aap sarkar Archives - Ad Event Media

इंडी गठबंधन से AAP का मोहभंग, केजरीवाल ने किया पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान
लोकसभा चुनाव से पहले इंडी गठबंधन को एक और झटका लगा है। जहां पहले आप ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था। वहीं, आज आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने का एलान किया है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी पंजाब की 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एक संसदीय सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। उन्होंने लोगों से अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। केजरीवाल ने पंजाब सरकार के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राशन की ‘डोरस्टेप डिलीवरी’ के लिए आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि दो साल पहले आपने अपना आशीर्वाद दिया था। आपने हमें 117 सीटों में से 92 सीटें दीं। आपने पंजाब में इतिहास रचा। आज मैं फिर से हाथ जोड़कर आपका आशीर्वाद चाहता हूं। दो महीने बाद लोकसभा चुनाव होंगे। पंजाब में 13 (लोकसभा) सीटें हैं, एक चंडीगढ़ है और 14 सीटें होंगी।

चौदह सीटों पर दिलाएं जीत

केजरीवाल ने कहा कि आने वाले 10-15 दिनों में आप इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि जिस तरह आपने दो साल पहले हमें आशीर्वाद दिया था, उसी तरह इन सभी 14 सीटों पर पार्टी को जीत दिलाएं।  दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भगवंत मान सरकार की भी प्रशंसा की और कहा कि इसने पिछले दो वर्षों में “बहुत काम” किया है।

इंडी गठबंधन में कलह

दिल्ली के सीएम ने घोषणा की है कि जल्द ही सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।  इंडी गठबंधन को पंजाब से पहले बिहार और बंगाल में भी झटका लगा है। जब बंगाल की तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था। वहीं, इसके बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने RJD के साथ गठबंधन तोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था।

The post इंडी गठबंधन से AAP का मोहभंग, केजरीवाल ने किया पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान appeared first on Ad Event Media.

किसानों को मनाने के लिए एक साथ आगे आईं पंजाब और केंद्र सरकार, भगवंत मान और केंद्रीय मंत्रियों के बीच घंटों चली बातचीत
भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के दिल्ली कूच के आह्वान के बीच पंंजाब और केंद्र सरकार दोनों ही मिलकर मनाने में जुट गए हैं हालांकि किसानों की सभी 23 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी वाली मांग को पूरा करने में केंद्र सरकार हिचकिचाहट दिखाई रही है।

किसानों को मनाना शुरू

लेकिन लोकसभा चुनाव के ऐन मौके पर किसानों को इस तरह फिर से आंदाेलन छेड़ना उन्हें महंगा पड़ सकता है। इसलिए इस बार केंद्र सरकार पिछली बार की गलतियों को दोहराना नहीं चाहती और उन्होंने आंदोलन शुरू होने से पहले ही किसान संगठनों को मनाना शुरू कर दिया है।

किसानों के उग्र होने से पहले ही मान लेनी चाहिए मांग

यह पहला मौका है जब किसी सरकार ने ऐसा कदम उठाया हो ताकि किसानों को फिर से आंदोलन में न जाना पड़े। जिस प्रकार से मुख्यमंत्री भगवंत मान के आह्वान पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय किसान संगठनों से बातचीत करने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए और रात दस बजे तक उनके साथ बातचीत चलती रही, उससे लगता है कि केंद्र सरकार इस बार किसानों को उग्र होने से पहले ही मना लेना चाहती है। जबकि साल 2020 के दौरान ऐसा नहीं हुआ था।

तब किसान संगठनों ने पहले पंजाब में ही जगह जगह प्रदर्शन करने, सड़कें जाम करने और रेलवे ट्रैक रोकने जैसे कदम उठाए। तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से उन्हें बातचीत के लिए न्यौता दिया गया और उस बातचीत के बाद ही सभी 17 किसान संगठनों ने दिल्ली की ओर मुंह कर लिया। इसी बीच उन्हें हरियाणा के किसान संगठनों का भी साथ मिलना शुरू हो गया।

