लेकिन हो सकती है धन हानि Archives - Ad Event Media

राशिफल : आज इस राशि के जातकों का हो सकता है नौकरी में प्रमोशन,लेकिन हो सकती है धन हानि
मेष

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सफल रहेगा। पुरानी परियोजनाओं की सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव महसूस करेंगे किंतु अपनी योग्यता के चलते समय पर सभी काम पूर्ण करने में सफल रहेंगे। बेवजह किसी बहस में न पड़े संयम से काम लें अन्यथा काम उलझ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी जिससे आर्थिक बजट हिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी ।पारिवारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन कुछ खास नहीं है धैर्य बनाकर चलें।

वृषभ

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नया उछाल आ सकता है, जिम्मेदारी भरा पद प्राप्त होगा।व्यापारिक योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा धन लाभ के योग बन रहे हैं। विवादास्पद मामलों से दूर रहे अन्यथा आप की छवि धूमिल हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है मनपसंद को ज्वाइन कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है अब उसी समझदारी में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अच्छी स्थिति में मजबूती आएगी। धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करेंगे अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारिक क्षेत्र में कड़ी मेहनत के चलते बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। भूमि, भवन आदि खरीदने पर विचार कर सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है समाज में नाम सम्मान बढ़ सकता है। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है साथ में समय बिता सकते हैं।

कर्क

आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी ।करियर में बदलाव करने की सोच रहे है तो यह समय अच्छा है बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी बेहतर विकल्प प्राप्त होंगे आय के दिन स्रोत बनेंगे। लेखन, साहित्य से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रहेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। दांपत्य जीवन  मधुरता रहेगी जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

सिंह

आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। पूर्व में चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे सभी काम सुचारु रूप से चल पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी पूर्व में किए गए पूंजी निवेश का फायदा प्राप्त होगा। साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी धनलाभ होगा। गैर जरूरी मामलों में अपनी ऊर्जा व समय बर्बाद न करें।परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। दांपत्य जीवन में में सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है साथ में खरीदारी करने जा सकते हैं।

कन्या

आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है। आज जो भी काम हाथ में लेंगे उसे सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी वाक् पटुता, वह हास परिहास की आदत सबका मन जीत लेंगी। बिज़नेस में सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को नए कार्यों के बेहतर विकल्प प्राप्त होंगे।पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा घर पर रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

तुला

आज का दिन मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों की बढ़ोतरी होगी जिसके चलते आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है वरीष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बन सकते हैं, वाद विवाद से बचें। स्टॉक मार्केट व म्यूचुअल फंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रह सकता है। घर का वातावरण भी कलह पूर्ण रहेगा बेकार के वाद विवाद से स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। संयम से काम करें ।संतान पक्ष से मन चिंतित रहेगा। जीवन साथी से हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा|

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।कार्यक्षेत्र में चल रही रुकावटें दूर होंगी। सफलता के रास्ते खुलेंगे।सभी काम समय पर निपट जाएंगे। बिज़नेस मीटिंग के लिए किसी दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैजो उम्मीद से ज्यादा फायदेमंद रहेगी।, गीत, संगीत से जुड़ें लोगों के लिए समय अच्छा है कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है। दिन का अधिकतर समय मौज मस्ती में बीतेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्ण समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन में आपसी प्यार बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा आपसी समझ में बढ़ोतरी होगी।

धनु

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे जिसके चलते अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाहट रहेगी।अपनी बात खुलकर कहें बेवजह के तनाव में न रहे। खर्चों की अधिकता रहेगी जिसके चलते रोज़मर्रा के कामों में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग को समय पर काम पूरा करने का दबाव बना रहेगा। घर से जुड़े साजो सामान की खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक तनाव दूर होंगे घर में शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।

मकर

आज का दिन मानसिक तनाव का अनुभव करेंगे। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे सहकर्मियों के सहयोग से किसी बड़े उलझन से निकल सकते है। व्यापारिक मामले सामान्य रहेंगे कोई बहुत बड़ा जोखिम न उठाएं। बेरोजगार लोगों को किसी अच्छी कंपनी में रोजगार उपलब्ध हो सकता है ।छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन में मतभेद रह सकता है धैर्य से काम लें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है साथी से मन की बात साझा करेंगे।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा कार्यक्षेत्र में अपनी चतुराई और अपनी वाक्पटुता से सबका ध्यान आकर्षित करेंगे वरिष्ठ अधिकारियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारिक मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कामयाबी व प्रतिष्ठा मिलेंगी।कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं।शुभ समाचार की प्राप्ति होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा।खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है धैर्य से काम लें। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है अपने प्रिय को कोई उपहार दे सकते हैं।

मीन

आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।पिछले दिनों से चल रहे तनावों से छुटकारा मिलेगा।आर्थिक उलझने कम होगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक रवैया सब पर बेहतर प्रभाव डालेगा वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।व्यापारिक गतिरोध दूर होंगे सभी काम सुचारू रूप से शुरू होंगे आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। दिन का अधिकतम समय परिवारजनों के साथ बिताएंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा जीवनसाथी का हाथ बंटाएंगे।प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

The post राशिफल : आज इस राशि के जातकों का हो सकता है नौकरी में प्रमोशन,लेकिन हो सकती है धन हानि appeared first on Ad Event Media.