सुल्तानपुर पुलिस Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/सुल्तानपुर-पुलिस/ Know the world Sat, 20 Mar 2021 10:53:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png सुल्तानपुर पुलिस Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/सुल्तानपुर-पुलिस/ 32 32 आठवीं पास ‘डॉक्टर’ ने कर दी गर्भवती की सर्जरी, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत… https://adeventmedia.com/eighth-pass-doctor-underwent-surgery-for-pregnant-mother-child-died/ Sat, 20 Mar 2021 10:53:43 +0000 https://adeventmedia.com/?p=29194 स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां डिलिवरी के दौरान केस बिगड़ने पर जच्चा-बच्चा को बिना रेफर किये ही लखनऊ भेज दिया गया. जहां रास्ते मे ही दोनों की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया. जब पुलिस ने इस मामले में उस अस्पताल की

The post आठवीं पास ‘डॉक्टर’ ने कर दी गर्भवती की सर्जरी, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत… appeared first on Ad Event Media.

]]>
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां डिलिवरी के दौरान केस बिगड़ने पर जच्चा-बच्चा को बिना रेफर किये ही लखनऊ भेज दिया गया. जहां रास्ते मे ही दोनों की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया. जब पुलिस ने इस मामले में उस अस्पताल की पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. मामला उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का है.

दरअसल बल्दीराय थानाक्षेत्र के पूरे मल्लान का पुरवा गांव की पूनम गर्भवती थी. मंगलवार की रात परिजन उसे इलाज के लिए अरवल स्थित मां शारदा हॉस्पिटल एवं जच्चा-बच्चा केंद्र ले गए. यहां डॉक्टर द्वारा पूनम का ऑपरेशन किया गया. इस दौरान रक्तस्राव के चलते दोनों की तबियत बिगड़ गई. जिस पर बिना रेफर कागज बनाये ही उन दोनों को इलाज के लिये लखनऊ भेज दिया गया. जहां रास्ते मे ही दोनों की मौत हो गई.

परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

जिसके बाद परिजन जच्चा-बच्चा का शव लेकर थाने पहुंचे और संचालक, डॉक्टर और सहयोगियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी. वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जब पड़ताल की तो तथ्य चौंकाने वाले मिले.

पुलिस के अनुसार मां शारदा हॉस्पिटल का संचालक राजेश साहनी 12वीं पास है. इतना ही नही अस्पताल में तैनात कथित डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला 8वीं पास और उसका सहयोगी 5वीं पास निकले. संचालक राजेश साहनी खीरी जिले का रहने वाला है और डॉक्टर राजेन्द्र और उसका सहयोगी पड़ोसी जनपद अयोध्या के रहने वाले हैं. पता चला कि ये लोग काफी समय से लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे थे.

जिले में चिन्हित होगे ऐसे अस्पताल

फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज रही है. पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को ऐसे अस्पतालों को चिन्हित कर कार्यवाही के लिये पत्र लिखा है.

यह भी पढ़ें: जिंदगी भर अपने पार्टनर का साथ देती हैं इस राशि वाली लड़कियां

यह भी पढ़ें: ‘ट्रंप के साथ सेक्स मेरी जिंदगी के सबसे खराब 90 सेकेंड’, पॉर्न स्टार ने किया सनसनीखेज खुलासा

The post आठवीं पास ‘डॉक्टर’ ने कर दी गर्भवती की सर्जरी, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत… appeared first on Ad Event Media.

]]>