शुभांशु शुक्ला Archives - Ad Event Media

लखनऊ का हर बच्चा बनना चाहता है शुभांशु शुक्ला – पीयूष सिंह चौहान
लखनऊ। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के एक्सिओम–4 मिशन से सफल वापसी के बाद से पूरे देश में गर्व और खुशी का माहौल है। खासकर उनके गृह नगर लखनऊ में लगातार जश्न और स्वागत कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। लखनऊ लौटने के बाद से शुभांशु कई कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने एस. आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान और संस्थान की टीम से भेंट की।

मुलाकात के दौरान शुभांशु शुक्ला ने शिक्षा जगत के बेहतर भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के अधिकतम प्रयोग पर बल दिया ताकि हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच हो सके और शिक्षा में क्रांति लाई जा सके।

इस मौके पर एस. आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने कहा –
“शुभांशु शुक्ला सिर्फ लखनऊ ही नहीं बल्कि पूरे भारत का गौरव हैं। आज हर बच्चे की जुबान पर शुभांशु का नाम है और हर बच्चा अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देख रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।”

उन्होंने आगे बताया कि, “बहुत लोगों को शायद यह जानकारी नहीं है, लेकिन मैं और शुभांशु दोनों एक ही स्कूल, सीएमएस अलीगंज, से पढ़े हैं। मुझे हमेशा विश्वास था कि शुभांशु एक दिन बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे और उन्होंने सचमुच देश का नाम रोशन किया है। मुझे लगता है कि यह तो बस शुरुआत है।”

पीयूष सिंह चौहान ने यह भी कहा कि शुभांशु शुक्ला द्वारा शिक्षा में टेक्नोलॉजी के बेहतर इस्तेमाल को लेकर दिए गए विचारों को संस्थान जरूर अपनाएगा, जिससे विद्यार्थियों को और बेहतर अवसर मिल सकें।

लखनऊ में हुए इस खास मुलाकात ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सपनों को साकार करने के लिए जुनून और मेहनत ही सबसे बड़ी ताकत है।

The post लखनऊ का हर बच्चा बनना चाहता है शुभांशु शुक्ला – पीयूष सिंह चौहान appeared first on Ad Event Media.

एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का लखनऊ आगमन, होगा भव्य स्वागत
लखनऊ, 25 अगस्त।
अंतरिक्ष की ऊँचाइयों पर देश का नाम रोशन करने वाले एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का आज लखनऊ आगमन हुआ। सुबह लगभग 9 बजे वे लखनऊ एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ उनका प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों, विद्यालयों के बच्चों और नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर शुभांशु शुक्ला के सम्मान में फूल-मालाओं और नारों के बीच भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराकर उनका अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट से उनका काफिला गोमती नगर विस्तार स्थित CMS कैंपस के लिए रवाना हुआ। यहाँ स्कूल प्रबंधन द्वारा विशेष कार्यक्रम रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अंतरिक्ष यात्रा से जुड़ी उत्सुकताओं पर चर्चा की।

दोपहर 12 बजे CMS ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहाँ शुभांशु शुक्ला ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा किए और देश के युवाओं को विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा— “भारत के पास अपार प्रतिभा है। आने वाले समय में हमारे देश के युवा ही अंतरिक्ष अनुसंधान और तकनीक को नई दिशा देंगे। मेरा सौभाग्य है कि मैं अपने ही शहर लखनऊ में आकर आप सबके बीच अपने अनुभव साझा कर पा रहा हूँ।”

लखनऊ में उनके आगमन से लोगों में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई है। शहरवासियों ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए शुभांशु शुक्ला को नए भारत की प्रेरणा बताया।

The post एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का लखनऊ आगमन, होगा भव्य स्वागत appeared first on Ad Event Media.