#aajkikhabar Archives - Ad Event Media

NEET PG 2023: शुरू होने वाली है नीट पीजी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, स्थगित करने की है मांग
NEET PG 2023: आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा पोस्ट-ग्रेजुएशन लेवल को डिग्री (एमडी, एमएस) और डिप्लोमा कोर्सेस में वर्ष 2023-24 के दौरान एडमिशन हेतु उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा नीट पीजी 2023 के आयोजन को निर्धारित तारीख 5 मार्च से दो-तीन माह के लिए आगे बढ़ाए जाने की मांग वाली उच्चतम न्यायालय में दायर एक याचिका पर आज, 27 फरवरी को फिर से सुनवाई होनी है। नीट पीजी 2023 के लिए आवेदन किए कुछ उम्मीदवारों द्वारा दायर इस याचिका में कहा गया है कि एग्जाम को मई या जून के अंत तक के लिए टाल दिया जाए।

NEET PG 2023: 24 फरवरी को भी हुई थी सुनवाई

नीट पीजी 2023 को स्थगित किए जाने की मांग वाली याचिका पर इससे पहले 24 फरवरी 2023 को भी सुनवाई हुई थी। मामले की सुनवाई कर रही उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों न्यायमूर्ति एस. रवींद्र भट्ट और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त की खण्डपीठ ने NBEMS को निर्देश दिए थे कि मांगी गई सूचनाओं और उम्मीदवारों के समाधान के साथ अपना पक्ष रखे। इसके बाद सुनवाई को सोमवार, 27 फरवरी तक के लिए टाल दिया गया था।

बता दें कि NBEMS ने नीट पीजी 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया द्वारा 27 जनवरी तक संचालित की थी। हालांकि, सरकार द्वारा अनिवार्य इंटर्नशिप के लिए कट-ऑफ डेट को आगे बढ़ाए जाने के कारण एनबीईएम ने उम्मीदवारों को 9 से 12 फरवरी तक एक बार फिर से आवेदन का मौका दिया था। इसके बाद अब परीक्षा का आयोजन 5 मार्च को किया जाना है, जिसके लिए नीट पीजी 2023 एडमिट कार्ड का भी इंतजार उम्मीदवारों को है।

The post NEET PG 2023: शुरू होने वाली है नीट पीजी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, स्थगित करने की है मांग appeared first on Ad Event Media.

Rule Change: एक मार्च से होने जा रहे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
नई दिल्ली, फरवरी का महीना समाप्त होने में दो दिन से भी कम समय रह गया है। इसके बाद मार्च आने वाला है और हर महीने शुरुआत में सरकार की ओर से कुछ नियमों में बदलाव किया जाता है, जिसका सीधा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इस बार भी 2000 रुपये का नोट, एलपीजी की कीमत और ट्रेनों के टाइम टेबल में अहम बदलाव होने वाले हैं। आइए जानते हैं, अपनी रिपोर्ट में…

2000 रुपये का नोट

एक मार्च से इंडियन बैंक के एटीएम से ग्राहकों को 2,000 रुपये का नोट नहीं मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को बैंक की ब्रांच में जाना होगा। बैंक ने अपने इस निर्णय के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि ग्राहक एटीएम से 2,000 का नोट निकालने के बाद ब्रांच में आकर उसका फुटकर लेते हैं। इसे रोकने के लिए ये फैसला लिया है।

एलपीजी की कीमत

तेल वितरक कंपनियों की ओर से हर महीने की शुरुआत में एलपीजी के दामों में बदलाव किया जाता है। हालांकि पिछले बार इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा समय में 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1053 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये, मुंबई में 1052.50 और चेन्नई में 1068.50 रुपये है।

कई स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत

मार्च में होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक मार्च से कई स्पेशल ट्रेनों को शुरू करने का ऐलान किया है। इससे महानगरों में काम वाले लोगों अपने घर जाने में काफी सुविधा होगी। बता दें, रेलवे ने विभिन्न रूटों स्पेशल ट्रेनें पर चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें दिल्ली, मध्य प्रदेश, मुंबई समेत कई रूटों के बीच चलेंगी। इसमें कुछ ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों का परिचालन एक मार्च 2023 से होगा।

बैंक हॉलिडे

मार्च के महीने में होली और नवरात्रि जैसे कई प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं। इस कारण बैंक मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में अगर बैंक से जुड़ा कोई कार्य लंबे समय से टालते आ रहे हैं, तो उसे तुरंत निपटा कर लें।

The post Rule Change: एक मार्च से होने जा रहे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर होगा सीधा असर appeared first on Ad Event Media.

