सियाराम की गूंज अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन आज Archives - Ad Event Media

पूरी दुनिया में है सियाराम की गूंज अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन आज
अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के साथ ही सदियों का आज इंतजार खत्म हो गया। पीएम मोदी ने कहा कि सियाराम की गूंज आज पूरी दुनिया में है। पीएम ने कहा कि पूरा भारत आज राममय, हर मन रोमांचित और हर घर दीपमय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम’। इस तरह उन्होंने कह दिया कि वह राम मंदिर के लिए कई-कई सालों से चल रहा उनका इंतजार आज पूरा हो गया है। अयोध्या में सरयू के किनारे भारत आज स्वर्णिम अध्याय रच रहा है।

अयोध्या में राम मंदिर के लिए आधारशिला रखने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुझे आमंत्रित किया है। मुझे इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए हृदय पूर्वक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का आभार व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज श्रीराम का यह जयघोष सिर्फ सिया-राम की धरती में ही नहीं सुनाई दे रहा, इसकी गूंज पूरे विश्व में है। सभी देशवासियों को, विश्व में फैले करोड़ों राम भक्तों को आज के इस सुअवसर पर कोटि-कोटि बधाई।’

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के समय कई-कई पीढ़ियों ने अपना सब कुछ समर्पित कर दिया था। गुलामी के कालखंड में कोई ऐसा समय नहीं था जब आजादी के लिए आंदोलन न चला हो। देश का कोई भूभाग ऐसा नहीं था जहां आजादी के लिए बलिदान न दिया गया हो।

सदियों से चल रहे इस व्यतिक्रम से रामजन्मभूमि आज मुक्त हो गई

उन्होंने कहा कि बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा। टूटना और फिर उठ खड़ा होना, सदियों से चल रहे इस व्यतिक्रम से रामजन्मभूमि आज मुक्त हो गई है। पूरा देश रोमांचित है, हर मन दीपमय है। सदियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के लिए चले आंदोलन में अर्पण भी था, तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था। जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से आज ये स्वप्न साकार हो रहा है, जिनकी तपस्या राममंदिर में नींव की तरह जुड़ी हुई है, मैं उन सबको आज 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से नमन करता हूं।

भगवान राम की अद्भुत शक्ति देखिए। इमारतें नष्ट कर दी गईं, अस्तित्व मिटाने का प्रयास भी बहुत हुआ, लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति का आधार हैं। श्रीराम भारत की मर्यादा हैं, श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।

आज सत्य-अहिंसा और आस्था का दिन

पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये दिन करोड़ों रामभक्तों के संकल्प की सत्यता का प्रमाण है। आज का ये दिन सत्य, अहिंसा, आस्था और बलिदान को न्यायप्रिय भारत की एक अनुपम भेंट है। इसी मर्यादा का अनुभव हमने तब भी किया था जब माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। हमने तब भी देखा था कि कैसे सभी देशवासियों ने शांति के साथ, सभी की भावनाओं का ध्यान रखते हुए व्यवहार किया था। आज भी हम हर तरफ वही मर्यादा देख रहे हैं।

हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा श्रीराम मंदिर

मोदी ने कहा कि श्रीराम का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा। हमारी शाश्वत आस्था का प्रतीक बनेगा। हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा और ये मंदिर करोड़ों-करोड़ लोगों की सामूहिक संकल्प शक्ति का भी प्रतीक बनेगा। पीएम मोदी ने कहा कि राममंदिर के निर्माण की ये प्रक्रिया, राष्ट्र को जोडऩे का उपक्रम है। ये महोत्सव है- विश्वास को विद्यमान से जोड़ने का। नर को नारायण से, जोड़ने का, लोक को आस्था से जोड़ने का, वर्तमान को अतीत से जोड़ने का और स्वं को संस्कार से जोडऩे का।

The post पूरी दुनिया में है सियाराम की गूंज अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन  आज appeared first on Ad Event Media.