सपनों की नगरी का कराते है अहसास Archives - Ad Event Media

खूबसूरती के लिए पहचाने जाते हैं ये विदेशी गांव, सपनों की नगरी का कराते है अहसास
घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं और कई लोग इसके लिए विदेशों का रूख भी करते हैं। देखा जाता हैं कि विदेश में जाते समय लोग घूमने के लिए बड़े और नामचीन शहरों का रूख करते है जो खूबसूरती और पर्यटन के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बीच छोटे गावोँ को नजरअंदाज कर दिया जाता हैं। कई ऐसे छोटे गांव हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं जबकि ये गांव अपनी सुंदरता के लिए जाने जाते हैं और वेनिस की तरह पानी पर बहते हैं। तो आइये जानते हैं इन खूबसूरत विदेशी गावों के बारे में…

अंघियारी, इटली

टस्कन-उम्ब्रियन बॉर्डर के नजदीक हिल साइड पर अंघियारी छोटी दीवारों से घिरा एक बेहद खूबसूरत शहर है। शहर की खूबसूरती आपको यहां से वापस नहीं लौटने देगी। अंघियारी की आकर्षक सड़कों को पुनर्जागरण युग में योद्धाओं के लिए डिजाइन किया गया था। ‘म्यूजियो डेला बट्टाग्लिया डि अंघियारी’ में इस जगह के बारे में भरपूर जानकारी है

क्लोवैली, यूके

क्लोवेली की खड़ी सड़कों पर चढ़ने-उतरने के लिए गधे ही एकमात्र साधन हुआ करते थे। साउथ-ईस्ट इंग्लैंड के डेवॉन में ये जगह एक खूबसूरत फिशिंग विलेज है। इस जगह पर आज भी मोटर-कार का इस्तेमाल नहीं होता है। इसकी सड़क पर तकरीबन 400 फुट का ढलान है। ट्रांसपोर्ट के लिए यहां मानव संचालित स्लेजेस का इस्तेमाल किया जाता है।

डिंकेल्सबुल, जर्मनी

एक खूबसूरत ऐतिहासिक केंद्र, लकड़ियों से बने घर और मजबूत टॉवर, डिंकेल्सबुल में आपको ये सब देखने को मिलेगा। यह जगह जर्मनी की सबसे रोमांटिक सड़क पर स्थित है, जो अपने शानदार रास्तों के लिए जानी जाती है। डिंकेल्सबुल शहर मध्ययुगीन दीवारों और विशाल गोथिक चर्च ‘सेंट जॉर्जिस मिनिस्टर’ से घिरा हुआ है।

कोर्सूला, क्रोएशिया

कोर्सूला की खूबसूरती और खासियत को बयां करने की एक नहीं बल्कि कई वजहें हैं। यहां के स्थानीय लोगों के मुताबिक, ये जगह एडवेंचरर मार्को पोलो की जन्मभूमि है। हालांकि इस पर कुछ विवाद भी है। इससे इतर, ये जगह एक वर्ल्ड क्लास टाउन भी है। चमचमाती सफेद सड़कें और स्थानीय पत्थरों से उभरी इमारतें इस छोटे से शहर को ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं।

मोस्टार, बोस्निया और हर्जेगोविना

मोस्टारी का पुराना ब्रिज जो 16वीं शताब्दी में तुर्कों ने बनवाया था, लंबे समय से बाल्कन इस्लामी वास्तुकला का बेहतरीन नमूना समझा जाता है। नेरेत्व नदी पर यह बाल्कन्स का सबसे प्रसिद्ध स्थल है, जहां पारंपरिक रूप से स्थानीय लोग पुल के ऊपर से नदी में गोता लगाते हैं। बालकन्स युद्ध के दौरान नवंबर, 1993 में क्रोशियाई सेना ने यह ब्रिज तोड़ दिया था, जिसे 2004 में पुनर्स्थापित किया गया।

गुईमारेस, पुर्तगाल

गुईमारेस नाम का छोटा सा शहर पुर्तगाल के इतिहास का प्रमुख हिस्सा है। 12वीं शताब्दी में यह पुर्तगाल की पहली राजधानी बनी थी। इसके मध्यकालीन युग में बने प्राचीन मठ और भव्य महल आज भी बरकरार हैं। पुर्तगाल में हर जगह ‘पेस्टल डि नाता’ नाम की डिश बड़ी फेमस है, लेकिन यहां आपको कद्दू और बादाम से भरी ‘तोरता दि गुईमारेस’ नाम की पेस्ट्री भी जरूर चखनी चाहिए।

रोसकोफ, फ्रांस

बंदरगाह वाले शहरों में अक्सर गंदगी ज्यादा देखी जाती है। लेकिन फ्रांस के छोटे से रोसकोफ शहर में ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस शहर ने समुद्री व्यापार को अपनी तरक्की का रास्ता बना लिया है। यहां से ब्रिटेन को एक खास किस्म की गुलाबी प्याज भी भेजी जाती है। ये जगह अब थैलेसोथैरेपी का भी गढ़ बन गई है जिसमें समुद्र के पानी से लोगों का इलाज किया जाता है।

मजारा डेल वैलो, सिसिली

मजारा डेल वैलो की खोज तकरीबन 3,000 साल पहले फोएनिशियन ने की थी। ये एक कस्बाई क्षेत्र है, जहां ट्यूनीशियाई रहते हैं। यहां आपको पास्ता की बजाए मेन्यू में कूसकूस मिलने की ज्यादा संभावनाएं हैं। 1998 में समुद्र से निकला एक प्राचीन ब्रॉन्ज स्टेच्यू सेटायरो डैनजाटे भी यहां आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

The post खूबसूरती के लिए पहचाने जाते हैं ये विदेशी गांव, सपनों की नगरी का कराते है अहसास appeared first on Ad Event Media.