78th anniversary Archives - Ad Event Media

कांग्रेस मुख्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ ।
स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम इस मौके पर परंपरागत तरीके से सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में ध्वज वंदन किया गया। तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘‘वन्दे मातरम’’ एवं ‘‘ध्वज गीत’’ से हुई।

ध्वजारोहण के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंग्रेजों के लगभग 200 वर्षों के शासन का अंत कर आज ही के दिन 1947 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू ने राष्ट्रध्वज फहराया। यह आजादी हमें असंख्य कुर्बानियों के बाद मिली है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अगुवाई में स्वतंत्रता आंदोलन में स्वतंत्रा संग्राम के महान नायक चन्द्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान, सुभाषचन्द्र बोस, सरदार बल्लभ भाई पटेल, भगत सिंह, बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेड़कर, खुदीराम बोस, बाल गंगाधर तिलक, लक्ष्मी सहगल, सरोजनी नायडू, अब्दुल गफ्फार खान, रामप्रसाद बिस्मिल, लाला लाजपत राय, मौलाना आजाद, सहित तमाम ज्ञात अज्ञात असंख्य क्रान्तिकारियों के संघर्ष, बलिदान और त्याग के परिणाम स्वरूप हम सभी को आज का दिन देखने को मिला है। कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ी गई आजादी की इस लड़ाई में असंख्य लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। आज के दिन हम उन अमर शहीदों को नमन करते हैं।

श्री राय ने कहा कि आज हमारे देश में पुनः एक बार फिर कुछ फिरकापरस्त ताकतें पनप गई हैं जो देश और समाज को तोड़ने का कुत्सित प्रयास कर रही हैं। लेकिन हमें उसके खिलाफ खडे़ होना है और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में देश के संविधान एवं लोकतंत्र  की रक्षा के लिए पूरी ताकत के साथ संघर्ष करना है।

श्री राय ने कहा कि आजादी के आंदोलन के समय आरएसएस के लोग अंग्रेजों की मुखबिरी करते हुए पेंशनजीवी रहे, उनका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था? उन्होंने कहा कि क्या माफीजीवी बनकर देश के लोगों का साथ न देना, अंग्रेजों के नेतृत्व को स्वीकार करना राष्ट्र धर्म था? ऐसे देश विरोधी ताकतों का डट कर सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि हम लोगों की आज के दिन देश को अक्षुण्य बनाये रखने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा हुआ।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राज बहादुर एवं डॉ0 मसूद अहमद, मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, विधायक सतीश अजमानी, श्री श्याम किशोर शुक्ला एवं अखिलेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, विश्वविजय सिंह, प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रवक्ता अलीमुल्लाह खान, प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष अमित त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, डॉ0 जियराम वर्मा, एड0 कृपाशंकर मिश्रा, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, विक्रम पाण्डेय, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, वीरेन्द्र मदान, अमरनाथ अग्रवाल, संजय दीक्षित, डॉ0 लालती देवी, संपूर्णानंद मिश्रा, आरपी सिंह, अंशू त्रिपाठी, अशोक सिंह, नरेश बाल्मीकि, आसिफ रिजवी, अनीस अंसारी, राजेश सिंह काली, शहाना सिद्दीकी, शीला मिश्रा, सिद्धी श्री, सुशीला शर्मा, अनामिका यादव, डॉ0 रिचा कौशिक शर्मा, प्रज्ञा सिंह, मेहताब जायसी, सुनीता रावत, के0के0 शुक्ला, अयूब सिद्दीकी, अंकित तिवारी, आर्यन मिश्रा, तनवीर फातिमा, सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

The post कांग्रेस मुख्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ । appeared first on Ad Event Media.