श्री लाल जी टण्डन के देहावसान Archives - Ad Event Media

मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लाल जी टण्डन के देहावसान पर संवेदनाएं व्यक्त की।
लखनऊ 21 जुलाई 2020, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लाल जी टण्डन के देहावसान पर संवेदनाएं व्यक्त की।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, हम सभी के मार्गदर्शक मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री लाल जी टण्डन जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उनसे हर कदम पर नया सीखने को मिलता रहा है। समाज व राष्ट्र के प्रति उनका पूर्ण समर्पण भाव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। उनका निधन भाजपा संगठन के लिए ही नहीं अपितु पूरे राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों व समर्थकों को दुःख सहने का संबल प्रदान करे।

लोकप्रिय जननेता श्री लाल जी टण्डन के देहांत की खबर मिलते ही पार्टी   कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं के प्रिय बाबू जी अब उनके बीच नहीं रहे थे। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शोक में पार्टी का झण्डा झुका और सारी संगठनात्मक गतिविधियां थम गई। उनके आवास पर महामहिम राज्यपाल श्री लाल जी टण्डन के पार्थिव देह पर श्रद्धांजलि अर्पित करने भाजपा सहित अन्य राजनैतिक दलों के नेता, समाजसेवी, नगर के प्रतिष्ठत लोग तथा आमजन का तांता लगा रहा। सभी ने नम नेत्रों से बाबू जी के अन्तिम दर्शन किए और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राज्यपाल मा. आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष मा. हृदय नारायण दीक्षित, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री मा. केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. सुनील बंसल उनके आवास पर अन्तिम दर्शन के लिए पहुचें। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, डा. महेन्द्र सिंह, जय प्रताप सिंह, ब्रजेश पाठक, रमापति शास्त्री, दारा सिंह चैहान, सतीश द्विवेदी, स्वाती सिंह, अतुल गर्ग तथा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोबिन्द नारायण शुक्ला, सांसद रमापति राम त्रिपाठी, कौशल किशोर, महापौर संयुक्ता भाटिया ने भी पार्थिव देह पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके साथ ही उनके चैक स्थित आवास पर पार्थिव शरीर के अन्तिम दर्शन के लिए रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में नेताओं, कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, व्यापारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उनसे जुडे़ लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धेय लाल जी टण्डन की अंत्येष्टि में गुलाला घाट पर राज्यपाल मा. आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री मा. राजनाथ सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इससे पूर्व पार्टी के राज्य मुख्यालय के द्वार पर श्री टण्डन जी के पार्थिव शरीर के पहुंचते ही प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल, मुख्यालय प्रभारी श्री भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, सत्यप्रकाश ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धेय लाल जी टण्डन जी के निधन पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, संजीव बालियान, जसवंत सैनी, नबाब सिंह नागर, शिवनाथ यादव, पदमसेन चैधरी, पुरूषोत्तम खडेलवाल, अक्षवर लाल गौड़, बीएल वर्मा, रंजना उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे, आलोक अवस्थी, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा एवं अशोक तिवारी, शिवकुमार पाठक, ब्रज बहादुर, ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

The post मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लाल जी टण्डन के देहावसान पर संवेदनाएं व्यक्त की। appeared first on Ad Event Media.