#adaanigroup Archives - Ad Event Media

Adani Group Share Price: अदाणी ग्रुप के शेयरों में तूफानी तेजी जारी, 6 में लगा अपर सर्किट
नई दिल्ली, अदाणी ग्रुप के शेयरों में सोमवार को भी जबरदस्त तेजी का दौर जारी है। ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की कीमत में एक प्रतिशत से लेकर 12 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई है। यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है, जब ग्रुप के शेयर बड़ी बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

सबसे अधिक तेजी अदाणी ग्रुप की फ्लैशशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में आई है। सुबह 11:00 बजे तक कंपनी का शेयर 11.81 प्रतिशत की 221.5 रुपये बढ़कर 2100.50 पर कारोबर कर रहा था। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर के दामों में 88.57 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

अदाणी ग्रीन समेत इन शेयरों में आज लगा अपर सर्किट

आज अदाणी ग्रीन, अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी टोटल गैस, अदाणी विल्मर, अदाणी पावर और एनडीटीवी का शेयर पांच-पांच प्रतिशत का अपर सर्किट लगा हुआ है। वहीं, अदाणी पोर्ट का शेयर 2.92 प्रतिशत की, अंबुजा सीमेंट में 1.17 प्रतिशत की और एसीसी सीमेंट करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार हो रहा था।

इन शेयरों ने पांच दिन में 35 प्रतिशत का रिटर्न

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में अदाणी एंटरप्राइजेज के अलावा अदाणी ग्रुप के अन्य शेयरों ने भी दमदार रिटर्न दिया है। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने 34.32 प्रतिशत, अदाणी विल्मर ने 34.29 प्रतिशत, अदाणी पावर ने 34.25 प्रतिशत, अदाणी ट्रांसमिशन ने 21.54 प्रतिशत और अदाणी टोटल गैस ने 20.90 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

GQG पार्टनर्स ने किया 15,000 करोड़ का निवेश

अमेरिकी फर्म GQG पार्टनर्स की ओर से बीते हफ्ते अदाणी ग्रुप के शेयरों में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। GQG पार्टनर्स ने अदाणी एंटरप्राइजेज में 3.4 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट में 4.1 प्रतिशत, अदाणी ट्रांसमिशन ने 2.5 प्रतिशत और अदाणी ग्रीन एनर्जी में 3.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी है।

The post Adani Group Share Price: अदाणी ग्रुप के शेयरों में तूफानी तेजी जारी, 6 में लगा अपर सर्किट appeared first on Ad Event Media.

Adani Share Price: आज रॉकेट बने अदाणी ग्रुप के शेयर, 5 में लगा अपर सर्किट
नई दिल्ली, Adani Share Price: सुप्रीम कोर्ट द्वारा अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद पर दी गई व्यवस्था के बाद अदाणी समूह के शेयर उछल गए। शीर्ष अदालत ने मामले की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति सप्रे करेंगे। समिति के अन्य सदस्य ओपी भट्ट, केवी कामथ, नंदन नीलेकणि, सोमशेखर सुंदरसन हैं।

SC के आदेश के अनुसार, SEBI को इस बात की जांच करनी है कि क्या प्रतिभूति अधिनियम का उल्लंघन हुआ है। SC ने कहा कि सेबी को यह भी जांच करनी चाहिए कि क्या शेयरों की कीमतों में हेरफेर या नियमों का उल्लंघन हुआ है

रॉकेट बने शेयर

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अदाणी समूह के चुनिंदा शेयरों में अपर सर्किट लग गया। खबर लिखे जाने तक ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर हैं। पांच शेयरों में अपर सर्किट लगा है। Adani Enterprises के शेयरों में आज भी 12 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक 11.73% की उछाल के साथ 1,523.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। Ambuja के शेयर 2.02% की तेजी के साथ 349.00 रुपये और ACC Ltd के शेयर 1 फीसदी की उछाल के साथ 1,749.05 रुपये पर था।

Adani Ports के शेयर 1.42% या 8.40 रुपये प्रति शेयर की उछाल के साथ 600.85 रुपये पर पहुंच गए। Adani Total Gas Ltd में 3.37% या 22.85 रुपये की तेजी देखी गई। ये स्टॉक ऊपर चढ़कर 701.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। अदानी पावर, अदानी ग्रीन, अदानी ट्रांसमिशन और अदानी विल्मर के शेयर अपर सर्किट पर थे।

अदानी ग्रीन एनर्जी (55.6 मिलियन शेयर या कुल इक्विटी का 3.5 प्रतिशत) और अदानी ट्रांसमिशन (28.4 मिलियन शेयर या 2.54 प्रतिशत हिस्सेदारी) ने क्रमशः 2,806 करोड़ रुपये और 1,898 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का कारोबार किया। फिलहाल खरीदारों और विक्रेताओं के नामों का तुरंत पता नहीं चल पाया है।

