सोने के दाम में आई गिरावट Archives - Ad Event Media

सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी के भाव भी टूटे, जानिए क्या हैं कीमतें
बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत एमसीएक्स एक्सचेंज पर 505 रुपये की गिरावट के साथ 45,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इसके अलावा चार जून, 2021 के सोने की वायदा कीमत बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर 526 रुपये की गिरावट के साथ 45,903 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। आइए अब जानते हैं कि बीते सप्ताह सोने की कीमतों में कितना अंतर आया है।

पिछले सप्ताह सोने के भाव में आई गिरावट

पिछले सप्ताह सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 22 फरवरी को एमसीएक्स पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने का भाव 46,335 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने की कीमत 46,197 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस सोने के भाव में पिछले सप्ताह 461 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई।

पिछले सप्ताह चांदी में भी आई गिरावट

पिछले सप्ताह चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 2015 रुपये की भारी गिरावट के साथ 67,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस चांदी की कीमत पिछले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 22 फरवरी को एमसीएक्स पर 69,337 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली थी। इससे पिछले सत्र में यह 69,012 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस चांदी के भाव में पिछले सप्ताह में 1751 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक बाजार में सोना

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन वैश्विक स्तर पर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतें भारी गिरावट के साथ बंद हुईं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 2.62 फीसद या 46.60 डॉलर की जबरदस्त गिरावट के साथ 1,728.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार को 2.06 फीसद या 36.52 डॉलर की गिरावट के साथ 1,734.04 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजार में चांदी

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को वैश्विक बाजार में चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतें भी गिरावट के साथ बंद हुईं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 4.50 फीसद या 1.25 डॉलर की गिरावट के साथ 26.44 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 2.76 फीसद या 0.76 डॉलर की गिरावट के साथ 26.67 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

The post सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी के भाव भी टूटे, जानिए क्या हैं कीमतें appeared first on Ad Event Media.