राजाजी टाइगर रिजर्व के पास सौंग नदी किनारे मृत मिला हाथी Archives - Ad Event Media

राजाजी टाइगर रिजर्व के पास सौंग नदी किनारे मृत मिला हाथी,वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची
राजाजी टाइगर रिजर्व की के अंतर्गत साहब नगर के पास सौंग नदी किनारे एक हाथी मृत मिला है। सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची है। आज शनिवार सुबह करीब आठ बजे नदी की तरफ गए ग्रामीणों को सौंग नदी किनारे हाथी पड़ा हुआ दिखा। जिसे देखकर पहले तो वह सहम गए। इसकी सूचना ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल ने वन विभाग को दी, जिसके बाद मोतीचूर रेंज से वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। हाथी बहते पानी में पड़ा है।

बता दें कि बीते गुरुवार को इसी सेक्शन में यहां से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर दो नर हाथियों के संघर्ष में 55 वर्षीय एक वयस्क हाथी की मौत हो गई थी। जबकि दूसरा हाथी घायल था, जिसको वन कर्मियों की टीम तलाश रही थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वही हाथी हो सकता है जो कि गुरुवार को हुए संघर्ष में घायल हुआ था। हालांकि, अभी वन अधिकारी इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

गुरुवार को आपसी संघर्ष में वयस्क नर हाथी की हुई थी मौत

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के सत्यनारायण सेक्शन में दो हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक नर हाथी की मौत हो गई थी। हाथी की उम्र करीब 55 वर्ष थी। घटना बीते गुरुवार सुबह की है। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों को घटना स्थल पर हाथियों के पैरों के निशान और काफी मात्रा में खून के अलावा मृत हाथी के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म के निशान भी मिले हैं। जिससे जाहिर हुआ कि इस हाथी की मौत दूसरे हाथी के साथ संघर्ष में हुई है। ऐसा अनुमान है कि संघर्ष में दूसरा हाथी भी घायल हुआ होगा जिसकी तलाश में वनकर्मियों को लगाया गया है। वहीं पशु चिकित्सक डा. राकेश नौटियाल ने मृत हाथी का पोस्टमार्टम किया। उसके सभी अंग सुरक्षित मिले। जिसके बाद हाथी को जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर जंगल में दफन कर दिया गया।

हाथी दांत को निकालकर रखा गया है सुरक्षित

पार्क निदेशक अखिलेश तिवारी ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे हाथियों के चिंगाड की तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद गश्ती टीम उस जगह के लिए रवाना हुई। जब टीम पहुंची तो मौके पर हाथी मृत पड़ा हुआ था। अनुमान है कि उसका युवा हाथी से संघर्ष हुआ, जिसमें उसकी जान चली गयी। हाथी दांत को निकालकर सुरक्षित रखा गया है।

The post राजाजी टाइगर रिजर्व के पास सौंग नदी किनारे मृत मिला हाथी,वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची appeared first on Ad Event Media.