बढ़ी गौतम अदाणी की नेट वर्थ

Adani Group की कंपनियों में आई तेजी के चलते बीते 24 घंटे में Gautam Adani संपत्ति में तगड़ा उछाल आया है। उनकी सम्पति 2.19 अरब डॉलर बढ़ी है। इस बढ़त के बाद वह 33वें स्थान से ऊपर उठकर अरबपतियों की लिस्ट में 30वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक गौतम अडानी की नेटवर्थ 39.9 अरब डॉलर पर थी।

The post Adani Share Price: आज रॉकेट बने अदाणी ग्रुप के शेयर, 5 में लगा अपर सर्किट appeared first on Ad Event Media.

Adani Group: अडानी ग्रुप की कंपनी ने उठाया बड़ा कदम, 1500 करोड़ रुपये के कर्ज पर किया कुछ ऐसा
Adani Share: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप की मार्केट कैप में काफी गिरावट दर्ज की गई थी. वहीं अडानी ग्रुप के शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी. वहीं अब अडानी ग्रुप की एक कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है और यह कदम लिए गए कर्ज के ऊपर है.

Adani Group: अडानी ग्रुप पर हाल ही में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पेश की गई थी. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी ग्रुप की मार्केट कैप में काफी गिरावट दर्ज की गई थी. वहीं अडानी ग्रुप के शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी. वहीं अब अडानी ग्रुप की एक कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है और यह कदम लिए गए कर्ज के ऊपर है. दरअसल, अडानी ग्रुप की एक कंपनी ने हाल ही में अपना कुछ कर्ज चुका दिया है.

अडानी ग्रुप
अडानी ग्रुप की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने 1,500 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है. इसके अलावा कंपनी मार्च में 1,000 करोड़ रुपये का और भुगतान करेगी. अडानी ग्रुप की कंपनी ने एसबीआई म्यूचुअल फंड का सोमवार को मैच्योर हुए वाणिज्यिक पत्रों पर 1,000 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है.

अडानी
इसी तरह आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड का 500 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया गया है. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यह भुगतान नकद शेष और कारोबारी परिचालन से मिली आय से चुकाया गया है. एसबीआई एमएफ के प्रवक्ता ने कहा कि अब कंपनी पर उसका और बकाया नहीं है.

हिंडनबर्ग
वहीं इससे पहले अडानी ग्रुप पर जनवरी के महीने में रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट पेश की थी. इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर कई आरोप लगाए गए थे. साथ ही हिंडनबर्ग की ओर से आरोप लगाया गया था कि अडानी ग्रुप ने गलत तरीके से अपने शेयरों की कीमतें बढ़ाई है. वहीं हिंडनबर्ग ने कहा था कि उन्होंने अडानी ग्रुप के शेयरों में शॉर्ट पॉजिशन बना रखी है.

The post Adani Group: अडानी ग्रुप की कंपनी ने उठाया बड़ा कदम, 1500 करोड़ रुपये के कर्ज पर किया कुछ ऐसा appeared first on Ad Event Media.

सीलबंद लिफाफे में नहीं लेंगे कोई सुझाव… अडानी केस पर अपनी कमेटी बनाएगा SC
सीजेआई ने कहा है कि हम पूरी पारदर्शिता चाहते हैं, ऐसे में याचिकाकर्ताओं को भी कमेटी के अधिकार क्षेत्र के सुझाव संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने चाहिए.

अडानी ग्रुप-हिंडनबर्ग मामले पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. इस दौरान एस जी तुषार मेहता ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ से कमेटी के अधिकार क्षेत्र के बारे में सुझाव पेश किए. एसजी ने कहा कि बाजार के प्रभावों के मद्देनजर यह सुझाव हैं. एसजी मेहता ने कहा कि अदालत किसी पूर्व जज को अदालत सुझाव पर तामील के लिए नियुक्त कर सकती है, लेकिन बस ऐसा ना हो कि शेयर बाजार पर कोई प्रभाव पड़े. तुषार मेहता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट चाहे तो किसी रिटायर्ड जज को मोनिटरिंग के लिए नियुक्त कर सकते हैं.

वहीं सीजेआई ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को आपने कमेटी के अधिकार क्षेत्र के सुझाव संबंधी दस्तावेज नहीं मुहैया कराए हैं. हम पूरी तरह से पारदर्शिता चाहते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने शेयर बाजार के लिए नियामक उपायों को मजबूत बनाने की खातिर विशेषज्ञों की समिति पर केंद्र के सुझाव को सीलबंद लिफाफे में स्वीकार करने से इनकार किया. पीठ ने कहा, हम सीलबंद लिफाफे में केंद्र के सुझावों को स्वीकार नहीं करेंगे, हम पारदर्शिता सुनिश्चित करना चाहते हैं.

