सेलाकुई में सड़क पार कर रहे तीन युवकों को कंटेनर ने लिया अपनी चपेट में Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/सेलाकुई-में-सड़क-पार-कर-रह/ Know the world Wed, 13 Oct 2021 09:15:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png सेलाकुई में सड़क पार कर रहे तीन युवकों को कंटेनर ने लिया अपनी चपेट में Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/सेलाकुई-में-सड़क-पार-कर-रह/ 32 32 सेलाकुई में सड़क पार कर रहे तीन युवकों को कंटेनर ने लिया अपनी चपेट में https://adeventmedia.com/%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9/ Wed, 13 Oct 2021 09:15:18 +0000 https://adeventmedia.com/?p=45960 देहरादून जिले के सेलाकुई में मंगलवार देर रात हुए भीषण हादसे दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान तीन छात्र कंटेनर और डंपर की चपेट में आकर नीचे दब गए। जिसके बाद दो छात्रों की मौत हो गई। एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दोनों

The post सेलाकुई में सड़क पार कर रहे तीन युवकों को कंटेनर ने लिया अपनी चपेट में appeared first on Ad Event Media.

]]>
देहरादून जिले के सेलाकुई में मंगलवार देर रात हुए भीषण हादसे दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान तीन छात्र कंटेनर और डंपर की चपेट में आकर नीचे दब गए। जिसके बाद दो छात्रों की मौत हो गई। एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दोनों वाहनों के चालक और डंफर का हेल्पर भी घायल है।

सेलाकुई बाजार में बर्थवाल स्वीट शॉप के पास रात लगभग 1:30 बजे खनन से भरा डंपर सड़क पर खड़े कंटेनर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर जाकर आम पेड़ से टकरा गया।

इस दौरान पास में ही टहल रहे इंजीनियरिंग के तीन छात्र कंटेनर और डंपर की चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौत हो गई और एक छात्र घायल हो गया। डंपर में सीट पर फंसे चालक को बिजली के कटर की मदद व स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से निकालकर 108 एंबुलेंस से सीएचसी सहसपुर भिजवाया गया है। 

मनीष पुत्र सियाराम निवासी लखनऊ हाल निवासी बायाखाला सेलाकुई (उम्र 19 वर्ष) की सड़क किनारे पैदल चलते हुए कंटेनर (संख्या यूके 06 सीए 4854) से टक्कर लगने से दून अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

विशाल त्रिपाठी निवासी शाहजहांपुर हाल पता बायाखाला सेलाकुई (उम्र 20 वर्ष) की पैदल चलते हुए मौके पर ही कंटेनर के नीचे आकर मौत हो गई।

प्रियांश पुत्र राकेश निवासी निहाल गांव टिहरी गढ़वाल हाल निवासी बाया खाला (उम्र 19 वर्ष) सड़क किनारे पैदल चलते हुए कंटेनर द्वारा टक्कर लगने से घायल हाे गया है।

गुलफाम पुत्र इरफान निवासी हरबर्टपुर विकासनगर देहरादून (उम्र 19 वर्ष) डंफर का हेल्पर घायल है। सचिन कुमार पुत्र भागवत शरण निवासी ग्राम रसूला पोस्ट ऑफिस मोहम्मदपुर थाना विशालपुर पीलीभीत यूपी (उम्र 22 वर्ष) डंफर का ड्राइवर भी घायल है। राकेश पुत्र नरेश पाल निवासी गिरधरपुर जिला बदायूं यूपी (उम्र 24 वर्ष) कंटेनर के ड्राइवर को भी हल्की चोटें आईं हैं।

The post सेलाकुई में सड़क पार कर रहे तीन युवकों को कंटेनर ने लिया अपनी चपेट में appeared first on Ad Event Media.

]]>