मुख्यमंत्री ने सुनाया संस्मरण – मॉरीशस में लोगों के घरों में है रामचरित मानस, वे भी करते हैं विरासत का सम्मान
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सदन में समाजवादी पार्टी पर खूब तंज कसा। रामचरित मानस पर चल रहे विवाद पर योगी आदित्यनाथ मुखर हुए। उन्होंने अनेक उदाहरण के जरिए अपने आध्यात्मिक पहलुओं को उजागर किया और समृद्धशाली यूपी पर गौरव की अनुभूति भी कराई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयानों व उदाहरणों से समाजवादी पार्टी पर खूब प्रहार किया। सीएम ने साफ कहा कि शूद्र का आशय जाति से नहीं, श्रमिक वर्ग है। संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर भी कह चुके हैं कि दलित समाज को शूद्र न बोलो।

सीएम ने रामचरित मानस के सुंदरकांड की चौपाई सुनाई…. बोले-कि यह प्रसंग तब आता है, जब भगवान राम लंका जाने के लिए समुद्र से तीन दिन तक रास्ता मांगते हैं, तब बोलते हैं.. भय बिन होय न प्रीत.. लक्ष्मण जी प्रभु श्रीराम को धनुषबाण देते हैं। भगवान राम तीर का सम्मान करके समुद्र को चेतावनी देते हैं तो समुद्र खड़ा होकर कहता है। तब यह पंक्ति है…

प्रभु भल कीन्ह मोहि सिख दीन्ही, मरजादा पुनि तुम्हारी कीन्ही।

ढोल गंवार शूद्र पशु नारी, सकल ताड़न के अधिकारी

सीएम ने कहा कि ढोल वाद्ययंत्र है, गंवार से आशय अशिक्षित से है, शूद्र का आशय श्रमिक वर्ग से है, किसी जाति विशेष से नहीं। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर भी कह चुके हैं कि दलित समाज को शूद्र न बोलो। यह भी पता है कि आपने बाबा साहेब के प्रति क्या व्यवहार किया। उनके नाम पर बनी संस्थाओं का नाम बदल दिया। आपने तो घोषणा भी की थी कि हम आएंगे तो बाबा साहेब के स्मारकों को हटाकर टेंट हाउस-मैरिज हॉल खोल देंगे। आप सामाजिक न्याय की बात करते हैं। नारी का अर्थ-नारीशक्ति से है। मध्यकाल में जब यह रचा गया तो महिलाओं की स्थिति क्या थी, किसी से छिपा नहीं है। बाल विवाह जैसी विकृतियां भी उस समय ही पनपी थी। सीएम ने कहा कि रामचरित मानस अवधी में रची गई। अवधी का वाक्य है.. भया एतने देर से ताड़त रहा, यहां ताड़त का अर्थ देखने से है। सीएम ने बताया कि संत तुलसीदास का जन्म चित्रकूट के राजापुर गांव में हुआ था। बुंदेलखंड के परिप्रेक्ष्य में देखेंगे तो वाक्य है… भइया मोरे लड़िकन को ताड़े रखियो यानी देखभाल करते रहो। संरक्षण करके शिक्षित-प्रशिक्षित करो, लेकिन सपा का कार्यालय संत तुलसीदास के खिलाफ अभियान चलाकर मानस जैसे पावन ग्रंथ का अपमान कर रहा है।

हम जीआईएस के जरिए यूपी को समृद्ध करने में लगे थे, तब इन लोगों ने नया शिगूफा छोड़ने का प्रयास किया

