विशेष बच्चों ने रनिंग विद प्लेस में की शिरकत Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/विशेष-बच्चों-ने-रनिंग-विद/ Know the world Thu, 07 Apr 2022 10:51:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/11/cropped-AEM-32x32.png विशेष बच्चों ने रनिंग विद प्लेस में की शिरकत Archives - Ad Event Media https://adeventmedia.com/tag/विशेष-बच्चों-ने-रनिंग-विद/ 32 32 विशेष बच्चों ने रनिंग विद प्लेस में की शिरकत, कैबिनेट मंत्री ने कहा- इन बच्चों को मिलेगा हर अधिकार https://adeventmedia.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%b7-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6/ Thu, 07 Apr 2022 10:51:49 +0000 https://adeventmedia.com/?p=60063 स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से देशभर में आयोजित अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड से 500 दिव्यांग बच्चों और विशेष बच्चों के प्रशिक्षकों ने रनिंग विद प्लेस में शिरकत कर एकता का संदेश दिया। नैनीताल और देहरादून जनपद के लिए ऋषिकेश में रनिंग विद प्लेस कार्यक्रम ज्योति विशेष विद्यालय में आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री

The post विशेष बच्चों ने रनिंग विद प्लेस में की शिरकत, कैबिनेट मंत्री ने कहा- इन बच्चों को मिलेगा हर अधिकार appeared first on Ad Event Media.

]]>
स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से देशभर में आयोजित अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड से 500 दिव्यांग बच्चों और विशेष बच्चों के प्रशिक्षकों ने रनिंग विद प्लेस में शिरकत कर एकता का संदेश दिया। नैनीताल और देहरादून जनपद के लिए ऋषिकेश में रनिंग विद प्लेस कार्यक्रम ज्योति विशेष विद्यालय में आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शिरकत कर दिव्यांग बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से आयोजित रनिंग विद प्लेस कार्यक्रम को लिम्का बुक आफ रिकार्ड्स के लिए भी भेजा गया है। जिसमें एक साथ 72 हजार से अधिक दिव्यांग बच्चों ने एक ही समय पर रनिंग विद प्लेस कार्यक्रम में हिस्सा लिया है, जो एक विश्व रिकार्ड बन सकता है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विशेष बच्चों के लिए स्पेशल ओलंपिक भारत नींव का पत्थर साबित होगा। विशेष बच्चे हमारे समाज की पहचान है। उन्‍हें हर वह चीज मिलने का अधिकार है जो एक सामान्य बच्चों को दी जानी चाहिए।

उन्होंने गिनीज बुक आफ रिकार्ड के लिए रनिंग विद प्लेस के लिए संस्था को बधाई दी। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय डायरेक्टर उत्तराखंड (स्पेशल ओलंपिक भारत) दिवाकर भानु प्रताप सिंह रावत ने संस्था की ओर से विशेष बच्चों को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर विशेष बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। जिसमें विशेष बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर अभिभावकों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, पूर्व राज्यमंत्री संजय सहगल, टीडीएस संस्था से अरविंद बलूनी, भरत मंदिर परिवार से हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, विनय उनियाल, ज्योति सजवाण, शिक्षाविद वंशीधर पोखरियाल, राजेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

The post विशेष बच्चों ने रनिंग विद प्लेस में की शिरकत, कैबिनेट मंत्री ने कहा- इन बच्चों को मिलेगा हर अधिकार appeared first on Ad Event Media.

]]>