रोडवेज प्रबंधन ने दिल्ली के लिए दून Archives - Ad Event Media

रोडवेज प्रबंधन ने दिल्ली के लिए दून, ऋषिकेश और हरिद्वार से रोज 50 बसें संचालित करने का आदेश
देहरादून, दिल्ली के लिए अब पूर्व की तरह सुबह पांच बजे से रोडवेज बस मिलेगी। रोडवेज प्रबंधन की ओर से दिल्ली के लिए दून, ऋषिकेश और हरिद्वार से रोज 50 बसें संचालित करने का आदेश दिया गया है। अब दून आइएसबीटी से सुबह पांच बजे से आठ बजे तक प्रत्येक 15 मिनट में बस दिल्ली जाएगी। सभी बसें वाया करनाल होकर संचालित होंगी। इसके बाद यात्रियों की उपलब्धता पर बसें दिल्ली भेजी जाती रहेंगी। रात्रि में फिलहाल केवल चार बसें दिल्ली मार्ग पर जाएंगी, जिनमें दो दिल्ली जबकि शेष फरीदाबाद और गुरूग्राम जाएंगी।

उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह के बावजूद बस संचालन की मंजूरी नहीं मिलने के बाद उत्तराखंड ने दो जुलाई से वाया यमुनानगर, करनाल होकर दिल्ली के लिए बस चलानी शुरू कर दी थी। देहरादून-मेरठ-दिल्ली के बजाए यह मार्ग 65 किमी लंबा है, लेकिन इसके बावजूद यात्रियों की प्रतिक्रिया बढ़िया मिल रही। दून के बाद हरिद्वार व ऋषिकेश से भी इसी मार्ग से दिल्ली के लिए बस का संचालन शुरू किया गया था। मंगलवार को दून से दिल्ली के लिए 40 बसें रवाना हुईं। जिनमें 36 बसें शाम तक जबकि चार बसों को रात को भेजा गया। अभी तक देहरादून से दिल्ली के लिए सबसे पहली बस सुबह छह बजे जा रही थी, लेकिन बुधवार से इसे सुबह पांच बजे कर दिया गया है। फिर हर पंद्रह मिनट में दिल्ली के लिए बस जाएगी।

सुबह साढ़े नौ बजे एक बस फरीदाबाद व सुबह दस बजे एक बस गुरूग्राम भी रवाना की जाएगी। सुबह दस बजे के बाद दिल्ली के लिए दोपहर दो बजे और ढाई बजे बसों का शेड्यूल लगाया गया है। यदि इस बीच यात्रियों की संख्या पर्याप्त होती है तो बसों को दिल्ली भेजा जाता रहेगा। रात को नौ व सवा नौ बजे दो बसें दिल्ली और दस बजे एक-एक बस फरीदाबाद व गुरूग्राम भेजी जाएंगी। रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि दिल्ली-पौड़ी व दिल्ली-श्रीनगर बस सेवा भी जल्द शुरू की जाएगी।

दिल्ली से भी सुबह पांच बजे बस

अब दिल्ली कश्मीरी गेट आइएसबीटी से भी देहरादून के लिए पहली बस सुबह पांच बजे मिलेगी। रोडवेज अधिकारियों ने दिल्ली आइएसबीटी से भी सुबह पांच बजे से आठ बजे के बीच और शाम को छह बजे से रात दस बजे के बीच बसों का अधिक संचालन करने की बात कही है। यात्रियों की सुविधा को लेकर आनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

चंडीगढ़ के लिए बढ़ाई बस

उत्तराखंड रोडवेज ने चंडीगढ़ के लिए भी बस सेवा बढ़ा दी है। देहरादून से चंडीगढ़ के लिए पहली बस सुबह सात बजे से शुरू होगी। इसके बाद हर घंटे दोपहर 12 बजे तक बस चंडीगढ़ जाती रहेगी। यात्रियों की संख्या के आधार पर रिजर्व में तैनात बसों को किसी भी समय भेजने के आदेश दिए गए हैं। चंडीगढ़ के लिए दून से रात में दस बजे भी बस नियमित कर दी गई है। इसके अलावा ऋषिकेश और हरिद्वार डिपो समेत कोटद्वार से भी चंडीगढ़ के लिए बस संख्या बढ़ा दी गई है। हरिद्वार से रोहूड़ हिमाचल के लिए एक बस जबकि शिमला के लिए दो बस जा रहीं। दून से धर्मशाला के लिए भी शाम को पांच बजे बस भेजी जा रही।

The post रोडवेज प्रबंधन ने दिल्ली के लिए दून, ऋषिकेश और हरिद्वार से रोज 50 बसें संचालित करने का आदेश appeared first on Ad Event Media.