रामपुर के थाने में घुसकर भाजपाइयों ने अवैध खनन के विवाद में पुलिसकमिर्यों पर लाठी-डंडों से बोला हमला Archives - Ad Event Media

रामपुर के थाने में घुसकर भाजपाइयों ने अवैध खनन के विवाद में पुलिसकमिर्यों पर लाठी-डंडों से बोला हमला
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के केमरी थाने में घुसकर भाजपाइयों ने अवैध खनन के विवाद में पुलिसकमिर्यों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दारोगा पर पिस्टल तान दी।हमले में चार पुलिसकर्मी समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने 15 लाेगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें नौ लोग नामजद हैं। नामजद हमलावरों में भाजपा के केमरी मंडल उपाध्यक्ष सौरभ और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहिताश मौर्य भी शामिल हैं। पुलिस पर हमले की वारदात रविवार देर रात की है।

सोमवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह केमरी थाने पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि मिलक खानम थाना क्षेत्र के ग्राम डिलारी निवासी बलजीत सिंह के केमरी थाना क्षेत्र के खानपुर जदीद निवासी हरद्वारी पर डेढ़ लाख रुपये उधार हैं। जिन्हें वह लौटा नहीं रहा था। बलजीत ने इसकी शिकायत तीन दिन पहले केमरी पुलिस से की थी। रविवार रात वह फिर शिकायत करने थाने आया था।

थाने से वापस लौटते समय सिमरिया गांव में पीलाखार नदी पर हरद्वारी अवैध खनन करा रहा था। बलजीत ने उप जिलाधिकारी को फोन करके अवैध खनन की शिकायत कर दी। उप जिलाधिकारी और सीओ केमरी पुलिस टीम के साथ जाकर हरद्वारी व अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया थाने में बलजीत भी अपने पक्ष के लोगों को लेकर आ गया। यहां दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया। थाने में मौजूद दारोगा राम सजीवन मौर्य ने समझाने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्ष पुलिस पर हमलावर हो गए।आरोप है हरद्वारी पक्ष के साथ आए भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष ने दारोगा पर पिस्टल तान दी।

बचाने आए अन्य पुलिस कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में हेड कांस्टेबिल वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबिल आशीष, मोनिन्दर और राहुल सहित छह लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेताओं समेत 15 के खिलाफ थाने में घुसकर मारपीट करने, धमकाने, जानलेवा हमला करने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। अगर हमारे लोग दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई से नहीं हिचकेंगे और अगर पुलिस वाले दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

The post रामपुर के थाने में घुसकर भाजपाइयों ने अवैध खनन के विवाद में पुलिसकमिर्यों पर लाठी-डंडों से बोला हमला  appeared first on Ad Event Media.