20 मिनिट में बनाये स्टफ्ड मूंग दाल पोटैटो रोल Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/20-मिनिट-में-बनाये-स्टफ्ड-मू/ Know the world Fri, 23 Apr 2021 10:22:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png 20 मिनिट में बनाये स्टफ्ड मूंग दाल पोटैटो रोल Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/20-मिनिट-में-बनाये-स्टफ्ड-मू/ 32 32 20 मिनिट में बनाये स्टफ्ड मूंग दाल पोटैटो रोल https://adeventmedia.com/20-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%82/ Fri, 23 Apr 2021 06:04:02 +0000 https://adeventmedia.com/?p=32414 इस समय लॉकडाउन लगा हुआ है और लोगों के बीच बोरियत फैली हुई है. इसी से बचने के लिए खाने में नई चीजें बनाना अच्छा रहता है और लोग यह कर भी रहे हैं. वैसे इस समय लोग बाहर का खाना नहीं खा पा रहे हैं, लेकिन घर पर ऐसी चीजें बनाई जा सकती हैं,

The post 20 मिनिट में बनाये स्टफ्ड मूंग दाल पोटैटो रोल appeared first on Ad Event Media.

]]>
इस समय लॉकडाउन लगा हुआ है और लोगों के बीच बोरियत फैली हुई है. इसी से बचने के लिए खाने में नई चीजें बनाना अच्छा रहता है और लोग यह कर भी रहे हैं. वैसे इस समय लोग बाहर का खाना नहीं खा पा रहे हैं, लेकिन घर पर ऐसी चीजें बनाई जा सकती हैं, जो होटल के खाने को भी मात दे सकती है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं स्टफ्ड मूंग दाल पोटैटो रोल की रेसिपी.

आवश्यक सामग्री

– एक कप हरा मूंग भिगोया हुआ
– 50 ग्राम दही
– थोड़ी हींग
– दो चम्मच बेसन
– एक चुटकी बेकिंग पाउडर
– दो बड़े आलू उबले हुए
– दो चम्मच तेल
– आधा चम्मच जीरा
– एक प्याज बारीक कटा
– आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– आधा चम्मच अमचूर पाउडर
– हरा धनिया पत्ता
– नमक स्वादानुसार


बनाने की विधि – इसे बनाने के लिए मूंग दाल में दही मिला कर उसे मिक्सी में बारीक पीस लें. अब इसमें बेसन, हींग, बेकिंग पाउडर और नमक मिला दें. इसके बाद स्टफिंग के लिए सामग्री तैयार करने के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें और जब तेल गर्म हो जाए तो जीरा डाल दें. अब जीरा डालने के बाद प्याज और हरी मिर्च मिला कर भून लें और फिर उसमें आलू और दूसरे सारे मसाले मिला दें. अब उसे बीच-बीच में चलाते रहें और दो मिनट तक पकाने के बाद उतार लें. अब यह सब करने के बाद एक नॉन स्टिक तवे पर थोड़ा तेल डाल कर उसे आंच पर चढ़ाएं और तेल को फैला दें. अब उस पर थोड़ा पानी छिड़क कर किसी साफ गीले कपड़े से पोछ दें और फिर मूंग दाल और दही के मिक्सचर को तवे पर डोसे की तरह फैलाएं और किनारों पर थोड़ा तेल डाल दें. अब आलू के मिक्सचर को इस पर फैला कर रोल कर दें और गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकें. इसी तरह बारी-बारी से सारे रोल सेंक लें और किसी भी सॉस या चटनी के साथ खाये.

The post 20 मिनिट में बनाये स्टफ्ड मूंग दाल पोटैटो रोल appeared first on Ad Event Media.

]]>