राज्य सरकारों से कोविड प्रोटोकाल को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए Archives - Ad Event Media

बंगाल और असम में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले,राज्य सरकारों से कोविड प्रोटोकाल को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए
बंगाल और असम में कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ने लगे हैं। दोनों राज्यों में साप्ताहिक संक्रमण दर में वृद्धि भी दर्ज की गई है और कोरोना जांच में कमी आई है। इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने दोनों राज्यों से जांच की गति बढ़ाने और संक्रमण से बचाव के उपायों को सख्ती से लागू करने को कहा है। इन दोनों राज्यों के अलावा मिजोरम में भी संक्रमण बढ़ रहा है। वहीं, पूरे देश में पिछले 24 घंटे में 14 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं, 549 लोगों की मौत हुई है, जिसमें अकेले केरल से 471 मौतें शामिल हैं।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले 14,313

कुल सक्रिय मामले 1,61,555

24 घंटे में टीकाकरण 56.91 लाख

कुल टीकाकरण 106.01 करोड़

संक्रमण बढ़ने के संकेतों की ओर किया इशारा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने 26 अक्टूबर को बंगाल और असम के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में पिछले हफ्ते (20-26 अक्टूबर) में कोरोना संक्रमण के साप्ताहिक मामलों में वृद्धि और 25 अक्टूबर से पहले चार हफ्ते में संक्रमण बढ़ने के संकेतों का उल्लेख किया है।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने भी किया था आगाह

इससे पहले 22 अक्टूबर को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने भी बंगाल को पत्र लिखकर दुर्गा पूजा के बाद कोलकाता में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि पर चिंता जताई थी। असम को लिखे पत्र में आहूजा ने कहा है कि (20-26 अक्टूबर) के हफ्ते से संक्रमण के साप्ताहिक मामलों में 41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले चार हफ्ते में संक्रमण दर भी 1.89 प्रतिशत से बढ़कर 2.22 प्रतिशत हो गया है।

शनिवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले 14,313

कुल मामले 3,42,60,470

सक्रिय मामले 1,61,555

मौतें (24 घंटे में) 549

कुल मौतें 4,57,740

ठीक होने की दर 98.19 फीसद

मृत्यु दर 1.34 फीसद

पाजिटिविटी दर 1.22 फीसद

सा.पाजिटिविटी दर 1.18 फीसद

जांच (शुक्रवार) 11,76,850

कुल जांचें 60,70,62,619

जांच बढ़ाने को कहा

आहूजा ने कहा कि इन राज्यों में कोरोना जांच घटी है। बंगाल के कोलकाता और हावड़ा जिलों को बढ़ते मामलों के चलते चिंताजनक जिलों के रूप में चिन्हित किया गया है। उन्होंने जांच की गति बढ़ाने, संक्रमण के मामलों पर पूरी तरह से निगरानी रखने, होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की नियमित जांच और संपर्कों की तलाश के काम को तेज करने को कहा है। इसके अलावा जिला और स्थानीय स्तर पर भी कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के उपायों को सख्ती से लागू करने को कहा गया है।

शनिवार शाम 06:30 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

तमिलनाडु 10.99 लाख

बंगाल 9.39 लाख

मध्य प्रदेश 5.27 लाख

उत्तर प्रदेश 5.23 लाख

महाराष्ट्र 3.75 लाख

गुजरात 3.26 लाख

बिहार 2.29 लाख

राजस्थान 1.72 लाख

छत्तीसगढ़ 0.82 लाख

दिल्ली 0.77 लाख

पंजाब 0.64 लाख

झारखंड 0.63 लाख

हरियाणा 0.57 लाख

जम्मू-कश्मीर 0.43 लाख

उत्तराखंड 0.40 लाख

हिमाचल 0.34 लाख

केरल में जोड़े जा रहे पिछले केस

केरल में पिछले दिनों हुई मौतों को कोरोना के आंकड़ों के साथ जोड़ने का सिलसिला चल रहा है। इस दौरान एक्टिव केस में 221 की वृद्धि हुई है। यह लगातार दूसरा दिन है जब सक्रिय मामले बढ़े हैं और वर्तमान में इनकी संख्या 1,61,555 हो गई है।

अब तक 106 करोड़ डोज लगाई गईं

कोविन पोर्टल पर शनिवार शाम छह बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश भर में कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 106 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 73.24 करोड़ पहली और 32.76 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 111.13 करोड़ डोज मुहैया कराई गई हैं। राज्यों के पास अभी 12.73 करोड़ डोज उपलब्ध हैं।

The post बंगाल और असम में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले,राज्य सरकारों से कोविड प्रोटोकाल को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए   appeared first on Ad Event Media.