राजीव कपूर Death सदमे में बॉलीवुड Archives - Ad Event Media

राजीव कपूर Death सदमे में बॉलीवुड, नीतू कपूर, सनी देओल और लता मंगेशकर ने दी श्रद्धांजलि
राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर के निधन की ख़बर से बॉलीवुड स्तब्ध है और शोक छा गया है। ऋषि कपूर के निधन को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि राजीव कपूर चल बसे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 58 साल के राजीव का निधन मंगलवार (9 फरवरी) को हार्ट अटैक से हुआ। दिल का दौरा पड़ने पर बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें अस्पताल लेकर गये, मगर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। परिवार की इस क्षति पर तमाम सेलेब्रिटीज़ ने शोक संवेदनाएं जताईं।

राजीव की भाभी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो लगाकर लिखा- RIP… इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सोफी चौधरी ने लिखा- यह सुनकर बहुत दुखी हूं। परिवार को मेरी गहरी संवेदनाएं। सोहेल ख़ान की पत्नी सीमा ख़ान ने भी अपनी संवेदनाएं जताईं। सोनी राज़दान ने लिखा, यह सुनकर बहुत दुखी हूं।

राज कपूर परिवार के साथ नज़दीकी संबंध रखने वाली लीजेंडरी गायिका लता मंगेशकर ने अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए लिखा- मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हो गया। सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। यही मेरी प्रार्थना है। राजीव कपूर के साथ मंज़िल-मंज़िल फ़िल्म में काम कर चुके सनी देओल ने लिखा- राजीव कपूर के निधन की ख़बर सुनकर सदमे में हूं। कपूर फैमिली के लिए मेरी संवेदनाएं।

संजय दत्त ने राजीव कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- राजीव कपूर के निधन की ख़बर सुनकर पूरी तरह टूट गया हूं। बहुत जल्दी चले गये। दुख की इस घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं कपूर फैमिली के साथ हैं। ओम शांति

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने लिखा- राज कपूर के छोटे बेटे चिम्पू कपूर (राजीव कपूर का निकनेम) के निधन की ख़बर सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को शक्ति। मधुर भंडारकर ने लिखा- एक्टर और डायरेक्टर राजीव कपूर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। पूरे कपूर परिवार को मेरी दिली संवेदनाएं।

राजीव कपूर, राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। उन्होंने 1985 में राम तेरी गंगा मैली से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसका निर्माण और निर्देशन राज कपूर ने किया था। राम तेरी गंगा मैली से मंदाकिनी ने भी अपनी एक्टिंग की पारी शुरू की थी। राम तेरी गंगा मैली एक लव स्टोरी है, जिसमें सामाजिक भेदभाव जैसे विषय को भी रेखांकित किया गया। इस फ़िल्म का संगीत काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। राजीव ने अपने करियर में अधिक फ़िल्में नहीं की। बतौर एक्टर उनको अधिक सफलता नहीं मिली। 1996 में उन्होंने प्रेमग्रंथ फ़िल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू किया, जिसमें ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित ने लीड रोल निभाये थे।

The post राजीव कपूर Death सदमे में बॉलीवुड, नीतू कपूर, सनी देओल और लता मंगेशकर ने दी श्रद्धांजलि appeared first on Ad Event Media.