हिमांचल समोसा Archives - Ad Event Media

“समोसा कांड” सर्दी में बढ़ा रहा गर्मी
लखनऊ। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों ‘समोसा’ चर्चा का केंद्र बना हुआ है। अब सवाल उठा रहा है कि समोसे आए थे तो कहां गए? और इसी मुद्दे पर सीआईडी जांच तक हुई है। वहीं, अब इस मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सफाई दी है।

हिमाचल सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ‘समोसा’ विवाद पर कहा, ‘ऐसी कोई बात नहीं है… वह (CID) दुर्व्यवहार के मुद्दे पर शामिल हुई, लेकिन आप (मीडिया) ‘समोसा’ के बारे में खबर चला रहे हैं।’ इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मैं तो समोसे खाता ही नहीं, मुझे तो पता भी नहीं था कहां से समोसे आए हैं।

समोसा कांड पर सीएम सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल गलत बयानबाजी है। इस तरह की कोई जांच नहीं हुई है। हमें समझ नहीं आता कि यह कैसी न्यूज चल रही है और क्या यह इन सब के पीछे सोच क्या है। इस सरकार को बदनाम करने के लिए कुछ लोग मिलकर साजिश करते हैं।

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सीआईडी मुख्यालय पहुंचे थे। यहां पर उनके लिए तीन बॉक्सेज में समोसे और केक मंगवाए गए थे। लेकिन, यह फूड आइटम्स सीएम के पास पहुंचने के बजाय उनके सुरक्षाकर्मियों में बांट दिए गए थे। इसके बाद इस पूरे मामले पर सीआईडी जांच बैठ गई थी।

समोसा कांड पर भारतीय जनता पार्टी का बयान सामने आया था। पार्टी प्रवक्ता ने हिमाचल प्रदेश की वित्तीय समस्याओं से जोड़ते हुए सुखू और कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल में स्थिति ऐसी है कि सीएम के पास अपना वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं, मुख्य सचिव और विधायकों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं।

The post “समोसा कांड” सर्दी में बढ़ा रहा गर्मी  appeared first on Ad Event Media.