स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे थे देह व्यापार Archives - Ad Event Media

स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे थे देह व्यापार, डॉक्टर समेत 3 युवती व 6 पकड़े
मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। रविवार देर रात एएसपी अनिल यादव के नेतृत्व में मझोला पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी की। वहां रामपुर के रहने वाले एक डॉक्टर और दो युवतियों समेत कुल छह लोग पकड़े गए। स्पा सेंटर संचालक भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

एएसपी/सीओ सिविल लाइंस अनिल यादव की तहरीर के मुताबिक रविवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा में बाडी एंड माइंड के नाम से संचालित स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी हो रही है। पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी की। वहां काउंटर पर एक व्यक्ति मिला। एएसपी ने स्पा सेंटर के केबिन की जांच का आदेश दिया। महिला उपनिरीक्षक संध्या रावत ने केबिन की तलाशी शुरू की। केबिन के भीतर तीन पुरुष व दो महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले। आरोपितों की पहचान आसिम निवासी जयंतीपुर, मझोला, भरत राज कुमार निवासी कावेरी गोल्ड खंदारी थाना हरि पर्वत आगरा, डा. शाकिब निवासी 46 बी कोर्ट कंपाउंड मुरादाबाद के रूप में हुई। रिशेप्सन पर बैठे व्यक्ति की पहचान रवि कुमार निवासी चाऊ की बस्ती लाइनपार मझोला के रूप में हुई।

कैश काउंटर से 11,000 रुपये नकद बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि स्पा सेंटर के संचालक ने बॉडी सर्विस का लालच देकर उन्हें बुलाया। प्रति व्यक्ति 1,200 रुपये चार्ज लिया जाता है। गुनाह स्वीकारते हुए आरोपित माफी मांगने लगे। रिशेपनिस्ट रवि कुमार ने बताया कि स्पा सेंटर का संचालक सतीश चौहान है। मौके पर मिली दोनों लड़कियों ने अपना पता नोयडा और हापुड़ बताया। पूछताछ में बताया कि वह पहले ब्यूटी पार्लर में काम करती थीं। लाकडाउन में काम बंद हो गया। इस बीच वह स्पा सेंटर संचालक के संपर्क में आ गईं। संचालक ने प्रति माह 17 हजार रुपए वेतन देने का लालच दिया। बताया कि वह स्पा सेंटर चलाता है। रविवार को दोनों महिलाएं मुरादाबाद आ गई।

तब संचालक ने कहा कि उन्हें बॉडी सर्विस भी देनी होगी। तब महिलाओं ने विरोध करते कहा कि वह सिर्फ ब्यूटी पार्लर का काम करेंगी। आरोपित संचालक ने दोनों को बंधक बना लिया। महिलाओं को आरोपित ने जबरिया देह व्यापार में झोंक दिया। महिलाओं के बयान के आधार पर मौके पर मिले सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्पा सेंटर संचालक समेत सभी पांच आरोपितों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

The post स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे थे देह व्यापार, डॉक्टर समेत 3 युवती व 6 पकड़े appeared first on Ad Event Media.