सीएम योगी ने गोरखपुर में लगाया जनता दरबार Archives - Ad Event Media

सीएम योगी ने गोरखपुर में लगाया जनता दरबार,सुनीं लोगों की समस्याएं…
मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश में अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मस्थली गोरखपुर के पहले दौरे पर मंगलवार को जनता की समस्याएं सुनीं। सोमवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बीआरडी मेडिकल कालेज जाकर उन पुलिसकर्मियों का हाल लिया, जो गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में हमले के दौरान घायल हो गए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मस्थली गोरखपुर के दौरे पर मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को इनकी समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए हिन्दू सेवाश्रम में जनता दर्शन में आए लोगों के साथ संवाद भी किया। जनता दरबार में आज महिलाओं की संख्या अधिक थी। जनता दर्शन कार्यक्रम से लौटने के बाद मंदिर के लालकक्ष में भी उन्होंने कुछ लोगों के साथ मुलाकात की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल संभालने के बाद गोरखपुर के दौरे पर पहली बार आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भी अपनी नित्य क्रिया जारी रखी। मंगलवार को तड़के उठने के बाद पूजा-अर्चना की। इसके बाद गौ-शाला का रुख किया। आज उन्होंने गौ शाला में काफी समय बिताया। इस दौरान उन्होंने यहां पर गोवंशियों को गुड़ खिलाया और उन्हें प्यार दुलार दिया। उन्होंने गौशाला कर्मियों से यहां पर सुविधाओं के संबंध में जानकारियां ली। इसके साथ ही तेजी से बदले मौसम में गायों एवं गोवंशियों के देखभाल की जरूरी हिदायते भी दीं।

योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मठ से निकलने के बाद शिवावतारी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। पूजा व दर्शन के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गौशाला पहुंचे। गौशाला में तकरीबन 30 मिनट तक उन्होंने गौ सेवा की। गर्मी के मद्देनजर गौशाला में किन जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए, गौ सेवकों को समझाया। उसके बाद भ्रमण करते हुए साधन भवन की ओर पहुंचे जहां श्वान गुल्लू और कालू उनके इंतजार में खड़े थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों प्यार दिया। उनसे संवाद भी किया।

The post सीएम योगी ने गोरखपुर में लगाया जनता दरबार,सुनीं लोगों की समस्याएं… appeared first on Ad Event Media.