118 मामले आए जिनमें 1384 मौंते हुई है।
शर्मनाक और अमानवीय तो यह है कि मृतकों के अंतिम संस्कार में भी वसूली की शिकायते आने लगी है। लकड़ी के नाम पर लूट तो थम ही नहीं रही है। मेरठ के सूरज कुण्ड श्मसान घाट पर संक्रमित मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए 1500 रूपये तक की वसूली की जा रही है। मुंहमांगी रकम न देने पर शवदाह करने से इंकार किया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में भी ऐसे ही हालातों की शिकायत उच्चस्तर तक की गई है।
जब प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज ही नहीं रह गई है तो अपराधिक गतिविधियों में तेजी आना स्वाभाविक है। नाइट कफ्र्यू के दौरान भी लखनऊ में चोरियां होती रही, अपराधियों ने हत्या, लूट में भी कसर नहीं छोड़ी। लखनऊ के हसनगंज क्षेत्र में मोबाइल की दुकान का शटर काटकर चोरो ने लम्बा हाथ मारा। कैसरबाग में एयरटेल के स्टोर में और सरोजनीनगर में सचिवालय कर्मी के घर चोरियां हो गई। लूट, हत्या के मामले तो कभी थमे ही नहीं। महिलाओं और बच्चियों को जितना अपमानित और दुष्कर्म का शिकार भाजपा सरकार में होना पड़ा उतना पहले कभी नहीं होना पड़ा था।
आज जो संकट गहराया है, उसके पीछे भाजपा सरकार की घटिया मानसिकता और समाजवादी पार्टी के कामों के प्रति विद्वेष भावना भी जिम्मेदार है। जो एम्बूलेंस सेवा, स्वास्थ्य सेवाएं, नए अस्पताल आदि की व्यवस्था समाजवादी पार्टी की सरकार में हुई थी भाजपा की सरकार बनते ही उनको बर्बाद करने का काम शुरू किया गया। भाजपा ने गरीबों, मरीजों की तरफ देखा नही, वह सिर्फ सत्ता के लिए चुनाव जिताने-हराने में ही लगी रही है। मुख्यमंत्री जी बाहर बड़ी-बड़ी डींगे मारते रहे, प्रदेश में तो बस हर तरफ जान बचाओ की गुहार है पर कोई सुनने वाला नहीं।

The post अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की appeared first on Ad Event Media.

आज का राशिफल 1 मार्च
1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: छात्रों के लिए गुरु व चन्द्र गोचर आज बहुत सहायक है। व्यवसाय में प्रगति का मार्ग बन सकता है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है व किसी नए कार्य में प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे।नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज चन्द्र गोचर धार्मिक कृत्यों में लाभ देंगे। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी नया निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में अकस्मात लाभ की संभावना है। जॉब में प्रगति करेंगे।सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  चन्द्रमा व सूर्य व्यवसाय से सम्बद्ध लोगों को सफल करेंगे।जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में आशातीत सफलता से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व बुध कोई नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। आसमानी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में धन का आगमन संभव है। शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में प्रोग्रेस देंगे।श्री विष्णुसहस्रनाम  का पाठ करें।अन्न दान करें। लाल रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा पॉलिटिक्स में उन्नति प्रदान करेगा। श्री सूक्त का पाठ करें। छात्रों को सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। बिजनेस में प्रोग्रेस है। पीला रंग शुभ है। जॉब में किसी रुके धन आगमन होने के संकेत हैं।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  जॉब में शनि व चन्द्र गोचर प्रगति देंगे। व्यवसाय में संघर्ष है। तिल का दान करें। सफेद रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए अनुकूल है। अब बिजनेस में सफलता की प्राप्ति का समय है। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: मंगल व गुरु का शुभ प्रभाव जॉब में कोई नया दायित्व निर्वहन प्रारंभ करवा सकता है।सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

The post आज का राशिफल 1 मार्च appeared first on Ad Event Media.

आज का राशिफल 13 फरवरी
1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब में कई रुके कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।राजनीतिज्ञ उन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में उन्नति है। आज चन्द्रमा व मंगल गोचर जॉब में लाभ देंगे।   पीला व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:   जॉब से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। यात्रा के प्रति सचेत रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा का गोचर जॉब के प्रोमोशन
में लाभ दे सकता है। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शनि व शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब में उन्नति देंगे। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में
रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज व्यवसाय में नए डील से लाभ है। जॉब में थोड़ा तनाव है।नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रोग्रेस का है। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब में वक्री बुध,शनि व गुरु की इस राशि में उपस्थिति जॉब में लाभान्वित कर सकती है। धन आगमन के संकेत हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। सफेद व पीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में उन्नति है।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें । आसमानी व हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र गोचर जॉब में प्रोग्रेस के लिए अनुकूल है। व्यवसाय में तनाव रहेगा। बीपी या शुगर के पेशेंट को प्रॉब्लम आ सकती है।लाल रंग शुभ है।

The post आज का राशिफल 13 फरवरी appeared first on Ad Event Media.