लखीमपुर खीरी कांड में घायलों को मुआवजा देने पर बनी सहमति

चूंकि किसानों की ज्यादातर मांगें केंद्र सरकार से जुड़ी हैं इसलिए इस बार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने तौर किसान संगठनों से बातचीत करने की बजाए केंद्रीय मंत्रियों को ही पंजाब में बुला लिया। हालांकि बातचीत सिरे नहीं चढ़ पाई केवल नकली बीज बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने संबंधी बिल लाने और लखीमपुर खीरी कांड में घायल हुए लोगों को मुआवजा देने पर ही सहमति बनी दिखी।

The post किसानों को मनाने के लिए एक साथ आगे आईं पंजाब और केंद्र सरकार, भगवंत मान और केंद्रीय मंत्रियों के बीच घंटों चली बातचीत appeared first on Ad Event Media.

पुलिस ने 48 घंटे में अपराधियों को नहीं पकड़ा तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरेगी: अनुराग ढांडा
आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा वीरवार को सांपला में सीताराम हलवाई दुकान के मालिक से मिले। वे कुछ दिन पहले दुकान के बाहर फायरिंग कर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूरे हरियाणा में एक के बाद एक इस तरीके की घटनाएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था की ऐसी स्थिति कभी बिहार में होती थी और वैसा ही अराजकता का माहौल हरियाणा में पैदा करने की कोशिश की जा रही है। लगातार गैंग्स पनप रहे हैं ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस गैंग के लोग किसी भी व्यापरी को पर्ची भेज दें और वो डर की वजह से पैसा दे दें। यदि पुलिस ने 48 घंटे में अपराधियों को नहीं पकड़ा तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरेगी।

उन्होंने कहा कि ये सब बिना पुलिस की मिलीभगत और बिना पुलिस की नाकामी के ऐसा संभव नहीं है। क्योंकि पिछले दिनों इसी तरह की वारदात गोहाना में हुई और दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। जहां दो लोग पकड़े गए थे इसके बावजूद पकड़े जाने पूरा गैंग नेस्तनाबूत क्यों नहीं हुआ? इसका मतलब पुलिस ने कार्रवाई ठीक से नहीं की। उन्होंने कहा कि यदि कोई शांतिपूर्ण तरीके से कहीं प्रदर्शन करे तो पुलिस उसके ऊपर तो लाठियां चलाती हैं और जो गैंगस्टर, अपराधी हरियाणा के व्यापारियों को, आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। उनके ऊपर पुलिस की सख्ती कहां चली जाती है। आम आदमी पार्टी इसको लेकर चिंतित है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की हालत लगातार बद से बदतर होती जा रही है। प्रति दिन एक हत्या, 2-3 दुष्कर्म हो रहे हैं और अब नए तरीका का कल्चर गैंगबाजी जैसी फिर से शुरू हो रहा है जो लगभग खत्म हो चुका था।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सीताराम हलवाई के परिवार के साथ खड़ी है, हम किसी भी तरीके की मदद के लिए तैयार हैं। प्रशासन ने इनसे दो दिन का समय मांगा है यदि दो दिन में कार्रवाई नहीं कर पाते तो आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती से इनके साथ खड़े हैं। किसी भी हालत में इनकी आवाज नहीं दबने देंगे। ये जो हरियाणा में खौफ का माहौल बनाना चाहते हैं, हमें अपना सीना आगे करना पड़ा तो कर देंगे लेकिन हरियाणा में ऐसा माहौल नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा हरियाणा सरकार और पुलिस सुनिश्चित करे कि हरियाणा के व्यापारी खुल कर राहत की सांस ले सके और अपना काम कर सकें ऐसा वातावरण व्यापारियों को मिलना चाहिए। नहीं तो आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।

वहीं, पीड़ित कंवर भान ने बताया कि इस घटना से पूरी मार्केट का काम प्रभावित हुआ है और आसपास के सभी व्यापारियों में डर का माहौल है। उन्होंने बताया कि मेरी दुकान ऐसी जगह पर है जहां बहुत सी दुकानें हैं और खुली रहती है। इसके बावजूद अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो इस घटना को अंजाम देने में जरा सा भी नहीं घबराए।

The post पुलिस ने 48 घंटे में अपराधियों को नहीं पकड़ा तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरेगी: अनुराग ढांडा appeared first on Ad Event Media.

