सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- उत्तर प्रदेश में बंद हो गया विकास के नाम पर बंदरबांट Archives - Ad Event Media

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- उत्तर प्रदेश में बंद हो गया विकास के नाम पर बंदरबांट
नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सहारनपुर में उत्तर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी। उन्होंने मां शाकुंभरी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा ब्रज क्षेत्र के बूथ प्रभारी के रूप में अमित शाह की आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहली यात्रा थी।

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सहारनपुर में 92 करोड़ की लागत से 50.43 एकड़ में जनता रोड स्थित पुंवारका में बनने वाले मां शाकुंभरी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/उच्च शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा के साथ योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, भूपेन्द्र चौधरी, डॉ धर्म सिंह सैनी, राज्य मंत्री नीलिमा कटियार तथा केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान तथा सांसद कैराना प्रदीप चौधरी भी थे। इनके साथ सहारनपुर से लोकसभा का चुनाव लडऩे वाले राघव लखन पाल तथा भाजपा नेता किरात सिंह भी थे।

उत्तर प्रदेश में बंद हो गया विकास के नाम पर बंदरबांट: सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं मां शाकुंभरी देवी की धरती पर गृह मंत्री अमित शाह अमित शाह का स्वागत करता हूं। सहारनपुर हस्तकला के लिए विख्यात है। यहां के लिए तो पहले की सरकारों के पास कोई एजेंडा नही था। शिक्षा के कोई इंतजाम नही था। दंगे होते थे। राज्य पूरी तरह पिछड़ गया था आज उत्तर प्रदेश देश मे आगे है। यह वही यूपी है जहां विकास के नाम पर बन्दरबांट होता था। गन्ने के दाम का भुगतान नही होता था। सभी गन्ना किसानों को समय पर भुगतान भुगतान हो रहा है। अभी तक एक लाख 42 हजार करोड़ भुगतान दे दिया। चीनी मिल चल रही है। दंगे में सहारनपुर को झोंक दिया जाता था। कहा जाता था कि यहां से कांवड़ यात्रा नहीं निकलेगी। मुजफ्फरनगर दंगे के मुख्य आरोपित को सम्मानित किया जाता था। लखनऊ में सम्मानित किया जाता था। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में सभी पर्व बेहतर ढंग से मनाए जा रहे हैं। होली दीपावली या कावड़ यात्रा सभी शांति से मनाए जा रहे है। अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। आज देश सुरक्षित हाथों में है। विकास हो रहा है। 2017 से पहले दिल्ली की दूरी सात घंटे की थी, अब दो घंटे की है। केन्द्र सरकार ने सड़कों का जाल बिछा दिया। सहारनपुर में मां शाकुंभरी के नाम से विश्व विधले खुल रहा है तो 2022 में शुरू हो जाएगा। हर डिग्री पर मां शाकुभरी की फोटो होगी। यहां के लोगों ने गृह मंत्री अमित शाह का अच्छा स्वागत किया है। सभी को बधाई। अमित शाह जी का स्वागत करता हूं वाणी को देता हूं विराम।

जनसभा में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आप लोगों को मुजफ्फरनगर का दंगा तो याद होगा। अब योगी आदित्यनाथ सरकार में किसी की हिम्मत नहीं है कि यहां पर दंगा करा दे। अब तो किसी की हिम्मत नहीं छेड़छाड़ कर दे। उन्होंने कहा कि नेताओं के नाम नहीं लूंगा जो थाने में आग लगाने की बात करते थे, लेकिन अब तो उत्तर प्रदेश की फिजा बदल गई है। सूबे में साढ़े चार साल वर्ष पहले 300 दंगे हुए थे, लेकिन अब किसी को हिम्मत नहीं। सपा शासन में कहा जाता था कि कांवड़ यात्रा में डीजे नहीं बजेगा, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डीजे अगर अगर कांवड़ में नहीं बजेगा तो कहां बजेगा।

राणा ने कहा कि सरकार अपने काम के आधार पर लगातार आगे बढ़ रही है। इस सरकार में कानून-व्यवस्था शीर्ष वरीयता पर है। जिन लोगों ने काली कमाई से मकान बनाए हैं, उनको जमींदोज किया गया है। अब अखिलेश यादव कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इन सभी माफिया के मकान फिर बनाएंगे।

पुलिस हिरासत में आजाद समाज पार्टी के नेता

सहारनपुर के छुटमलपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन देने से रोकने पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी देने वाले आजाद समाज पार्टी के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फतेहपुर पुलिस सुबह के समय आसपा विधिक सलाहकार संदीप कांबोज एडवोकेट, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद पेंगवाल व नितिन बसंल को घर से उठाकर थाने ले गई और थाने में ही नजरबंद कर दिया। तीनों नेताओं ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने में ही भूख हड़ताल शुरु कर दी है।

The post सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- उत्तर प्रदेश में बंद हो गया विकास के नाम पर बंदरबांट appeared first on Ad Event Media.