अपनी कमेटी नियुक्त करेगा सुप्रीम कोर्ट

सीजेआई ने कहा आप यह दस्तावेज याचिकाकर्ताओं को भी मुहैया कराएं. एसजी मेहता ने कहा कि हमे कोई दिक्कत नहीं है. वहीं अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट अपनी कमेटी नियुक्त करेगा. CJI ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस मामले में पूरी तरह पारदर्शिता हो. हम अपनी कमेटी नियुक्त करंगे. वहीं याचिकाकर्ता विशाल तिवारी ने कहा कि कमेटी के मामले में हम सुझाव देना चाहते हैं, ताकि भविष्य में निवेशकों को नुकसान नहीं हो. याचिकाकर्ता ने कहा कि कमेटी की भूमिका बड़े उद्योगपतियों, जो 500 करोड़ रुपए से ऊपर के मामलों में हो.

सीजेआई ने एसजी मेहता से कहा कि हम आपके द्वारा सीलबंद कवर सुझाव को स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि हम पूरी पारदर्शिता बनाए रखना चाहते हैं और अगर हम सीलबंद कवर में सुझाव स्वीकार करते हैं तो ऐसा प्रतीत होता है कि हमने इसे दूसरे पक्ष से दूर रखा, क्योंकि लोग सोचेंगे कि यह सरकार द्वारा नियुक्त समिति है.

फर्जी कंपनियों और कालेधन को लेकर सवाल

सीजेआई ने कहा कि यदि हम सुझावों को स्वीकार करते हैं तो हमें इसे दूसरे पक्ष को बताना चाहिए, ताकि पारदर्शिता रहे. इसलिए हम कमेटी बनाएंगे और अपने हिसाब से सदस्य नियुक्त करेंगे. याचिकाकर्ता की ओर से प्रशांत भूषण ने फर्जी कंपनियों और कालेधन को लेकर सवाल उठाया. भूषण ने कहा कि अडानी की कंपनियों पर एलआईसी जैसी सार्वजनिक कंपनियों का पैसा लगा है. एलआईसी ने एक ही कंपनी, जो अडानी की है, उसके 30 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर में निवेश किया है.

एमएल शर्मा ने कहा कि मैं किसी कंपनी से नहीं जुड़ा हूं. शॉर्ट सेलिंग को लेकर मेरी चिंता है. सीजेआई ने कहा कि आप हमें बताइए शॉर्ट सेलर और शॉर्ट सेलिंग क्या है. आपकी ये जनहित याचिका है बताइए? शर्मा ने बताया बिना शेयर डिलिवरी के बिक्री कर बाजार को क्रेश किया जाता है. फिर मीडिया में खबर उड़ाई जाती है. फिर औने पौने दामों पर अपने ही शेयर वापस खरीद कर ऊंचे दामों पर बाजार में बेचती है.

पीठ की ओर से जस्टिस नरसिम्हा ने पूछा कि क्या मीडिया शॉर्ट सेलर है? शर्मा ने फिर अपनी बात कही लेकिन कोर्ट ने उसे बहुत गंभीरता से नहीं लिया.भूषण ने कहा कि मैं कुछ जजों के नामों को सुझाव देता हूं , जिनकी निष्ठा पर कभी कोई सवाल नहीं उठा. एसजी मेहता ने विरोध जताया. सीजेआई ने याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण से कहा कि हम यह प्रिज्यूम नहीं कर सकते कि रेगुलेटरी फेलियर हुआ है. कुछ याचिकाकर्ताओं ने सुझाव दिया कि सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज द्वारा जांच कराई जाए.

एसजी मेहता ने कहा कि सभी अलग अलग मांग कर रहे हैं कि जांच कैसे हो. जबकि हमारी ओर से मुद्दे के आधार पर सुझाव दिए गए हैं. सीजेआई ने कहा कि हम सेबी द्वारा सुझाए गए नाम नहीं स्वीकार कर रहे. क्योंकि लोगों को लगेगा कि यह कमेटी सरकारी है. हमने याचिकाकर्ता द्वारा सुझाए गए नाम भी नहीं स्वीकार किए हैं.

कांग्रेस नेता जया ठाकुर के वकील ने मामले में सुप्रीम कोर्ट के मौजदा जज की निगरानी में जांच की मांग की. कांग्रेस नेता जया ठाकुर के वकील ने गौतम अडानी,राजेश अडानी के खिलाफ जांच की मांग की और कहा गौतम अडानी के भाई को कई बार गिरफ्तार भी किया गया है

The post सीलबंद लिफाफे में नहीं लेंगे कोई सुझाव… अडानी केस पर अपनी कमेटी बनाएगा SC appeared first on Ad Event Media.