aaj ki bhavishyavaani Archives - Ad Event Media

18 मार्च 2026 का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कामकाज के लिहाज से थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। काम का दबाव अधिक रहेगा और कुछ विरोधी आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन समझदारी से आप स्थितियों को संभाल लेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का अवसर भी मिल सकता है। यदि आप अपने कामों को योजना बनाकर करेंगे, तो सभी कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे घर का माहौल और भी आनंदमय हो जाएगा। किसी पुरानी गलती से आपको एक महत्वपूर्ण सीख मिलेगी। समाज में आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें और किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें। आपके रहन-सहन के स्तर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिल सकता है। जो लोग नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने के भी संकेत हैं। काम की व्यस्तता के बावजूद आप परिवार के लिए समय निकालेंगे और उनके मन की बात समझने का प्रयास करेंगे।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। हालांकि पार्टनरशिप में नया व्यवसाय शुरू करने से फिलहाल बचना ही बेहतर रहेगा। यदि आप किसी सरकारी योजना में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस आने की संभावना कम नजर आ रही है। पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बढ़ सकती है।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ समय बिताएंगे और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी लेंगे। राजनीति या किसी सामाजिक मामले से जुड़ी उलझन आज सुलझ सकती है। अपने कामों को धैर्य और संयम के साथ पूरा करने की कोशिश करें। मित्रों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। परिवार के साथ किसी मांगलिक या शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए अच्छा खासा खर्च भी करना पड़ सकता है।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ लेकर आ सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा और यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे समय रहते पूरा करने का प्रयास करें। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होती नजर आएंगी। संतान पढ़ाई के लिए किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकती है। माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा, जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।

तुला राशि
आज का दिन आपकी आय में वृद्धि कराने वाला रहेगा। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने भविष्य की योजनाओं पर भी ध्यान देंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं और सफलता के लिए प्रयास करेंगे। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। कुछ नए लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर सहमति बनने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। यदि किसी समस्या को लेकर आप लंबे समय से परेशान थे, तो उसका समाधान मिलने की संभावना है। मन में चल रही उलझनों को दूर करने के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि किसी बात को लेकर हल्की कहासुनी भी हो सकती है।

धनु राशि
आज का दिन लेन-देन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नई नौकरी मिलने की संभावना भी बन रही है। आप अपने बॉस से किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई रुकी हुई डील भी फाइनल हो सकती है।

मकर राशि
आज पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का अवसर मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे उन्हें परीक्षा में सफलता मिल सकती है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, उन्हें भी अच्छी सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि
आज आपको अपनी जरूरतों के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। दिखावे और अनावश्यक खर्चों से दूर रहें। आप संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक मामलों को आपसी बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है। मित्रों के साथ समय बिताकर आपको सुकून मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और घर का माहौल भी आनंदमय रहेगा। एक के बाद एक अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती है। किसी नए कार्य में आपकी रुचि जागृत होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और धन से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा और भाई-बहनों के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।

The post 18 मार्च 2026 का राशिफल appeared first on Ad Event Media.

