6 दिन बाद 30 हजार से कम आए नए मामले Archives - Ad Event Media

6 दिन बाद 30 हजार से कम आए नए मामले, 40% केस सिर्फ केरल में दर्ज
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है. छह दिन बाद 30 हजार से कम कोरोना केस सामने आए हैं. सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 25,072 नए कोरोना केस आए और 389 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. इससे पहले 16 अगस्त को 25,166 मामले आए थे. वहीं 24 घंटे में 44,157 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 19474 एक्टिव केस कम हो गए.

केरल में रविवार को कोरोना वायरस के 10,402 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. यानी कि 40 फीसदी केस सिर्फ केरल में ही हैं. बीते दिन 66 संक्रमितों की मौत हुई. इसके बाद राज्य में कुल मामले 38 लाख 14 हजार 305 पहुंच गए हैं. मलप्पुरम में सबसे ज्यादा 1,577 नए मामले आए हैं. इसके बाद कोझीकोड में 1376 और पलक्कड़ में 1133 मरीज मिले.

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 24 लाख 49 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 34 हजार 756 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 16 लाख 80 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 33 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना के कुल मामले– तीन करोड़ 24 लाख 49 हजार 306

कुल डिस्चार्ज– तीन करोड़ 16 लाख 80 हजार 626

कुल एक्टिव केस– तीन लाख 33 हजार 924

कुल मौत– चार लाख 34 हजार 756

कुल टीकाकरण– 58 करोड़ 25 लाख 49 हजार डोज दी गई

58 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 22 अगस्त तक देशभर में 58 करोड़ 25 लाख 49 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 7.95 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 50 करोड़ 75 लाख 51 हजार कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 12.95 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.57 फीसदी है. एक्टिव केस 1.09 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

The post 6 दिन बाद 30 हजार से कम आए नए मामले, 40% केस सिर्फ केरल में दर्ज appeared first on Ad Event Media.