CM मान और केजरीवाल का पटियाला दौरा आज, अस्पतालों के लिए किए 550 करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च
पंजाब सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पटियाला में 550 करोड़ रुपये से अस्पतालों को अपग्रेड करने के लिए प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इसके चलते थापर कॉलेज में बने हेलीपैड पर सीएम मान और केजरीवाल का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ, इसके बाद वो माता कौशल्या सरकारी अस्पताल में पहुंचे। राज्य के सरकारी अस्पतालों के नवीनीकरण के लिए प्रोजेक्ट को लॉन्च करने के साथ उन्होंने संगरूर रोड पर स्थित पोलो ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया।

सीएम मान और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के दौरे के चलते थापर कॉलेज के मेन गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। सीएम मान ने अस्पतालों की तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है।

आने वाले समय में 80 फीसदी अस्पताल होंगे अपग्रेड: सीएम मान

माता कौशल्या जिला अस्पताल पटियाला में एक नए आपातकालीन और बाल चिकित्सा वार्ड के उद्घाटन पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमने जो स्वास्थ्य गारंटी दी थी, उसके तहत हमने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक के मॉडल पर पंजाब में आम आदमी क्लीनिक बनाए। पंजाब में 664 आम आदमी क्लिनिक कार्यरत हैं। अब हम जिला अस्पतालों और पीएचसी केंद्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमने 550 करोड़ रुपये की एक परियोजना शुरू की है। हमने दिल्ली मॉडल को संशोधित किया और इसे पंजाब में लागू किया। आने वाले 6-7 महीनों में पंजाब के 80% अस्पताल अपग्रेड, आधुनिक और अपडेट हो जाएंगे।

फर्स्ट स्टेज के 40 जिला अस्पतालों को बदलने की योजना: केजरीवाल

वहीं, नए आपातकालीन और बाल चिकित्सा वार्ड के उद्घाटन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी की तबीयत ठीक नहीं है, तो सभी इलाज, परीक्षण, दवाएं, ऑपरेशन सब कुछ मुफ्त होगा। अंत में इस साल पंजाब में करीब 600 ‘मोहल्ला क्लिनिक’ बनाए गए। अब फोकस दूसरे और तीसरे स्तर के अस्पतालों पर है। अस्पतालों का नवीनीकरण हो रहा है, वहां सब कुछ मुफ्त होगा। 3 करोड़ पंजाबी ‘स्वास्थ्य चक्र’ प्राप्त कर रहे हैं, हम 550 करोड़ रुपये खर्च करके चरण 1 में 40 जिला अस्पतालों को बदलने की योजना बना रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पटियाला के माता कौशल्या सरकारी अस्पताल पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल का जायजा लेते हुए वहां मौजूद मरीजों के परिजनों से सुविधाओं संबंधी जानकारी भी ली। इस मौके मुख्यमंत्री भगवंत मान, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद रहे।

550 करोड़ की लागत से पंजाब के अस्पतालों का अपग्रेडेशन

पंजाब सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘आज पंजाब के लोगों के लिए खास दिन है… आज से हम अपनी स्वास्थ्य क्रांति की गारंटी को और बढ़ाते हुए 550 करोड़ की लागत से पंजाब के अस्पतालों को अपग्रेड करने का अभियान शुरू कर रहे हैं। जिसकी शुरुआत मैंने और हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की थी। हम पुनर्निर्मित माता कौशल्या अस्पताल, पटियाला पंजाब के लोगों को समर्पित करेंगे। अस्पताल से कुछ तस्वीरें आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं।’

The post  CM मान और केजरीवाल का पटियाला दौरा आज, अस्पतालों के लिए किए 550 करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च appeared first on Ad Event Media.