लखीमपुर खीरी : पुलिस के सामने पेश हुए केन्द्रीय मंत्री पुत्र आशीष मिश्र Archives - Ad Event Media

लखीमपुर खीरी : पुलिस के सामने पेश हुए केन्द्रीय मंत्री पुत्र आशीष मिश्र,चल रही है पूछताछ
लखीमपुर खीरी में बीते रविवार को उपद्रव के बाद हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मृत्यु के मामले में आरोपित केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की शनिवार को सुबह 10:45 पर क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। क्राइम ब्रांच ने आशीष मिश्रा को दिन में 11 बजे लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन आशीष मिश्रा स्कूटी पर सवार होकर 15 मिनट पहले पुलिस लाइन पहुंचे।

लखीमपुर खीरी पुलिस लाइंस में क्राइम ब्रांच की टीम ने आशीष मिश्र से पूछताछ शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मजिस्ट्रेट के समक्ष केन्द्रीय मंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा से सवालों की झड़ी लगा दी है। आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के दफ्तर में करीब एक दर्जन से ज्यादा पेन ड्राइव लेकर के पहुंचे। इन सभी पेन ड्राइव में वह सभी वीडियोज हैं जो उनकी मौजूदगी साबित करेंगे की घटना के वक्त वह कहां मौजूद थे। आशीष मिश्र से मजिस्ट्रेट के सामने पूछताछ की जा रही है। इस दौरान आशीष मिश्र का कलमबंद बयान हो रहा है। इस पूछताछ के दौरान आशीष मिश्र का वकील भी मौजूद है। लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा से पूछताछ के लिए पुलिस ने 40 सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की। आशीष के वकील अवधेश कुमार ने कहा कि हम नोटिस का सम्मान करेंगे और इस जांच में हर प्रकार का सहयोग करेंगे। आशीष की गिरफ्तारी होगी या रिहाई इसका फैसला पुलिस करेगी। डीआईजी और एसपी भी पुलिस लाइंस में मौजूद हैं।मंत्री अजय मिश्रा के घर पर लगाया गया एक और नोटिस

आशीष मिश्रा की पेशी के तैयारी के बीच में लखीमपुर खीरी पुलिस ने शनिवार को मंत्री के घर पर एक और नोटिस लगाया। नोटिस में लिखा है कि कल समन के बावजूद आशीष मिश्रा पेश नहीं हुए थे, आज भी उनके क्राइम ब्रांच ने समक्ष पेश न होन की स्थिति में वारंट जारी किया जाएगा।

पुलिस लाइन में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस ने आशीष मिश्रा की पेशी को देखते हुए पुलिस लाइन को छावनी में तब्दील कर दिया था। वहां पर हर रास्ते में जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। आशीष की जांच दल के सामने पेशी को लेकर पुलिस लाइन में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम थे। आशीष के नेपाल भागने की भी चर्चा थी। आशीष के पिता और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी खुद सामने आए थे और कहा था वो कहीं नहीं गया है। आशीष साक्ष्यों के साथ जांच टीम के सामने पेश होगा।

जो भी दोषी होगा, उसको किसी भी कीमत पर राहत भी नहीं

उत्तर प्रदेश के कानून एवं विधि मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध व अपराधी को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। मंत्री पाठक ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही कह दिया है कि सिर्फ आरोप पर किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसको किसी भी कीमत पर राहत भी नहीं दी जाएगी। अब तो प्रदेश में किसी भी मामले को सरकार रफा-दफा नहीं किया जा रहा है। सभी तथ्यों की जांच हो रही है और जो दोषी जांच में सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।

The post लखीमपुर खीरी : पुलिस के सामने पेश हुए केन्द्रीय मंत्री पुत्र आशीष मिश्र,चल रही है पूछताछ appeared first on Ad Event Media.