#समाजवादी पार्टी Archives - Ad Event Media

अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी की ओर से
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी की ओर से आज संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पार्टी मुख्यालय, लखनऊ सहित देश-प्रदेश स्तर पर मनाई गई और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ घरों, सार्वजनिक स्थलों तथा बाबा साहेब की प्रतिमाओं के निकट दीप जलाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पश्चिम बंगाल में भी समाजवादी पार्टी कार्यालय में डॉ0 साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर अपनी भावांजलि देते हुए कहा है कि डॉ0 साहेब के जन्मदिन पर संविधान रक्षा के संकल्प के साथ दीपावली कार्यक्रम को संकीर्णता में नहीं बांधना चाहिए। समाजवादी पार्टी का उद्देश्य वंचित लोगों में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और उनके अंदर ज्ञान एवं स्वाभिमान को प्रकाशवान बनाना है। आज का दिन प्रत्येक शोषित, पिछड़े और वंचितों का पर्व है। इससे संविधान के लिए प्रतिबद्धता का भी निश्चिय झलकता है।
श्री यादव ने कहा कि इधर भाजपा राज में दलितों, वंचितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों पर संकट गहराता जा रहा है। इन तमाम वर्गों को लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित करने की साजिशें चल रही है। समाजवादी पार्टी ने आज के दिन जनता को एकाधिकारी मानसिकता के वास्तविक  खतरे से सावधान किया है।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, अरविन्द कुमार सिंह कार्यालय प्रभारी, उदयवीर सिंह एवं रामवृक्ष सिंह यादव सदस्यगण विधान परिषद ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर कल पार्टी मुख्यालय सैकड़ों मोमबत्तियों से जगमगा उठा था। पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की थी। कतार में लगी मोमबत्तियों के प्रकाश ने दीपावली की छटा बिखेर दी थी। आज सायं जनेश्वर मिश्र पार्क में सीढि़यों पर दीप जलाकर भावांजलि दी गई। जगमग वातावरण के बीच सैकड़ों दीपों की लौ से पार्क में मोहक दृश्य पैदा हो गया था जिसके आकर्षण में बंधे बड़ी संख्या में स्त्री-पुरूष-बच्चे वहां एकत्र हो गए थे। जनेश्वर मिश्र पार्क में दीप माला कार्यक्रम का संयोजन सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी एमएलसी, उदयवीर सिंह एमएलसी, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह देव तथा डॉ0 राम करन निर्मल प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी ने किया।
आज समाजवादी पार्टी के सभी जनपद कार्यालयों में बाबा साहेब को याद किया गया और दीपमालाओं की लडि़यां सजाई गईं। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी अपने आवास पर दिए जलाए। पार्टी की बैठकों में बाबा साहेब के रास्ते पर चलने और संविधान की रक्षा का संकल्प भी दुहराया गया।
आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्री किरणमय नंदा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी की अध्यक्षता में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि श्री बलवंत सिंह रामूवालिया पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने बाबा साहेब के प्रेरक जीवन प्रसंगों की चर्चा की है। इस अवसर पर विकास यादव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, मोहम्मद निसार खान पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

The post अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी की ओर से appeared first on Ad Event Media.

बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती की
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ सैकड़ों मोमबत्तियों के प्रकाश से जगमगा उठा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ0 अम्बेडकर सहित डॉ0 राममनोहर लोहिया और श्री बी.पी. मण्डल को पुष्पांजलि अर्पित की। आज श्री मण्डल की पुण्यतिथि है। समाजवादी पार्टी कल प्रदेश के प्रत्येक जनपद में डॉ0 अम्बेडकर जी की 130वीं जयंती पर ‘संविधान रक्षा‘ दिवस मनाएगी।
श्री अखिलेश यादव ने आग्रह किया कि सभी लोग 14 अप्रैल 2021 को डॉ0 अम्बेडकर दीपोत्सव पर एक दीया जरूर जलाएं और प्रण ले कि बाबा साहेब के रास्ते पर चलने का प्रयास करेंगे।
श्री अखिलेश यादव के अनुसार भाजपा का सत्ताकाल कालिमामय है। लोकतंत्र और संविधान दोनों को कमजोर किया जा रहा है। बाबा साहेब ने देश में एकमत एक व्यक्ति का प्राविधान कर संविधान में अमीर-गरीब, महिला-पुरूष सबको एक समान अधिकार दिए। उन्होंने पिछड़ों, अनुसूचित जातियों-जनजातियों को आरक्षण का लाभ दिया। भाजपा संविधान में वर्णित उद्देशिका की उपेक्षा कर रही है। वह समाज को बांटने और नफरत फैलाने का काम कर रही है।
श्री यादव ने कहा कि डॉ0 लोहिया और डॉ0 अम्बेडकर के बीच एक साथ मिलकर राजनीति करने का प्रसंग बना था। उससे दलित राजनीति का मुख्यधारा और समाजवादी विधारधारा से जुड़ने का मार्ग प्रशस्त होता और एक बड़ी ताकत बनती परन्तु असमय बाबा साहेब के निधन से वह एकता नहीं हो सकी। देश के लिए प्रगति का द्वार खोलने का सिर्फ और सिर्फ यही रास्ता है, और उस रास्ते को दिखाने वाले बाबा साहेब को आज हम बारम्बार प्रणाम करते हैं।
श्री यादव ने सामाजिक न्याय के प्रणेता और अपनी रिपोर्ट से दलितों-पिछड़ों के जीवन में महापरिवर्तन लाने वाले श्री बी.पी. मण्डल की पुण्यतिथि पर आत्मिक नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि श्री मण्डल ने लोकतांत्रिक मूल्यों से देश के बड़े समुदाय को आरक्षण की सुविधा देने के साथ और बेहतर तरीके से जोड़ने का काम किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, एमएलसी श्री अरविन्द कुमार सिंह, रामवृ़क्ष सिंह यादव सहित आई.पी. सिंह, डॉ0 हरिश्चन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित थे।

