विकास Archives - Ad Event Media

उत्तराखण्ड प्रदेश के विकास के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित रक्षाबंधन मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माताओं, बहनों के आशीर्वाद से राज्य सरकार जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास सरकार का मूलमंत्र है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माताओं और बहनों का जो आशीष और स्नेह मिल रहा है, उससे प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए एक सकारात्मक ऊर्जा मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन माताओं-बहनों के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यात्रा पूर्ण रूप से निःशुल्क रहेगी। इस रक्षाबन्धन पर्व पर आशा व आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 1-1 हजार रूपये की धनराशि उपहार के रूप में दी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मातृशक्ति के जीवन में सुधार लाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। इनमें उज्ज्वला, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, आदि मुख्य हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाव में भगवान होते हैं। हमारी सरकार का भाव जनसेवा है। समाज की आखिरी पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रमुख ध्येय है। उन्होने कहा कि कोविड काल में ऑनलाईन पढ़ाई के महत्व के देखते हुए कक्षा 10-12 के छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा मोबाईल टेब दिया जायेगा जिनसे उनकी शिक्षा में और सुधार होगा। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में 24 हजार रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है एवं सरकारी नौकरी के क्षेत्र में ही नही बल्कि बढ़े स्तर पर सरकार विभिन्न क्षेत्रों में लाखों लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का भी प्रयास कर रही है, सरकार की मंशा है कि प्रदेश के युवा एवं महिलाऐं रोजगार मांगने वाले नही बल्कि रोजगार देने वाले बने। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि बैंको से मिलने वाला ऋण कि प्रक्रिया को सरल करते हुए शिविरों के माध्यम से जरूरतमन्दों को शिविर में ही ऋण स्वीकृत किया जाना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आजिविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को  बड़े पैमाने पर बाजार में स्थान दिलाने हेतु सरकार लगातार प्रयास कर रही है, ताकि माताएं-बहने आत्मनिर्भर बन सके। उन्होने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से हुए नुकसान से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उबारने हेतु लगभग 119 करोड़ रूपए का सहायता पैकेज दिया जा रहा है।  उन्होने कहा कि  कोविड काल में प्रतियोगी परीक्षाएं न होने के कारण सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरी की भर्ती में आयुसीमा में एक साल की छूट दी है। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एम0बी0बी0एस0 इन्टर्न के स्टाईपेंड को 7500/-प्रतिमाह से बढ़ाकर रूपये 17,000/-किया गया है।  संघ लोक सेवा आयोग, एन.डी.ए , सी.डी.एस एवं उसके समकक्ष लिखित परीक्षा पास करने पर परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर अभ्यर्थी को साक्षात्कार की तैयारी के लिये 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि तहसील दिवस/बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से आमजन मानस की समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। समस्याएं ब्लॉक स्तर, तहसील स्तर या जनपद स्तर की हो उनका उसी स्तर पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सरकार की जीरो पेंडेन्शी पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले चार माह में उत्तराखण्ड में शतप्रतिशत वैक्सीन लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। बागेश्वर जनपद में शतप्रतिशत वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।
इस अवसर पर विधायक डा0 प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, आईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगई, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित थीं।

The post उत्तराखण्ड प्रदेश के विकास के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी। appeared first on Ad Event Media.

