राशिफल :इस राशि के लोगो का रुका काम होगा पूरा Archives - Ad Event Media

राशिफल :इस राशि के लोगो का रुका काम होगा पूरा,जानिए कैसा होगा आपका दिन
मेष : निजी व पेशेवर जीवन में दिमाग के बजाय दिल से निर्णय लेंगे। ऐसा अवसर प्रस्तुत होगा जो लक्ष्य के निकट ले जाएगा। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। सुखद यात्रा का योग बनेगा। प्रकृति के बीच समय बिताएंगे। व्यावसायिक जीवन में गति आएगी। उत्पादकता में वृद्धि के साथ लक्ष्य प्राप्त होंगे। कार्यकौशल के लिए सराहना मिलेगी। रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। लोग आपसे सहमत नहीं होंगे, पर अपने निर्णयों पर अडिग रहे।

वृष : निजी संबंधों में आनंद रहेगा। जिससे प्रेम करते हैं, उसके साथ सुखद समय बिताएंगे। महिलाओं व संतान की जीवन में अहम भूमिका रहेगी। उनकी मौजूदगी भावनात्मक स्थिरता व मजबूती देगी। मित्रों से स्नेह रखेंगे, पर वे आपके अच्छे स्वभाव का लाभ उठा सकते हैं। लोगों के बारे में दिल व दिमाग से सत्यता को परखते हुए निर्णय लें। प्रेम की दस्तक हो सकती है। अंतर्मन में झांकते हुए प्राथमिकताओं पर विचार करें।

मिथुन : व्यावहारिक व आर्थिक मामलों से निपटने के लिहाज से ऊर्जा के संचय व स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। चिंताओं में न पड़ें, बल्कि लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। अवसर हाथ से जाने का भय त्यागकर अपनी शर्तें व विचार प्रकट करें। सामाजिक जीवन स्वजनों व पेशेवर मेल-मिलाप तक सीमित रहेगा। कई गतिविधियों को एक साथ संपन्न करने के बजाय सफलता हेतु एक समय पर एक कार्य हाथ में लें।

कर्क: प्रतिष्ठा मजबूत होगी। घर व कार्यस्थल पर व्यवस्था कायम करेंगे। व्यावसायिक कार्यों से धन लाभ होगा। सेमिनार या बैठक में सम्मान अर्जित करेंगे। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन से यात्रा का अवसर मिलेगा। लोभी व्यक्ति से सचेत रहें, वह निजी संबंधों में गलतफहमी पैदा कर सकता है। भौतिक मामलों में संलग्नता से रचनात्मकता प्रभावित हो सकती है। चेतना के विभिन्न स्तरों पर संतुलन बिठाएं। भावनाएं प्रकट करें।

सिंह : अपनी अपेक्षाओं, उम्मीदों व निर्णयों की जिम्मेदारी लेंगे। दूसरों पर समय व ऊर्जा व्यर्थ करने से बचें। जीवन में संतुलन बिठाएं। किसी भी प्रकार के असुरक्षा व अवसाद से बचें। परिस्थितियां व जटिल संबंध स्वत: परिवर्तित होंगे। आपको कुछ सामाजिक जिम्मेदारियां पूरी करनी हैं। साहस के साथ उचित निर्णय लेंगे। आत्ममंथन के जरिए अपने सत्य, मूल्यों व प्राथमिकताओं का साक्षात्कार करेंगे। जीवन के प्रत्येक क्षण का आनंद लें।

कन्या : जिससे प्रेम करते हैं, उसके साथ खूबसूरत समय बिताएंगे। माता-पिता या अभिभावकों के संपर्क में रहें। कुछ अहम बातें वे आपसे साझा करना चाहेंगे। पेशेवर जीवन में व्यस्त रहेंगे, पर मित्रों व परिवार के लिए समय निकालें। अत्यधिक भावुकता व चीजों को निजी तौर पर लेने से बचें। गुस्सैल लोगों के प्रति संवेदनशील रवैया रखेंगे। भावनाओं व रचनात्मकता को प्रकट करने का सही समय है। निर्णयों के संदर्भ में दिल की सुनें।

