सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा-भाजपा की बड़ी दुकान के फीके पकवान Archives - Ad Event Media

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा-भाजपा की बड़ी दुकान के फीके पकवान,बहुचर्चित योजनाओं की खुली पोलपट्टी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश अव्यवस्था और अराजकता की भेंट चढ़ गया है। भाजपा की बहुचर्चित योजनाओं की पोलपट्टी अब जनता के सामने खुलती जा रही है। भाजपा की बड़ी दुकान के फीके पकवान से जनता ऊबती जा रही है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ललितपुर में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी योजना सही ढंग से नहीं चल पा रही है। अभी तक 14 गांवों में सामुदायिक शौचालय नहीं बन सके हैं, जो बने भी हैं उनमें बड़े पैमाने पर कमियां उजागर हुई हैं। स्वच्छ भारत के नाम पर केवल भ्रष्टाचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में मरीजों को विशिष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए एम्स की स्थापना की गई। भाजपा सरकार में यह अव्यवस्था का केंद्र बन गया। देवरिया में मरीजों को मिलने वाले भोजन में भी भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं। गर्भवती महिलाओं की समय से जांच भी नहीं हो रही है। डाक्टर ओपीडी में समय से नहीं बैठते हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी स्कूलों की बर्बादी देखने को मिल रही है। परिषदीय स्कूलों में शौचालय और पीने के पानी के लिए बच्चे परेशान हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार ने गोमती नदी की सफाई कराकर शानदार रिवरफ्रंट बनाकर जनता को समर्पित किया था। 2017 में भाजपा सरकार बनते ही राजनैतिक विद्वेषवश गोमती नदी के जल को मैला और गोमती रिवरफ्रंट को बर्बाद कर दिया गया जबकि गोमती रिवरफ्रंट लखनऊ का आक्सीजन बैंक है।

भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जी समझते हैं कि विज्ञापनों और होर्डिंग के जरिए विकास के थोथे दावों से जनता को अनंतकाल तक गुमराह किया जा सकता है। भाजपाई धोखाधड़ी के कारनामें एक-एक कर जनता के सामने आते जा रहे हैं। जनता से भाजपा सरकार सच्चाई नहीं छुपा सकती है। भाजपा सरकार झूठ और धोखाधड़ी के जवाब देने से बच नहीं सकती।

सपा ने दो जिलाध्यक्ष बदले : सपा ने आगरा व भदोही में नए जिलाध्यक्ष बनाए हैं। आगरा में लाल सिंह लोधी नए अध्यक्ष होंगे। जबकि भदोही में प्रदीप यादव को जिम्मा दिया गया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने इस संबंध में आदेश पत्र जारी कर दिया। आगरा में जितेंद्र वर्मा के भाजपा में लौट जाने के कारण यह पद खाली था। जितेंद्र वर्मा विधानसभा चुनाव के वक्त भाजपा छोड़ सपा में आए थे। सपा ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया था, लेकिन कुछ समय बाद वह भाजपा में दोबारा चले गए।

The post सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा-भाजपा की बड़ी दुकान के फीके पकवान,बहुचर्चित योजनाओं की खुली पोलपट्टी appeared first on Ad Event Media.