13 जनवरी 2026 का राशिफल
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय से निभाएंगे, लेकिन आपका किसी की बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जो जातक किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी, तभी उनका वह काम पूरा हो सकेगा।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आप किसी बात को लेकर तर्क-वितर्क में न पड़ें। आप नई प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बनाएंगे, जिसके लिए आप कोई लोन भी ले सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए सामाजिक पद-प्रतिष्ठा को बढाने वाला रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपकी खुशियां बढे़गी और आप अपने पिताजी की शारीरिक समस्याओं को लेकर टेंशन में आ सकते हैं। यदि आप कहीं घूमने-फिरने जा रहे हैं, तो वहां आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आज आपका मन परेशान रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। माता-पिता के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। संतान का किसी परिक्षा के परिणाम आ सकते हैं। नौकरी में आपको अपने कामों पर पूरी खास जगह बनाये रखने की आवश्यकता है, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी कमाई को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे, लेकिन किसी काम को लेकर आपको कानून के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। सिंगल लोगों के अपने साथी से मुलाकात होगी। आपका बिजनेस से संबंधित कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसे भी आप पूरा करने की कोशिश करेंगे।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा और आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी भी रहेगी, लेकिन फिर भी आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। किसी नए वाहन की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सावधानी बरतनी होगी।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: आसमानी
आज आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ आप कुछ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जा सकता है। आप अपने जीवनसाथी के मनमाने व्यवहार को लेकर पहचान रहेंगे। घूमने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतनी होगी।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम मेरे काम में डालने से बचने के लिए रहेगा। बिजनेस में आप किसी तकनीकी समस्या के कारण परेशान रहेंगे। आपको कोई फैसला किसी के कहने में आकर नहीं लेना है और किसी काम को लेकर पार्टनरशिप कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप दिल से लोगों को भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है। जिससे काम आगे के लिए लटक सकते हैं। आप अपने घर के कामों में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे, लेकिन आपके आलस के चक्कर में समस्या बढ़ेंगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा और आप किसी से कोई बात बहुत सोच विचारकर करें, क्योंकि आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आने की संभावना बहुत कम है।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। कोई नया मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आपके कुछ नए किए गये प्रयास बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी की किसी बात को लेकर लापरवाही करेंगे, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं और आप अपनी वाणी पर संयम रखें। यदि आपका धन फंसा हुआ था, तो आपको धन के मिलने के संभावना भी अधिक है।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको काम को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है और आपके अंदर एनर्जी रहने से अपने कामों को सोच-समझकर करें। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल बना रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपनी संतान से किए हुए बातें को पूरा करने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने की कोशिश करेंगे।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप थोड़ा सोच-समझकर कामों में आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को काम को लेकर आज बड़े नेता से मिल सकते हैं। आपको अपनी समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिले

The post 13 जनवरी 2026 का राशिफल appeared first on Ad Event Media.

04 दिसंबर 2025 का राशिफल
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। विद्यार्थियों की नया कोर्स करने की इच्छा जागृत होगी। आपकी किसी बात से आज परिवार में सदस्य नाराज हो सकते हैं। आप अपने बिजनेस को लेकर पार्टनरशिप कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी, तो उसके लिए आपको अपने पिताजी से बातचीत करके जाना बेहतर रहेगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आप जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा। कामकाज के सिलसिले में आप कभी बाहर जा सकते हैं। बिजनेस में यदि कुछ उतार-चढ़ाव लगे हुए थे, तो आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि फिर भी आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग करेंगे। भाई- बहनों से आपकी खूब पटेगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी कामों में काफी रुचि रहेगी और प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रति समर्पित नजर आएंगे। आपके पास काम अधिक रहने से आपको थकान का अनुभव होगा। आप परिवार में सदस्यों से पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आज आपकी किसी बात को लकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप किसी से उधार का लेनदेन ना करें। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। आपने यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की थी, तो वह आपके लिए अच्छे रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से सलाह ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपके जीवनसाथी पर आशीर्वाद भी भरपूर रहेगा। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा, लेकिन दोस्तों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपको समस्या दे सकता है। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए अधूरे कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी मेहनत भी भरपूर रहेगी। आपको काम को लेकर कहीं यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में आप कोई काम थोड़ा सोच समझकर करें और छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई-झगड़े में ना पड़ें। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव पसंद आएंगे। आपके प्रमोशन की बात भी कर सकते हैं। आप शेयर मार्केट में भी इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग करेंगे।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए रहेगा। आपके मन में नई-नई चीजों को लेकर आकर्षण रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी भगवान की भक्ति में काफी रुचि रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आपको अपने पिताजी की बातों को इग्नोर करने से बचना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: बैंगनी
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी सेहत में लापरवाही आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। यदि आपको कामों में कुछ अड़चनें आ रही थी, तो वह भी समस्या दे सकती हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकते हैं। आज आप अपने कामों को लेकर किसी अजनबी से सलाह मशवरा न करें। परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको काम को लेकर यात्राएं लगी रहेंगी। किसी धार्मिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होंगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। विद्यार्थियों पढ़ाई-लिखाई को लेकर कुछ लापरवाही कर सकते हैं।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए सावधानी से काम करने के लिए रहेगा। आपको धैर्य और संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपनी जरूरत के खर्चों पर पूरा ध्यान देंगे। आप मौज-मस्ती के मूड में लगे रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपसी लड़ाई झगड़े भी दूर होंगे। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलें।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की शुरुआत कर सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी धन को लेकर खटपट हो सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में उनके साथी की मुलाकात होगी।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको अपने सहयोगियों की भावनाओं का सम्मान करना होगा, इसलिए किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें बुरे लगे और आप समय का सदुपयोग करें, क्योंकि लापरवाही के कारण आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको किसी नए काम में थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा होगा।

The post 04 दिसंबर 2025 का राशिफल appeared first on Ad Event Media.

