सोने के दाम में बढ़ोत्तरी Archives - Ad Event Media

सोने के दाम में बढ़ोत्तरी, चांदी भी हुई महंगी,जानिए क्या हो गए हैं रेट
सोने एवं चांदी के वायदा भाव में मंगलवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:21 बजे अप्रैल में डिलिवरी वाले सोने का दाम 164 रुपये यानी 0.34 फीसद की तेजी के साथ 48,003 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर हा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 47,839 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, जून 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 145 रुपये यानी 0.30 फीसद की बढ़त के साथ 48,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले सोमवार को जून 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 47,945 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:22 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 126 रुपये यानी 0.18 फीसद की तेजी के साथ 70,210 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 70,084 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दूसरी ओर, मई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 60 रुपये यानी 0.08 फीसद की तेजी के साथ 71,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पहले सोमवार को मई 2021 में अनुबंध वाली चांदी की कीमत 71,140 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

विश्लेषकों का कहना है कि हाजिर बाजार में मांग बढ़ने से वायदा बाजार में भी सोने-चांदी की मांग निकली है। इस वजह से कीमतों में इजाफा देखने को मिला है।

वैश्विक बाजार में सोने चांदी की कीमत

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 6.30 डॉलर यानी 0.34 फीसद की तेजी के साथ 1,840.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का भाव 8.40 डॉलर यानी 0.22 फीसद की बढ़त के साथ 1,839.21 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

दूसरी ओर, ब्लूमबर्ग के अनुसार कॉमेक्स पर मार्च, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 0.04 डॉलर यानी 0.13 फीसद की गिरावट के साथ 27.54 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.07 डॉलर यानी 0.26 फीसद की बढ़त के साथ 27.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

The post सोने के दाम में बढ़ोत्तरी, चांदी भी हुई महंगी,जानिए क्या हो गए हैं रेट appeared first on Ad Event Media.