रोहित शर्मा और स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा पहुंच गए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी Archives - Ad Event Media

रोहित शर्मा और स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा पहुंच गए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी,वीवीएस लक्ष्मण की निगरानी में हासिल करेंगे फिटनेस
भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) पहुंच गए हैं। रोहित और जडेजा चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में वनडे सीरीज पहले ये दोनों खिलाड़ी अपनी वापसी के लिए एनसीए में फिटनेस हासिल करना चाहेंगे। इस समय एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण हैं।

25 सदस्यीय भारतीय अंडर-19 टीम 23 दिसंबर से यूएई में खेले जाने वाले आगामी एसीसी अंडर-19 एशिया कप से पहले एनसीए में तैयारी कर रही है। अंडर-19 के खिलाड़ियों का प्रैक्टिस कैंप एनसीए में लगा है। दिल्ली के यश ढुल भी शिविर का हिस्सा हैं, जो U19 एशिया कप में भारत की टीम का नेतृत्व करेंगे। यश ढुल ने रोहित और जडेजा के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग इंजरी है, जबकि जडेजा के हाथ में चोट लगी थी।

प्रोटियाज के खिलाफ टेस्ट में दोनों खिलाड़ियों की अनुपस्थिति का मतलब है कि भारत को ओपनिंग स्लाट पर और साथ ही निचले क्रम की बल्लेबाजी और पांच गेंदबाजों के संयोजन में दिक्कत होगी। रोहित को 8 दिसंबर को चयनकर्ताओं ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम का नियमित कप्तान घोषित किया था, जबकि उनको टेस्ट टीम की उपकप्तानी भी मिली थी, लेकिन वे मुंबई में ट्रेनिंग सेशन के दौरान लगी चोट के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए।

26 दिसंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंची टेस्ट टीम में रोहित शर्मा की जगह प्रियांक पांचाल को शामिल किया गया है। दूसरी ओर कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान जडेजा के दाहिने हाथ में चोट लगी थी। स्कैन कराने के बाद पता चला कि उनके कंधे में सूजन है। आलराउंडर को आराम की सलाह दी गई और उन्हें दक्षिण अफ्रीका सीरीज से बाहर होना पड़ा। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेले थे।

The post रोहित शर्मा और स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा पहुंच गए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी,वीवीएस लक्ष्मण की निगरानी में हासिल करेंगे फिटनेस appeared first on Ad Event Media.