सीएम ने कहा कि जब हमारे मंत्रिसमूह के सदस्य जीआईएस के लिए देश-विदेश जाकर यूपी की समृद्धि का मार्ग तय करने लगे, तब इन लोगों ने जानबूझकर मध्यकालीन के प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथ रामचरित मानस व तुलसीदास को लेकर नया शिगूफा छेड़ने का प्रयास किया। संत तुलसीदास ने जिस काल खंड में रामचरित मानस की रचना की, तब उन जैसे साधक-संत को सत्ता (अकबर) का बुलावा आया था। तब तुलसीदास ने ‘हम चाकर रघुवीर के, पटव लिखो दरबार, तुलसी अब का होइहे नर के मनसबदार’ कहकर अच्छा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे एक ही राजा हैं, वह राम हैं। राम के अलावा मैं किसी को राजा नहीं मानता हूं। रामलीलाओं का प्रचलन स्वामी तुलसीदास की देन है। इसी के माध्यम से मध्यकाल में तुलसीदास ने समाज को एकजुट किया था। तुलसीदास ने कहा था कि बोलो-राजा रामचंद्र की जय।

यह लोग पूरे समाज को अपमानित करना चाहते हैं

सीएम ने कहा कि कुछ लोगों ने तुलसीदास का अपमान व रामचरित मानस को फाड़ने का प्रयास किया। यह कृत्य किसी अन्य मजहब के साथ हुआ होता तो क्या स्थिति होती। जिसकी मर्जी आए, वह हिंदुओं का अपमान कर ले, अपने अनुरूप शास्त्रों की विवेचना कर ले। सीएम ने सपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आप पूरे समाज को अपमानित करना चाहते हैं।

मॉरीशस में भी लोगों के घरों में श्रद्धा का केंद्र है रामचरित मानस

सीएम ने संस्मरण सुनाया कि मैं प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम में मॉरीशस गया था। पूर्वी यूपी व बिहार से पौने दो सौ वर्ष पहले जो लोग गिरमिटिया मजदूर बनाकर वहां गए थे। आज वे लोग अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्षों के रूप में हैं। मैंने उन लोगों से पूछा कि आपके पूर्वज कोई चीज विरासत में लाए हों, ऐसा कुछ बचा है। तब उन्होंने बताया कि हमारे घर में रामचरित मानस का गुटका है। मैंने पूछा कि क्या आप उसे पढ़ना जानते हैं,  उन्होंने कहा कि नहीं, लेकिन विरासत में जो सीखा है, उसे याद रखते हैं।

आप देश-दुनिया के 100 करोड़ हिंदुओं को अपमानित कर रहे हैं

सीएम ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि गौरव की अनुभूति होनी चाहिए कि यूपी राम और श्रीकृष्ण की धरती है, गंगा-यमुना और संगम की धऱती है। यूपी की धरती पर रामचरित मानस और वाल्मीकि रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ रचे गए। आप उसे जलाकर देश-दुनिया के 100 करोड़ हिंदुओं को अपमानित कर रहे हैं। ऐसी अराजकता को कोई कैसे स्वीकार कर सकता है। मुझे एक पंक्ति याद आती है… जाके प्रभु दारुण दुख दीन्हा, ताके मति पहले हर लीन्हा…।

सीएम ने अटल जी की भी लाइनें सुनाईं

अटल जी ने इस संबंध में बहुत अच्छी बात कही थी कि

हिंदू तन मन, हिंदू जीवन, रग-रग हिंदू मेरा परिचय

हिंदू कहने में शरमाते, दूध लजाते लाज न आती

घोर पतन है, अपनी मां को मां कहने में फटती छाती।।

जिसने रक्त पिला कर पाला, क्षण भर उसका भेष निहारो,

उसकी खूनी मांग निहारो, बिखरे-बिखरे केश निहारो।।

जब तक दुशासन है, वेणी कैसे बंध पाएगी,

कोटि-कोटि संतति है, मां की लाज न लुट पाएगी।

The post मुख्यमंत्री ने सुनाया संस्मरण – मॉरीशस में लोगों के घरों में है रामचरित मानस, वे भी करते हैं विरासत का सम्मान appeared first on Ad Event Media.