तुला : व्यावसायिक लेनदेन सुचारू रहेगा। नया कार्य आरंभ करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। प्राथमिकताओं पर ध्यान देंगे व न्याय के लिए मुखर होंगे। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। किसी भी प्रकार की सीमाओं में बंधकर नहीं रहेंगे। किसी खास व्यक्ति के साथ समय बिताएंगे। नया अवसर दस्तक दे सकता है। किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी बारीकियों पर गौर करें। सफलता हेतु रणनीति बनाएंगे।

वृश्चिक : अहम कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। भावनाएं प्रतिध्वनित होंगी। कुछ दिलचस्प लोगों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। विभिन्न बदलावों के मध्य प्रतिष्ठा व पकड़ मजबूत करेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं हल होंगी। घर व कार्यस्थल पर संतुलन व सौहार्द स्थापित करेंगे। संबंधों के संदर्भ में आकलन सटीक रहेगा। अहम निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। जीवन में कुछ अध्यायों का अंत व कुछ नई शुरुआतें होंगी।

धनु : निजी संबंधों में प्रेम व संतुष्टि रहेगी। तीन खास लोगों के साथ खूबसूरत समय बिताएंगे। पेशेवर जीवन में अहम जिम्मेदारी मिलेगी। कार्यकौशल बढ़ाते हुए सफलता अर्जित करेंगे। सुख-सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी। परिवार व मित्रों के साथ समृद्धि व संपन्नता साझा करेंगे। किसी भी प्रकार के दबाव में मूल्यों व प्राथमिकताओं से समझौता न करें। जीवन में परिवर्तनों का आधार बनेगा। नई शुरुआतों के लिए तैयार रहें।

मकर : वैचारिक स्पष्टता रहेगी। निजी व व्यावसायिक लक्ष्यों के निकट पहुंचेंगे। प्राथमिकताओं पर अडिग रहेंगे। निजी संबंधों में अप्रत्याशित मोड़ आएगा। प्रतिबद्धता से संबंधों को मजबूती देंगे। लोगों से अत्यधिक अपेक्षाएं न रखें, अन्यथा निराशा का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मी से अनजाने में हुई भूल को क्षमा कर दें। खेलों व अभिरुचि के कार्यों में भागीदारी से खुशी मिलेगी। मित्रों व स्वजनों के जरिए नए अवसर मिलेंगे।

कुंभ: विकल्पों को लेकर असमंजस महसूस हो तो ज्यादा विश्लेषण व उन्हें टालने के बजाय त्वरित निर्णय सफलता की ओर ले जाएगा। संबंधों में बहस तकलीफदेह है, पर इससे गलतफहमी दूर होगी। काम की व्यस्तता के मध्य विनोदप्रियता कायम रखें। निजी व व्यावसायिक जीवन में कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। मन को एकाग्र करें। जब मामलों का समाधान न सूझे तो साहस का परिचय देते हुए दिल की सुनें। ध्यान व योग करें।

मीन : पेशेवर जीवन में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे व नए अवसरों को आकर्षित करेंगे। लोग आपसे सलाह व सहयोग की अपेक्षा रखेंगे। दूसरों की अपेक्षाओं को पूरा करने में ऊर्जा व्यर्थ न करें। घर व आफिस की साजसज्जा में परिवर्तन से माहौल में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। आपके भीतर स्वीकार्यता का भाव है, नए अनुभवों से स्वयं को समृद्ध करेंगे। जो अध्याय समाप्त हो चुके हैं, उन्हें भूलकर जीवन में आगे बढ़ें।

The post राशिफल :इस राशि के लोगो का रुका काम होगा पूरा,जानिए कैसा होगा आपका दिन  appeared first on Ad Event Media.