वैश्य-व्यापारी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा-तालिबानियों ने बुद्व की प्रतिमा को तोप से उड़ाया Archives - Ad Event Media

वैश्य-व्यापारी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा-तालिबानियों ने बुद्व की प्रतिमा को तोप से उड़ाया
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हर वर्ग के साथ अपनी भागीदारी को मजबूत करने के क्रम में सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन कर रही है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को भाजपा का वैश्य-व्यापारी सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैश्य समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग से जो भी कहा उसको करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 हटाने को कहा था, हटा दिया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने की बात कही थी, आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग आज पाकिस्तान के जिन्ना का समर्थन कर रहे हैं, वो एक प्रकार से तालिबान का भी समर्थन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है, वो सरदार पटेल का अपमान करना चाहते हैं। राष्ट्र नायक सरदार पटेल एक ओर हैं और राष्ट्र को तोडऩे वाले जिन्ना दूसरी तरफ हैं। वो लोग जिन्ना का समर्थन करते हैं और हम सरदार पटेल का समर्थन करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति के दूत महात्मा बुद्ध ने दुनिया पर कभी युद्ध नहीं थोपा, वह हमेशा मानवता के प्रेरणा स्रोत और भक्ति के केन्द्र रहेंगे। इसके साथ ही किसी भी भारतीय या दुनिया में कहीं भी शांति और सद्भाव का समर्थन करने वाले किसी भी व्यक्ति को तालिबानियों के उनकी प्रतिमा को नष्ट करने के दृश्यों को नहीं भूलना चाहिए। आपने देखा होगा कि उसके कुछ ही दिनों बाद अमेरिका ने वहां बम गिराए और तालिबानी मारे जाने लगे। हमने कहा था कि गौतम बुद्ध की मूर्ति के साथ उन्होंने जो किया उसके लिए भगवान उन्हें दंडित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपने वो नजारे देखे होंगे जब तालिबान ने 20 साल पहले अफगानिस्तान के बामियान में 2,500 साल पुरानी गौतम बुद्ध की मूर्ति को नष्ट कर दिया था। उस समय वह लोग भारत की आत्मा को ठेस पहुंचाना चाहते थे। तालिबान की वह बर्बरता दुनिया ने देखी। हमने कहा था कि गौतम बुद्ध की मूर्ति के साथ उन्होंने जो किया उसके लिए भगवान उन्हें दंडित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तो पूरी देश की कम्यूनिस्ट और अलगाववाद विचारधारा उत्तर प्रदेश में आ चुकी है। वो पूरे देश को गुमराह करना चाहते हैं, इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले आवास योजना का लाभ चेहरा देखकर मिलता था। सत्ता से संबंधित हैं, विधायक आपकी जाति का है, तो ही उसका लाभ मिलता था। लेकिन आज बड़ी संख्या में गरीबों को बिना भेदभाव के आवास दिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल इस वैश्य-व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन करा रहे हैं। इस सम्मेलन में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा.दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल शामिल होंगे। नरेश अग्रवाल ने बताया कि भाजपा में वैश्य समाज की उचित भागीदारी के लिए हो यह महासम्मेलन हो रहा है। वैश्य समाज 100 प्रतिशत भाजपा के साथ है। नरेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सभी समुदायों-वर्गों का सम्मेलन कर रही है। इससे वैश्य समुदाय छूट रहा था। हमने राज्य स्तरीय वैश्य सम्मेलन 14 नवंबर को करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ाई में कोई दल नहीं दिख रहा है। भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि हमको भरोसा है भाजपा सरकार वैश्य समुदाय की समस्याओं का निराकरण करेगी। डीजल-पेट्रोल के मूल्यों से महंगाई का असर च्यादा था। इसके साथ ही हम ऑन लाइन ट्रेड का भी विरोध करते हैं। हम व्यापारियों की इस मांग के साथ हैं। नरेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी-नोटबन्दी से व्यापारी परेशान जरुर लेकिन राष्ट्रहित के मामले में व्यापारी पीएम मोदी के साथ हैं। प्रदेश में व्यापारी 12 प्रतिशत हैं।

The post वैश्य-व्यापारी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा-तालिबानियों ने बुद्व की प्रतिमा को तोप से उड़ाया appeared first on Ad Event Media.