बरेली बढ़ा विकास की ओर : स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर जनता को समर्पित हुआ अटल सेतु
बरेली : शहरवासियों का वर्षों का इंतजार अब खत्म हो चुका है. बहुप्रतीक्षित चौपुला पुल को आज एक भव्य समारोह के बीच जनता को समर्पित कर दिया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर जनता को समर्पित किए गए इस पुल का नाम उन्हीं के नाम पर अटल सेतु रखा गया है. फिलहाल किला की ओर जाने वाले वाहनों एवं पटेल चौक की ओर आने वाले वाहनों को इसका लाभ मिल सकेगा. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और कैंट विधायक राजेश अग्रवाल थे. वहीं, मेयर डा. उमेश गौतम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और जनता इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने. स्व. अटल बिहारी की पुण्यतिथि पर इस पुल का नामकरण उनके नाम पर किया जाना दिवंगत नेता को सच्ची श्रद्धांजलि है. इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज हो गई. बरेली के विकास को अब पंख लगने लगे हैं. वादे अब धरातल पर उतरने लगे हैं. स्मार्ट सिटी का सपना अब साकार हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में बरेली के मेयर उमेश गौतम विकास के नित नए आयाम गढ़ रहे हैं. स्मार्ट रोड, बदायूं रोड का नाला, अक्षर विहार, हजियापुर के संपवेल सहित लगभग एक हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा के विकास कार्य मेयर डा. उमेश गौतम के कार्यकाल में कराए जा चुके हैं. साथ ही शहामतगंज पुल के नीचे चौपाटी, विभिन्न जगहों पर सड़क एवं नालियों के निर्माण कार्य अभी चल रहे हैं. इसी बीच भाजपा सरकार ने अटल सेतु को जनता को समर्पित कर विकास को चार चांद लगा दिए हैं.मेयर डा. उमेश गौतम ने इय पल को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा, “अटल सेतु हमारे भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भाजपा सरकार की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है. आज उनकी पुण्यतिथि पर चौपुला पुल का नामकरण अटल सेतु के नाम से हुआ है. जिसे आज जनता के लिए खोल दिया गया है. इसमें किला एवं पटेल चौक की ओर जाने वाली रोड चालू हो गई हैं और बदायूं रोड वाला हिस्सा दिसंबर तक पूरा करके जनता के लिए खोल दिया जाएगा. इस पुल के शुरू होने से बरेली वासियों को बड़ी राहत मिलेगी. उन्हें आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी. इससे धन और समय दोनों की बचत होगी.”मेयर डा. उमेश गौतम ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का खास तौर पर शुक्रिया अदा किया. मेयर ने कहा, “हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली आकर बरेली की जनता के सामने जो वादा किया था उसे पूरा कर दिखाया है. उसके लिए मैं तहे दिल से उनका धन्यवाद देता हूं. आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, शहर विधायक डा. अरुण कुमार, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुख्य महासचिव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव बरेली बढ़े विकास की ओर मुहिम के तहत इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने. मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं.”बता दें कि मेयर डा. उमेश गौतम चाहते थे कि यह पुल 16 अगस्त को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि तिथि पर ही जनता को समर्पित किया जाए. इसके लिए लगभग एक सप्ताह पहले मेयर ने पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों को पुल के सभी काम एक सप्ताह के भीतर पूरे करने के निर्देश दिए थे. जिसके बाद काम में तेजी आई और आज यह पुल जनता के लिए खोल दिया गया. पुल पर चढ़ने और उतरने के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए साइन बोर्ड लगाए गए हैं. इससे लोगों को आसानी से पता चल सकेगा कि अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए उन्हें कहां से चढ़ना है और किस तरफ से उतरना है. प्रॉपर साइन बोर्ड लगने से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा नहीं होगी और वे आसानी से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे. पुल पर किसी भी प्रकार के हादसे न हों, इसके लिए पुल की रेलिंग से आठ फुट की ऊंचाई पर लोहे के वायर लगाए गए हैं.बता दें कि चौपुला चौराहे पर सेतु निगम दिसंबर 2018 से ओवरब्रिज का निर्माण करा रहा है। सिटी सब्जी मंडी से चौपुला चौराहे के ऊपर से पुलिस लाइंस तक थ्री लेन पुल का निर्माण चल रहा है। इसमें एक ब्रांच पुल बदायूं रोड की ओर और दूसरा पटेल चौक की ओर बनना है। दोनों ब्रांच पुल टू लेन हैं। सेतु निगम ने थ्री लेन पुल और पटेल चौक की ओर के टू लेन पुल का निर्माण पूरा कर लिया है।बड़ा बाईपास बनने के बाद शहर के अंदर आने वाले वाहन ही इस रोड पर आते हैं. पुराने हाईवे से सीबीगंज, मिनी बाईपास, किला, गढ़ी चौकी सहित आसपास के तमाम लोग कचहरी, रेलवे जंक्शन आदि की ओर आते हैं. वाहनों की भीड़ बढ़ने के कारण चौपुला चौराहे पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी. अब पुल निर्माण से जाम नहीं लगेगा. पटेल चौक की ओर भी लोग आसानी से आ जा सकेंगे. पुल का निर्माण लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है और इसकी लंबाई लगभग  1.109 किलोमीटर है.

The post बरेली बढ़ा विकास की ओर : स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर जनता को समर्पित हुआ अटल सेतु appeared first on Ad Event Media.