5 नवंबर 2025 का राशिफल
मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही

राशि स्वामी: मंगल

शुभ रंग: लाल

आज आपको अपने कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। सरकारी कामों को लेकर यदि आपका कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आपको कुछ अच्छे वकील से बातचीत करने की आवश्यकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। यदि आप कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है।

वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ रंग: हरा

आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, लेकिन आप संतान की फरमाइश पर यदि कोई काम करें, तो उसमें आपको थोड़ा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको ध्यान रखना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे।

मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु

राशि स्वामी: बुध

शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए बिजनेस में बढ़िया रहने वाला है। मित्रों और करीबियों का साथ आपको मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी बात को लेकर माताजी परेशान रहेंगी। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें।

कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक

राशि स्वामी: चंद्र

शुभ रंग: पीला

आज आपकी राजनीति में अच्छी छाप रहेगी। शासन और सस्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपने प्रशासनिक कार्यों पर पूरा ध्यान देना होगा। खर्चों को लेकर आप नियंत्रण बनाकर रखें। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही कोई बड़ी मुश्किल बन सकती है।

सिंह राशि (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी

राशि स्वामी: सूर्य

शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने निजी मामलों को मिल बैठकर निपटाना बेहतर रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। परिवार में आपको कोई जिम्मेदारी सोच समझकर डालनी होगी। संतान पढ़ाई-लिखाई को लेकर कहीं बाहर जा सकती हैं और आपके बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए काम भी आसानी से पूरे होंगे।

कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती

राशि स्वामी: बुध

शुभ रंग: हरा

आज आप अपने कामों को लेकर धैर्य और संयम बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में भी काम को लेकर ज्यादा परेशान ना हो और उसे तसल्ली से निपटाने की कोशिश करें। आपके बॉस के साथ आपके रिश्ते थोड़ा खराब हो सकते है, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। किसी काम में उसके नीति-नियमों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।

तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में बढ़िया रहने वाला है। स्थायित्व की भावना आपके मन में रहेगी। आपको अपने आवश्यक कार्य को समय से निपटाने की कोशिश करें। आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। आप अपने किसी मित्र से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी।

वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमय

राशि स्वामी: मंगल

शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन राजनीतिक की ओर प्रयास कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। करियर में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना बढे़गा। आप किसी बात को लेकर जिद या अहंकार ना दिखाएं। आप अपनी मेहनत और लगन से कामों को करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप किसी बात को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने रहन-सहन के स्तर में बदलाव लाना होगा।

धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु

राशि स्वामी: गुरु

शुभ रंग: आसमानी

आज आपको भावनाओं में बहकर कोई काम करने से बचना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। सगे संबंधियों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई को लेकर ध्यान थोड़ा डगमगा सकता है, जिससे परीक्षा में उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें।

मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित

राशि स्वामी: ग्रे

शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले और परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपने अपने पिताजी की सेहत को लेकर यदि कोई लापरवाही दिखायी, तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं और संतान के मनमानी व्यवहार को लेकर आपको थोड़ी टेंशन भी रहेगी। यदि आपने आपने शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट किया, तो उससे आपको इतने अच्छे लाभ नहीं मिलेंगे।

कुंभ ( Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी

राशि स्वामी: शनि

शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए साहस में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान दें। भाइयों के साथ आपकी खूब पटेगी और कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आपके किसी मित्र की मदद से पूरा हो सकता है। आप अपने शौक मौज की चीजों के खरीदारी के लिए अच्छा खासा खर्चा करेंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी बिजनेस से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं।

मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आप सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल में खुशनुमा रहेगा और आपको अपने बिजनेस में कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखानी है। पार्टनरशिप में यदि किसी काम की शुरूआत की, तो उसमें आप अपने पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। किसी लड़ाई-झगड़े से दूर ही रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

The post 5 नवंबर 2025 का राशिफल appeared first on Ad Event Media.