रिलायंस और टीसीएस को लगा बड़ा झटका Archives - Ad Event Media

रिलायंस और टीसीएस को लगा बड़ा झटका,देश की टॉप-10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण में भी आई गिरावट
देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,05,848.14 करोड़ रुपये गिर गया। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान आईटी प्रमुख टीसीएस और इंफोसिस को हुआ। टीसीएस और इंफोसिस के साथ-साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में भी गिरावट आई जबकि एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 51,628.12 करोड़ रुपये बढ़ गया।

इन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा

जिन कंपनियों का बाजार मूल्यांकन घटा है, उनकी बात करें तो टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मूल्यांकन सबसे अधिक 40,640.76 करोड़ रुपये गिरकर 13,49,037.36 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 36,703.8 करोड़ रुपये घटकर 7,63,565.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इनके अलाव रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का बाजार मूल्यांकन 25,503.68 करोड़ रुपये घटकर 17,70,205.42 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 2,999.9 करोड़ रुपये घटकर 4,45,810.84 करोड़ रुपये रह गया।

इनका बाजार पूंजीकरण बढ़ा

इसके विपरीत, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का बाजार पूंजीकरण 24,048.06 करोड़ रुपये उछलकर 5,12,857.03 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,403.56 करोड़ रुपये बढ़कर 5,24,180.57 करोड़ रुपये हो गया। इनके अलावा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 7,050.44 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 4,60,599.20 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 4,880.07 करोड़ रुपये बढ़कर 8,40,204.91 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 1,949.67 करोड़ रुपये बढ़कर 4,18,574.86 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 1,296.32 करोड़ रुपये बढ़कर 4,45,659.60 करोड़ रुपये हो गया।

देश की टॉप-10 कंपनियां

बाजार मूल्यांकन के लिहाज से टॉप-10 कंपनियों की रैंकिंग करें तो इसमें आरआईएल शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और एयरटेल का स्थान है।

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

बता दें कि पिछले हफ्ते सेंसेक्स 170.49 अंक या 0.28 फीसदी लुढ़का था जबकि निफ्टी 113.90 अंक या 0.64 फीसदी टूटा था।

The post रिलायंस और टीसीएस को लगा बड़ा झटका,देश की टॉप-10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण में भी आई गिरावट appeared first on Ad Event Media.