सोने की कीमतों में गिरावट Archives - Ad Event Media

सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या रह गए हैं रेट
सोने एवं चांदी के वायदा दाम में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव सुबह 12:13 बजे 94 रुपये यानी 0.21 फीसद की गिरावट के साथ 44,811 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 44,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 20 रुपये यानी 0.04 फीसद की भाव कमी के साथ 45,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले सोमवार को जून अनुबंध वाले सोने का भाव 45,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 153 रुपये यानी 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 66,178 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। सोमवार को मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 66,331 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 114 रुपये यानी 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 67,220 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 67,334 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक स्तर पर सोने का दाम

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 1.20 डॉलर यानी 0.07 फीसद की गिरावट के साथ 1,739.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, हाजिर बाजार में सोने का मूल्य 0.84 डॉलर यानी 0.05 फीसद की तेजी के साथ 1,739.87 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत

कॉमेक्स पर मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.03 डॉलर यानी 0.13 फीसद की गिरावट के साथ 25.74 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.08 डॉलर यानी 0.31 फीसद की गिरावट के साथ 25.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

The post सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या रह गए हैं रेट appeared first on Ad Event Media.