The post बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती की appeared first on Ad Event Media.

वर्तमान में सदस्य विधान परिषद श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा वर्तमान में सदस्य विधान परिषद श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि देश की राजनीति फिर से करवट ले रही है। आपातकाल की तरह संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता में गिरावट हो रही है। संविधान प्रदत्त अधिकारों पर संकट छा गया है। ऐसे में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति लोग बड़ी उम्मीदों और भरोसे से देख रहे हैं। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की नीतियां एवं विचार ही देश में तरक्की और खुशहाली ला सकते हैं।     श्री राजेन्द्र चौधरी आज गाजियाबाद के गांधीपार्क स्थित अग्रसेन भवन, डाॅ0 लोहिया नगर में नागरिक अभिनंदन समिति द्वारा अपने सम्मान में आयोजित आभार-अभिनंदन समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कुलदीप तलवार ने की। डाॅ0 बी.एल.गौड़ और श्री अरूण त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।     इस अवसर पर श्री चौधरी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र भेंट के साथ किसानों द्वारा पगड़ी पहनाई गई। सिख गुरूद्वारा प्रबन्धक समिति ने सरोपा, आशा दीप फाउण्डेशन ने प्रतीक चिन्ह, डाॅ0 अम्बेडकर जनकल्याण परिषद द्वारा बाबा साहब पर लिखी पुस्तक भेंट की गई। स्थानीय लोकशक्ति संदेश पत्रिका के राजेन्द्र चौधरी विशेषांक का विमोचन तथा वरिष्ठ नगारिकों को मुख्य अतिथि द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।     समारोह के मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने प्रारम्भ में गाजियाबाद में बितायी अपनी राजनीतिक गतिविधियों को साझा किया। आपात काल में बंदी जीवन के साथ 1974 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह द्वारा गाजियाबाद से भारतीय क्रांति दल का प्रत्याशी बनाए जाने की घटना का स्मरण करते हुए उन्होंने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के अनेक मानवीय और सैद्धांतिक गुणों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब के बताये रास्ते पर चलने का ही परिणाम है कि मंत्री बनने के बाद भी मेरी प्राथमिकता में ईमानदारी और जनसेवा ही रही।    श्री चौधरी ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों, बुद्धिजीवियों, प्रोफेसर, पत्रकार, साहित्यकार, किसान संगठन, गुरुद्वारा समिति, नागरिक समाज सहित गाजियाबाद बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं एवं अन्य सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने 1996 में सादगी, ईमानदारी के 25 वर्ष पूरा होने पर गाजियाबाद के डॉ. अम्बेडकर पार्क में उनके सम्मान में आयोजित समारोह की याद दिला दी।     नागरिक अभिनंदन समिति गाजियाबाद के सदस्यों ने 50 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में स्वच्छ छवि और ईमानदारी के प्रतीक श्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री को अभिनंदन पत्र से सम्मानित कर उन्हें सदस्य विधान परिषद निर्वाचित होने पर बधाई दी।     श्री राजेन्द्र चौधरी आभार-अभिनंदन समारोह के आयोजक राम दुलार यादव शिक्षाविद, धर्मवीर दास, श्रीराम यादव एडवोकेट, प्रेमचंद गुप्ता जिलाध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा, राशिद मलिक जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, राहुल चैहान महानगर अध्यक्ष, गजेंद्र यादव जिला महासचिव, वरुण चौधरी पूर्व पार्षद, वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप शर्मा, श्रीमती राज देवी चैधरी पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य, श्रीमती कमलेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष महिला सभा, श्रीमती किरण कागलिया महानगर अध्यक्ष महिला सभा, जेपी कश्यप, रामकिशोर अग्रवाल, किशन सिंह तोमर पूर्व जिला अध्यक्ष हापुड़, नरेंद्र सिंह तोमर पूर्व जिला अध्यक्ष हापुड़, देवेंद्र, चौधरी दर्शन सिंह, किशनलाल पूर्व प्राचार्य, अरुण चौधरी, अमरजीत उर्फ पप्पू यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

The post वर्तमान में सदस्य विधान परिषद श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है appeared first on Ad Event Media.

महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 194वीं जयंती आज
भारत में सामाजिक क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 194वीं जयंती आज समाजवादी पार्टी के मुख्यालय, लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपद कार्यालयों में सादगी के मनाई गई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपनी भावांजलि में कहा है कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने ऐसे समय बाल-विवाह, विधवा-विवाह तथा कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जब समाज रूढ़िवादिता में जकड़ा हुआ था। 1848 ई. में उन्होंने देश के पहले बालिका स्कूल की स्थापना की थी। उनकी पत्नी सावित्री बाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका बनी।
श्री यादव ने कहा कि सन् 1873 में महात्मा फुले ने दलित वर्ग के उत्थान तथा उनको न्याय दिलाने के लिए ‘सत्य शोधक समाज’ की स्थापना की। उन्होंने अंधविश्वासों का विरोध किया तथा समाज में समरसता लाने का प्रयास किया। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी जिनमें गुलामगिरी, तृतीयरत्न, छत्रपति शिवाजी तथा किसान का कोड़ा प्रमुख हैं।
आज पार्टी कार्यालय में सम्पन्न ज्योतिबा फुले जयंती कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख थे सर्वश्री नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, रामआसरे विश्वकर्मा पूर्व मंत्री, अरविन्द कुमार सिंह एवं रामवृक्ष सिंह यादव एमएलसीगण, निसार खां प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा दिल्ली तथा विजय यादव, विकास यादव, मनीष सिंह, दीपक दीप चैरसिया, नीरज द्विवेदी, मौलाना इजरायल, राकेश विश्वकर्मा, नवीन कुमार आदि।

The post महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 194वीं जयंती आज appeared first on Ad Event Media.

अखिलेश यादव ने आज फिरोजाबाद के
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज फिरोजाबाद के टुण्डला ग्राम कोट कसौदी, रसूलाबाद में निषाद समाज की कुलदेवी सीयर माता मंदिर में दर्शन कर नेजा (ध्वज पताका) चढ़ाकर हवन पूजन किया। श्री अखिलेश यादव ने मंदिर के समीप स्थित महाराजा निषादराज गुह्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
सर्वश्री पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन, पूर्व सांसद अक्षय यादव एवं तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी (रामगपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद निषाद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप, उदयवीर सिंह, दिलीप यादव सदस्य विधान परिषद, ओम प्रकाश वर्मा एवं राकेश बाबू पूर्व विधायक, बी.पी.यादव जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद सहित सैकड़ों लोगों ने श्री यादव का स्वागत कर निषाद समाज की कुलदेवी का दर्शन करने के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर संजय यादव, अंशू रानी निषाद, मेला कमेटी अध्यक्ष कपूर चंद निषाद, गोरख निषाद, नंद किशोर कश्यप, राजेन्द्र राठौर सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि निषाद समाज का प्रकृति से गहरा रिश्ता है। मानव सभ्यता और संस्कृति के क्रमिक विकास का यह समाज साक्षी रहा है। नदियों से यह समाज भावनात्मक रूप से जुड़ा है। श्री यादव ने निषाद समाज की आस्था का केन्द्र माता सीयर देवी की पूजा कर प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि की कामना किया।
श्री यादव ने ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप एवं श्रृंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि दोनों का जीवनदर्शन मानवता के लिए प्रेरणादायक है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपद कार्यालयों में भी महर्षि कश्यप और महाराजा निषादराज गुह्य की जयंती मनाई गई। उनके चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।
समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में इस अवसर पर सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, मोहम्मद जावेद पूर्व सांसद, अरविन्द कुमार सिंह, रामवृक्ष सिंह यादव एवं दिलीप यादव सदस्य विधान परिषद, पूर्व सांसद फूलन देवी की बहन श्रीमती रूकमणी निषाद, अरविन्द गिरि, विजय सिंह, राम सागर यादव, मधुकर त्रिवेदी, मणेन्द्र मिश्रा, जितेन्द्र वर्मा ‘जीतू‘, लौटन राम निषाद ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में किशन दीक्षित, रहमत अली, रामकृष्ण गुप्ता, महेन्द्र यादव, दीपक दीप चौरसिया, अजीत पाल सोनू, लालजी क्रांतिकारी, सर्वजीत, शिवा निषाद बिठूर, अभिजीत यादव, वीरू पाल, सतीश गौतम आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

The post अखिलेश यादव ने आज फिरोजाबाद के appeared first on Ad Event Media.