Ayodhya: अनियंत्रित होकर भीड़ में घुसी पिकअप, हादसे में चार की मौत, एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से कोहराम
लखनऊ

अयोध्या की रुदौली कोतवाली में हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। अनियंत्रित पिकअप भीड़ में घुस गई। एक ही गांव के चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया।

विस्तार

अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली के भेलसर पुलिस चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित ग्राम मुजफ्फरपुर गांव के निकट टाटी बाबा मंदिर के पास डिटर्जेंट पाउडर बेच रहे बाइक सवार सेल्समैन को पीछे से तेज रफ्तार आ रही अनियंत्रित पिकअप (छोटाहाथी) ने जोरदार टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना से राष्ट्रीय मार्ग पर अफरातफरी का माहौल बन गया। चीख पुकार सुनते ही ग्रामीण इकठ्ठा होकर पलटी हुई पिकअप के नीचे दबे लोगों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और इसकी सूचना रुदौली कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी द्रवेश द्विवेदी अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गंभीर रुप से घायल महिला को एनएचआई की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। पिकअप को राष्ट्रीय मार्ग से हटवाकर भेलसर चौकी लाया गया।

गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े 8 बजे अपनी बाइक प्लैटिना पर सवार होकर एक सेल्समैन रोज की भांति डिटर्जेंट पाउडर बेचने के लिए मुजफ्फरपुर गांव के सामने मार्ग के किनारे बाइक खड़ी कर एकत्र ग्रामीणों के हाथ पाउडर भेज रहा था। इसी दौरान अयोध्या की ओर से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने अनियंत्रित होकर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

घटना में बाइक सवार डिटर्जेंट पाउडर सेल्समैन अब्दुल बारी पुत्र अब्दुल हसन निवासी चंदी भानपुर थाना तंबौर जिला सीतापुर सहित डिटर्जेंट पाउडर खरीद रही सुरती (19) पुत्री बसंत लाल, जातिरा (42) पुत्री राम दुलारे निवासी जगदीशपुर मजरे फेलसंडा थाना कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि हर्षमान (03) पुत्र तिलकरामनिवासी जगदीशपुर मुजफ्फरपुर थाना कोतवाली रुदौली की हालत गंभीर होने पर एम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली भेजा गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल अनुपा (23) पत्नी अनिल निषाद गंभीर रुप से घायल हो गई जिन्हें पुलिस ने एनएचआई की एम्बुलेंस से आनन फानन जिला अस्पताल भिजवाया।

रुदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में दो महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया गया है। घटना लगभग सुबह साढ़े 8 बजे की हैं। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिली हैं। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा हैं।

The post Ayodhya: अनियंत्रित होकर भीड़ में घुसी पिकअप, हादसे में चार की मौत, एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से कोहराम appeared first on Ad Event Media.

बिहार: पार्किंग को लेकर हुए विवाद के दौरान चली 50 राउंड गोली, 2 की मौत
वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बच्चा राय समेत 8 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

पटना: बिहार के पटना के जेठुली गांव में दो गुटों में जबरदस्त गोलीबारी हुई. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. ये विवाद गाड़ी खड़ी करने को लेकर गांव के ही दो दबंगों के बीच शुरू हुआ. इस दौरान एक गुट जेठुली पंचायत की मुखिया के पति बच्चा राय का था. वहीं दूसरा चनारिक राय का था. जिन दो लोगों की मौत हुई है, वे चनारिक राय के पड़ोसी हैं. जबकि इस गोलीबारी में चनारिक राय और उसके दो साथी घायल हो गए.

घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इन दोनों गुटों के बीच एक ज़मीन को लेकर लंबे वक़्त से लड़ाई चल रही है. जिसपर अभी बच्चा राय का क़ब्ज़ा है. कल जब उस ज़मीन के पास चनारिक राय ने अपनी गाड़ी खड़ी की तो ये विवाद शुरू हो गया.

बच्चा राय, उसके भाई उमेश राय और उनके समर्थकों ने जमकर गोलीबारी की. कम से कम  50 राउंड फायरिंग इस दौरान की गई. जिसमें दो की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद गुस्साए गांववालों ने उमेश राय के घर में आग लगा दी. घंटों की मेहनत के बाद आग पर क़ाबू पाया गया.

वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बच्चा राय समेत 8 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है. फिलहाल मामले की तफ़्तीश जारी है. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

The post बिहार: पार्किंग को लेकर हुए विवाद के दौरान चली 50 राउंड गोली, 2 की मौत appeared first on Ad Event Media.