Aam Aadmi Party's Lok Sabha candidate Dr. Sushil Gupta visited the villages and wards of Radaur Archives - Ad Event Media

इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने रादौर के गांवों और वार्डों में किया दौरा
इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि दो सिटिंग मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया गया हो: डॉ. सुशील गुप्ता

लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वोट करे जनता: डॉ. सुशील गुप्ता

प्रधानमंत्री मोदी ने जिसको कोयला चोर बताया, आज उसी को कोहिनूर बताया जा रहा : डॉ. सुशील गुप्ता

कोयला चोर कहने वाली पार्टी को नवीन जिंदल ने 200 करोड़ रुपए दिए : डॉ. सुशील गुप्ता

हरियाणा के गांवों में भाजपा उम्मीदवारों को घुसने नहीं दिया जा रहा: डॉ. सुशील गुप्ता

रादौर/यमुनानगर, 05 अप्रैल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने रादौर विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा की। उनके साथ विधायक बिशन लाल सैनी, उनके पुत्र विशाल सैनी, अर्जुन सिंह धौरंग, रणधीर अलीपुरा, अनिल पंजेटा, सतीश सांगवान, शिव दास, अमरजीत शर्मा, संग्राम राणा, उमेश बुबका, राजकुमार खुर्दबन और जयकिशन शर्मा मौजूद रहे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने अपनी चुनावी यात्रा गांव घेसपुर से शुरू की। इसके बाद वे गांव खुर्दबन में लोगों से मिले। वहां से गांव पोटली में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद गांव भगवानपुर में पहुंचे। यहां से गांव धोलरा, सांगीपुर, बापौली, बुबका और रादौर के वार्ड नंबर 9 और 10 में पहुंचकर लोगों को संबोधित किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया और “इंडिया” गठबंधन को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए ही इंडिया गठबंधन बना है। भाजपा देश को तानाशाही के रास्ते पर ले जाना चाहती है। मैं जनता से अपील करता हूं कि इस ऐतिहासिक चुनाव में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए ही करें वोट। आजाद हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि दो सिटिंग मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया गया हो। भाजपा ने चुनाव प्रचार से दूर रखने के लिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। लेकिन केजरीवाल ने कह दिया कि जो करना है कर लो, न झुकूंगा, न टुटूंगा और न बिकुंगा।

उन्होंने कहा कि जब से इंडिया गंठबंधन कुरुक्षेत्र से चुनाव प्रचार में उतरा है, तब से हम कुरुक्षेत्र के गांव गांव में जा रहे हैं। सभी गांव में भाजपा के प्रति रोष देखने को मिल रहा है। कुछ लोगों ने पोस्टर लगा रखे हैं कि इस गांव में भाजपा वालों की एंट्री नहीं है। इस माहौल के देखते हुए भाजपा के नेता टिकट लेने को तैयार नहीं थे, क्योंकि वह जानते हैं कि यदि भाजपा की टिकट ली तो उनका गांवों में घुसना मुश्किल हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा को व्यक्ति चुनाव लड़ने के लिए नहीं मिल रहे थे तो भाजपा ने पैराशूट से दूसरी पार्टियों के उम्मीदवार लाकर चुनाव मैदान में उतारा। जिस व्यक्ति को देश के प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने लुटेरा कहा और 1 लाख 86 हजार करोड़ रुपए का कोयला चोर बताया था। आज उसी व्यक्ति को भाजपा अपना कोहिनूर बता रही है। जिस वजह से भाजपा में अंदरुनी कलह है और भाजपा के कार्यकर्ता उस व्यक्ति का बायकोट कर रहे हैं। भाजपा को कार्यकर्ता कह रहे हैं कि जिस व्यक्ति को हमने कोयला चोर कहा था आज उसको कोहिनूर कैसे कह सकते हैं और उसके लिए वोट कैसे मांगें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के गांवों में भाजपा के उम्मीदवारों का विरोध किया जा रहा है। क्योंकि कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता भाजपा की असलियत समझ चुकी है। जनता के सामने भाजपा को दोहरा चरित्र पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल भाजपा की वाशिंग मशीन में धुल गए है अब वो कोयला चोर नहीं कोहिनूर हो चुके हैं। नवीन जिंदल जवाब दे कि उसकी कंपनी ने 200 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड क्यों खरीदे। नवीन जिंदल ने 200 करोड़ रुपए उस पार्टी को दिए जो उन्हें चोर कहते थे। उन 200 करोड़ रुपए के बदले में नवीन जिंदल को स्टील और माइनिंग का सरकारी ठेका मिला। इसका जवाब भी दें कि क्या वो भ्रष्टाचार के रुपए थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक तरह से वसूली गैंग का काम कर रही है। भाजपा नवीन जिंदल को ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर यहां चुनाव में लाए हैं। नवीन जिंदल जानते हैं कि इस बार कुरुक्षेत्र से उनकी जमानत जब होने वाली है। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल को दो विकल्प दिए गए थे कि या तो यहां से चुनाव लड़ो या जेल जाओ। इसकी सच्चाई नवीन जिंदल ही जानते हैं। अब देश प्रदेश और कुरुक्षेत्र की जनता समझ रही है कि भाजपा किस प्रकार चंदे का धंधा चला रही है। भ्रष्टाचारी लोग भाजपा को दलाली देते हैं और पूरे देश में आराम से चोरी करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस इलेक्टोरल बॉन्ड की चोरी को उजागर करके देश के सामने ला दिया है।

उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टचारी भाजपा के हिसाब से काम करेगा उसको लोकसभा और राज्यसभा की टिकट मिलगी और जो ईमानदारी से भाजपा के खिलाफ आवाज उठाएगा उसको जेल मिलेगी, यही भाजपा को पैटर्न है। हरियाणा में खुलेआम व्यापारियों पर गोलियां चलाई जा रही हैं और उनसे पर्ची फेंककर फिरौती मांगी जा रही है। यदि पूर्व सीएम खट्टर ने व्यापारियों की सुरक्षा की होती तो आज सीएम खट्‌टर को वोट के लिए करनाल में झोली नहीं पसारनी पड़ती। अब देश और प्रदेश की जनता भाजपा से पूरा हिसाब लेगी। हरियाणा में इंडिया गठबंधन भाजपा का 10-0 से सूपड़ा साफ करेगा।

The post इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने रादौर के गांवों और वार्डों में किया दौरा appeared first on Ad Event Media.